प्रतिघात

Hindi Kavita On Life -प्रतिघात

प्रतिघात

( Pratighaat )

 

लिख दिया मस्तक पटल पर, वाद का प्रतिवाद होगा।
बन्द  दरवाजे  के  पीछे, अब  ना  कुछ संवाद  होगा।
जो भी कहना है  मुझे  कह लो, मगर ये  याद  रखना,
शेर  के  शब्दों  में  भी  है, घात  का  प्रतिघात होगा।

 

रूग्ण  जीवन  अब  नही  है, मास  मे   मधुमास  होगा।
सुन लो सत्ता के भिखारी,सुख का अब एहसास  होगा।
कौन   कहता   है  दुखो  का, अंत  होता  ही   नही   है,
शेर की कविता पढो, दुख  कल था जो ना आज होगा।

 

बात  बढनी  है  अगर  तो,  बात  बढकर  ही  रहेगी।
तुम  जो  बोलोगे  अगर  तो, बात  सुननी  ही पडेगी।
बीती   बातों  याद  करके , याद  करना  शेर को गर,
मन की  कुण्ठा खत्म होगी, बात  सुन्दर  तब  रहेगी।

 

भाव  अपने  लिख  रहा  हूँ,  शब्द   कुछ   तेरा  रहेगे।
पढ  के  तुम  समझेगे  मन के, भाव  अच्छे  तब रहेगे।
शेर को लिखने का मन है, शब्द कुछ भी लिख रहा हूँ।
तुम  लिखो कुछ शब्द सुन्दर, बात बेहतर  तब  बनेगे।

 

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

 

यह भी पढ़ें : 

खंजर

Similar Posts

  • तुलसी विवाह | Tulsi Vivah

    तुलसी विवाह ( Tulsi vivah )   भजन कर भाव भक्ति से, शालिगराम आए हैं। सजा लो सारे मंडप को, प्रभु अभिराम आए हैं। सजी तुलसी होकर तैयार, तुझे वृंदावन जाना है‌। वृंदा कर सोलह श्रृंगार, द्वारिका नाथ रिझाना है। ठाकुर जी हो रथ पे असवार, बाराती झूमते गाते। बजे शहनाई तुलसी द्वार, चेहरे सबके…

  • कहां अब पहले से त्यौहार | Tyohar kavita

    कहां अब पहले से त्यौहार ( Kahan ab pehle se tyohar )     कहां अब पहले से त्यौहार रहा ना अपनापन प्यार बड़ों का होता सम्मान लुप्त हो रहे सभी संस्कार   सद्भावों की बहती गंगा घट घट उमड़ता प्यार बहन बेटी बुजुर्गों का होता तब आदर सत्कार   अतिथि को देव मानते पत्थर…

  • चांद में चांद | Chand Kavita

    चांद में चांद  ( Chand mein chand )   दोषारोपण चाँद को स्वयं बनी चकोर है अवसर की तलाश में ताकति चहुओर है   प्रियतम रिझाने को सजने-संवरने लगी आभा लखि आपनी हुई आत्मविभोर है।   पायजेब की घुघरू छनकाती छन-छन चूड़ियाँ कलाईयों की खनक बेजोर है।   बिंदिया ललाट की चमकती सितारों सी गुलाबी…

  • तमन्ना | Tamanna

    तमन्ना ( Tamanna )   दिल में यही तमन्ना है कोई मेरे मन जैसा प्रेम करें आये जिन्दगी में तन्हाई दूर करे रूठे खुशियां को मनाए छुपी मुस्कराहट को होंठों पे लाए तमन्ना है प्रेम की कोई असीम प्रेम करे दर्द की सन्नाटों से दूर लाकर हंसी की ही आवाज सुनाए मचले मन को स्थिर…

  • डॉ. राही की कविताएं | Dr. Rahi Hindi Poetry

    हृदि समंदर ! मन के अन्दर ! एक समन्दर ! एक समन्दर ! मन के अन्दर । गहरा – उथला उथला – गहरा तट पे बालू – रेत समन्दर । इच्छाओं की नीलिमा ले मन का है आकाश समन्दर। इसमें सपनों के मोती हैं संघर्षों की प्यास समन्दर। इसके गहरे पानी पैठ अनुभव के हैं…

  • विकल्प | Vikalp

    विकल्प ( Vikalp )   हजार अच्छाइयों के होते हुए भी आई एक बुराई ,बना देती है दागदार पूरे जीवन को बादे उसके ,लाख अच्छाइयां भी धुल नहीं पातीं उसे लगे एक दाग को उम्र भर आदत नहीं है लोगों की स्वयं को टटोलकर देखने की औरों के ताक झांक और औकात की परखा परखी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *