क़ुबूलनामा | Qubool Nama

क़ुबूलनामा

( Qubool nama )

प्यार छुपाना क्यों बताती क्यों नहीं,
अपने जज़्बात तुम जताती क्यों नहीं,
मिलना न मिलना बात है मुकद्दर की
अपना हूँ एहसास कराती क्यों नहीं।

इश्क़ में आँसू नहीं हम चाहते है खुशी,
बात ये अपनों को समझाती क्यों नहीं।

दुश्मन है जो भी हमारी मोहब्बत के,
बग़ावत में आवाज़ उठाती क्यों नहीं।

मैं तो चाहता हूँ तुम्हें पागलों की तरह,
तुम भी अपना प्रेम दर्शाती क्यों नहीं।

बेचैन हो उठा हूँ मैं तुम्हें पाने के लिए,
तुम अरमां महसूस कराती क्यों नहीं।

रूठ जाने पर जब हो जाता हूँ नाराज़,
मुझे तुम प्यार से तब मनाती क्यों नहीं।

चाह मेरी दो बदन एक जान होने की,
मिलन की आस तुम जगाती क्यों नहीं।

 

कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

#sumitgaurav

#sumitmandhana

यह भी पढ़ें :-

सुहाना सपना | Suhana Sapna

Similar Posts

  • सर्दी | Sardi

    सर्दी सर्दी में होती जब कड़क ठंडी हवा ।चाय की प्याली होती सबकी प्यारी दवा।।मास दिसंबर में जब होती प्यारी सर्दी।भाई पहन लेते सब अपनी गर्म वर्दी।। सर्दी में जब-जब ठंडी हवा चलती।कपड़े भी देखो कहा हवा सुखाती।।ठंडी हवा में चाय की प्याली होती प्यारी।ठंडी हवा में चाय का मजा लें दुनिया सारी।। किट-किट बजते…

  • तेवर | Tevar

    तेवर ( Tevar )    शिकायत होने लगी है उन्हें, मेरी हर बात पर हमने भी मान लिया, बेबात की बात में रखा क्या है गरज थी तब, मेरी हर बात थी उनके सर माथे पर, अब तो कह देते हैं बात में ऐसा रखा क्या है दौलत ही बन गया पत्थर पारस ,अब जमाने…

  • मकसद | Maqsad par kavita

    मकसद ( Maqsad )   ज्ञान मंजिल तक पहुंचाता है पर मंजिल का पता हो   ध्यान मकसद तक ले जाता है अगर ध्यान मकसद पर डटा हो   चूर चूर हो जाते हैं सारे सपने जब मार्ग ही लापता हो   इच्छाएं सपने उद्देश्य पूरे होते हैं जब खुद में समर्पण की दक्षता हो…

  • गुरुर | Gurur

    गुरुर ( Gurur )  ( 2 )    समझ ले कोई प्रेम को हर किसी के वश की बात नही मित्रता मे भी कृष्ण जैसी सुदामा से कोई मुलाकात नही… महज ,प्रेम को ही प्रेम कह देना ये तो सांसारिक दिखावा है यादों की तड़प मे दिल रहे मगरुर यही तो गर्व से कहने का…

  • चंद्रयान चंद्र पर | Chandrayaan Chandra par

    चंद्रयान चंद्र पर ( Chandrayaan Chandra Par )    चंद्रयान चंद्र पर पहुंचा प्यारा ध्वज तिरंगा लहराया। अधरो पे मुस्कान मोहक खुशियों का मौसम आया। राष्ट्रहिंद का विश्व पटल पर विजय शंखनाद हुआ। वैज्ञानिक उपलब्धि पाये शुभ कर्म निर्विवाद हुआ। आज वतन की रग रग में गौरव लालिमा छाई है। चंद्रयान सफल रहा मन में…

  • श्री मज्जयाचार्य जी का 144 वां प्रयाण दिवस

    श्री मज्जयाचार्य जी का 144 वां प्रयाण दिवस तेरापंथ के गणमाली , महानता के आसन पर आसीन , विनय शिरोमणी , भव्य आत्माओ के भीतर संयम का दीप जलाने वाले , अध्यात्म तत्व वेता , समत्व योग के मूर्तिमान आदर्श श्री मज्जयाचार्य जी के चरणो में मेरा शत्-शत् वन्दन ! आज के इस अवसर पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *