Saree

साड़ी | Saree

साड़ी दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं

भारत में साड़ी का आगमन बानभट्टा द्वारा रचित कदंबरी और प्राचीन तमिल कविता सिलप्पाधिकरम में भी साड़ी पहने महिलाओं का वर्णन किया गया है इसमें हमारे भारतीय कुछ इतिहासकारों का मानना है की कपड़े बुनाई की कला 2800-1800 ईसा पूर्व के दौरान मेसोपोटामियन सभ्यता से ही विकसित हुई ।

यूं तो पहने हेतु कई परिधान विशेष है, हमारे समाज में कई जाति वर्ग व समुदाय के लोग निवास करते हैं जिनका अपना ही एक अलग पहनावा होता है और वह इस पहनावे को पोशाक या अन्य नाम से पुकारते हैं,परंतु स्त्रियों द्वारा पहनी जाने वाले परिधान में साड़ी सबसे लोकप्रिय है यह अपनी-अपने तरीके से अपने-अपने स्थान से प्रचलित है साड़ी भारत में ही नहीं बल्कि श्रीलंका बांग्लादेश नेपाल व पाकिस्तान में भी अपना एक अलग ही महत्व रखती है।

यह परिधान पूरे भारत में प्रचलित हैं तमिलनाडु कांचीपुरम की सिल्क साड़ियां अत्यंत फेमस है यहां सिल्क साड़ी को प्रमुख माना गया है इसकी अतिरिक्त असम की सिल्क मूंगा साड़ी की भारत बहुत मांग की जाती है ।

हमारे यहां बंगाल, महाराष्ट्र और गुजरात ने सुंदर भारतीय हथकरघा साड़ियों की विशाल टेपेस्ट्री में योगदान दिया है। दक्षिण भारतीय साड़िया चमकीले रंगों और भव्य रूपांकन का आकर्षण रखती हैं, जबकि बंगाल की साड़िया अपनी सरल बुनाई के साथ प्रस्तुत है, प्रत्येक साड़ी अपने मूल या क्षेत्र की एक अनूठी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है।

भारत में पोचमपल्‍ली आंध्र प्रदेश स्थित गांव अपनी बुनाई शैली और ‘इकत’ साड़ियों के लिए जाना जाता है. इसलिए इसे सिल्‍क सिटी भी कहा जाता है। इसके अतिरिक्त कर्नाटक की मैसूर सिल्क साड़ी, एवं वाराणसी क्षेत्र की साड़ियां मशहूर है। देखा जाए तो संपूर्ण भारत के हर राज्य की साड़ी हेतु अपनी ही एक अलग पहचान है।

आज के ट्रेंड को देखते हुए रेशम की साड़ियां कॉटन की साड़ियां फैशनेबल फ्लोरल प्रिंटेड साड़ियां महिलाएं ज्यादा पहनना पसंद करती हैं साड़ी को साड़ी के अंदाज से भी हटकर नए-नए लुक के साथ एक फैशन ट्रेंड फ्लो कर पहना जा रहा है।

यूं तो हर पोशाक और पहनावे अपना स्थान रखता है परंतु साड़ी की बात ही अलग है सिनेमा जगत में भी साड़ी को सामान्य दर्जा दिया गया है।

साड़ी हर समझ में अपना ही एक अलग अंदाज एवम् सौंदर्य रखती हैं। इसको धारण करने पर सामान्य महिला भी अपने आप में सम्मानित और प्रमुख दिखती है सामान्यतः साड़ी हमारे भारत को गौरवान्वित करती है आज भारत से निकलकर साड़ी की लोकप्रियता देश-विदेश में भारत का प्रथम फैला रही है और विदेशी लोग भी भारत की संस्कृति में सम्मिलित हुए होते साड़ी समारोह या राजनीतिज्ञ समारोह में साड़ी की मांग करते हैं।

 

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

dubeyashi467@gmail.com

यह भी पढ़ें :-

राशनकार्ड ( लघुकथा ) | Ration Card

Similar Posts

  • राजनीति के महारथी: नरेन्द्र मोदी

    जन्मदिवस विशेष वर्तमान समय में जिस एक राजनेता का नाम भारत के प्रत्येक नागरिकों के दिल में बसता है ,जो 140 करोड़ देशवासियों के संरक्षक हैं, जो सम्पूर्ण विश्व समुदाय की आशा के किरण हैं, वैश्विक चुनौतियां का सामना करने के लिए जिस एक व्यक्ति पर संपूर्ण विश्व की निगाहें टिकी हुई हैं, जिसको दैवीय…

  • शांति रूपी धन

    गर्मियों के दिनों में भी अक्सर कमाई करने के उद्देश्य से अधिकांश निर्धन लोग कुछ न कुछ व्यवसाय जरूर करते हैं, ऐसे ही एक घटना है जबलपुर स्थित कृष्णा नगर की एक शरीर से दुर्बल, पतले, दुबले बूढ़े व्यक्ति हाथ कंपकपाते हुए चेहरा गर्म हवा के थपेड़ों से झुलस चुका था। बच्चे भी बड़े हो…

  • राम नवमी: भगवान राम के जन्मोत्सव का पावन पर्व?

    पूरे देश में नवरात्रि का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह नौ दिनों का उत्सव है, जिसमें माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। बहुत से लोग सात दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं वहीं, आठवें दिन छोटी कन्याओं को भोजन कराकर अपना उपवास खोलते है। साथ…

  • दलितों से डर क्यों?

    भारत में आर्यों के प्रवेश के सैकड़ों वर्षों बाद तक यहां वर्ण व्यवस्था नहीं थी हालांकि जातियां थीं ऐसा सनातनी ग्रंथों से मिलता है। जबकि वेदसूत्रों में प्रायः नहीं है । आर्यों -अनार्यों यानि देवों-असुरों के संघर्षों की कथाएं जगजाहिर हैं।‌‌ अनार्य यहां के मूल निवासी हैं जबकि आर्य यूरेशियन मूल के। आचार्य चतुरसेन शास्त्री…

  • जुदाई के ज़ख्म | Judai ke Zakhm

    सन् 1971 की हिंद पाक लड़ाई के दौरान बेघर होकर आये पाक विस्थापित लोगों में एक मात्र मैं एक शख़्स़ हूं जो छठ्ठी बार परिवार के लोग सातवीं बार जन्म भूमि की यात्रा कर चुके है प्रथम बार क्रमश: 1980 1999 2ं005 2006 2015 2018 एंव 2024 में वैधानिक रुप से पासपोर्ट वीज़ा से होकर…

  • लड़कियों की जिंदगी

    लड़कियों की जिंदगी बहुत मार्मिक,संघर्षशील,सहनशीलता से भरी होती है। इतने ही नहीं धैर्य और ममता भी अंदर कूट-कूट कर निहित कुछ एक दो अपवाद स्वरूप है। अपवाद की तो बात ही जुदा गुलाब में भी कांटे होते हैं। लड़कियों में हर दु:ख-दर्द पीड़ा को सहने की अपूर्व क्षमता रहती है। हर असहनीय पीड़ा को हंसते-हंसते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *