कुर्सी की लड़ाई

कुर्सी की लड़ाई | Political Kavita

कुर्सी की लड़ाई

( Kursi ki ladai )

 

बड़े-बड़े दिग्गज उतरेंगे, महासमर चुनाव में।
कुर्सी की खातिर नेताजी, होंगे खड़े कतार में।

 

राजनीति की सेंके रोटियां, सत्ता के गलियारों में।
वोटों का बाजार गर्म हो, वादों की भरमारों से।

 

कुर्सी की लड़ाई में फिर, उठा पटक जारी होगी।
शह मात का खेल चलेगा, सतरंजी तैयारी होगी।

 

कुर्सी के लोभी नेताजी, साम दाम अपनाते हैं।
कहीं मोहरे काम करे, कहीं प्यादे पिट जाते हैं।

 

राजनीति की गलियों में, सर्प आस्तीन पलते देखे।
कुर्सी की लड़ाई ऐसी, विपक्ष आग उगलते देखें।

 

प्रलोभन गठबंधन भी, सभी पार्टियों में चलता है।
राज में पासा अपना हो, लोभ कुर्सी का पलता है।

 

जुलूस धरना प्रदर्शन, कुर्सी का चक्कर होता है।
आमसभा संबोधन भारी, प्रचार लक्ष्य सत्ता है।

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

झोपड़ी में बसते हैं भगवान | Kavita

Similar Posts

  • सी आर पी एफ जवान हूॅं | CRPF Jawan

    सी आर पी एफ जवान हूॅं ( CRPF jawan hoon )   जो ख़्वाहिशें है हमारी उनको पूरी करने में रहता हूॅं, दिन-रात का पता ना चलता बस लिखता-रहता हूॅं। परिस्थिति ख़राब होने पर भी घबराया ना करता हूॅं, एक पहचान बनानें को ज़िद्दी रस्तें चलता-रहता हूॅं।। कभी कहानी कभी कविता मुक्तक दोहे लिखता हूॅं,…

  • चलो आज आजादी को हम घर ले आए | Poem on independence day in Hindi

    चलो आज आजादी को हम घर ले आए ( Chalo aaj azadi ko hum ghar le aaye )   चलो आज आजादी को हम घर ले आयें !! उसको भावों के चन्दन अक्षत से पूजें स्नेहों के पुष्प माल पहनाएँ !! चलो आज आजादी को हम घर ले आयें !! गत सात दशक से आजादी…

  • अंधेरे उजाले | Andhere Ujale

    अंधेरे उजाले ( Andhere ujale )    देखोगे यदि आज की सरलता तो बढ़ जाएगी कल की जटिलता उजाले के लिए दीप जलाने होंगे अंधेरा तो बिन बुलाए का साथी है समझते हो जिन्हें आप अपना तुम उन्हें भी इंतजार है आपकी सफलता का दुनिया एक बाजार है मेरे बड़े भाई यहां मुफ्त में कभी…

  • कविता की कविता | Kavita ki kavita geet

    “कविता की कविता” ( Kavita ki kavita )     अर्थ भावनाओं के जिसके,शब्दों में ढल जाते हैं ! अन्तरतम के वे संवेदन, ही कविता कहलाते हैं !!   हर समाज में रहती है यह चाहे कोई हो भाषा बनी हजारों लाखों इसकी कितनी कितनी परिभाषा प्यार,समझ,विश्वास,त्यागमिल इसकेरूप बनाते हैं सारे श्रेष्ठ भाव मानवता, के…

  • मन बसी झुंझलाहट

    मन बसी झुंझलाहट मेरे दुःख दर्द का तुज पर हो ऐसा असर ,कि आईना तुम देखो और चहरा मेरा दिखे l सबसे ज्यादा दर्द तो तब हुवा ,जब तुम्हे देखे बिना लौट आया l इतना दर्द देकर भी मन को भाती हो ,अगर हमदर्द होती तो क्या आलम हो l क्या कहूँ ,एक ही हमदर्द…

  • गौरवान्वित भारत

    “गौरवान्वित भारत” गौरवान्वित भारत का इतिहास लिखों,सर्वसम्मानित भारत की बात लिखों, उन बलिदानियों की राख सेदुश्मनों का विनाश लिखों, छल कपट से रहित अपने नयेभारत का इतिहास लिखों, गुलामी के जंजीर को तोड़वीरता का पहचान लिखों, रण में बैठी उन विरांगनाओं का त्याग लिखों, देश की आन के खातिर जान देने वालों का बारम्बार इतिहास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *