शहरों की हकीकत !

शहरों की हकीकत | Poem on city in Hindi

शहरों की हकीकत!
*****

जेठ की दुपहरी
प्रचंड गर्मी थी पड़ रही
लगी प्यास थी बड़ी
निकला ढ़ूंढ़ने सोता
पर यह शहरों में कहां होता?
भटका इधर उधर
व्याकुल होकर
दिखा न कहीं कोई
कुंआ , तालाब
धुल उड़ रही थी
हालत हो रहे थे खराब।
भागते लोगों से पूछा कई बार,
मिला न उतर,
छोड़ दिए थक-हार।
उनको तेजी थी
आगे जाने की जल्दी थी
सुनने /उत्तर देने की फुर्सत न थी।
निराश हो वहीं बैठ गया,
समझो प्यासे ही मर गया!
इतने में आगे आकर लगी एक कार
निकला उसमें से एक वृद्ध सवार,
पूछा बैठे क्यों हो बेकार?
बोला प्यास लगी है-
बहुत ढ़ूंढ़ा पर नहीं मिला कहीं पानी,
याद आ रही मुझे मेरी नानी।
कोई देने को भी नहीं तैयार,
प्यासे तड़प रहा हूं कब से यार?
पूछा गांव से आए हो?
‘हां’ में सिर हिलाया
बोला,
यहां पानी मुफ्त में नहीं मिलता!
बिकता है, बिकता….!!
सब खरीदकर पीते हैं,
तुम भी खरीदकर पी लो!
पैसे हैं?
‘ना’ में सिर हिलाया
पाॅकेट से निकाल कर दिए कुछ पैसे,
बोला ये लो !!
खरीद कर पी लो।
अच्छा होगा कि कोई काम धंधा ढ़ूंढ़ो-
कमाओ,
व्यर्थ न समय गंवाओ।
यहां मुफ्त में कुछ नहीं मिलता!
सब बिकता है, बिकता….
खरीद कर तुम भी खाओ पीयो!
या लौट जाओ शीघ्र गांव,
वहां इंसानियत अभी जिंदा है-
सुख चैन से जिंदगी बिताओ।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें : 

मदांध हो ना करें कोई चर्चा | Charcha par kavita

Similar Posts

  • छत्तीसगढ़ी भाखा | Chhattisgarhi Bhakha

    छत्तीसगढ़ी भाखा ( Chhattisgarhi Bhakha )  गजब मीठ लागे भईया छत्तीसगढ़ी भाखा गजब मीठ लागे, ये सुग्घर छत्तीसगढ़ी भाखा ला बोलईया अपन कस लागे। गुरतुर सुग्घर ये बोली हा सुनईया के कान मा मीठ घोले, देस रहे चाहे परदेस अलग चिन्हारी पाए जेन एला बोले। छत्तीसगढ़ी के सात सुर मा करमा ददरिया सबला नचावय, सुग्घर…

  • आपस में करेंगे सहकार

    आपस में करेंगे सहकार ***** आपस में करेंगे सहकार, यूं न बैठेंगे थक-हार। कमियों पर करेंगे विमर्श, खोजेंगे सर्वोत्तम निष्कर्ष। मिलजुल सब करेंगे संघर्ष, चेहरे पर होगा हर्ष ही हर्ष। देखते हैं परिस्थितियां कब तक नहीं बदलतीं? कब तक खुशियों की फुलझरिया नहीं खिलती? आंखों से आंखें,गले से गले नहीं मिलती? यकीं है शीघ्र ही…

  • गोपाष्टमी | Hindi poem on gopasthami

    गोपाष्टमी ( Gopashtami : Geet )   गौमाता  को  जीने  दो दूध की नदियां बहने दो राष्ट्र उत्थान होने को है इनका संरक्षण होने दो   जिसे घर में गौ पाली जाती वो धाम अभय हो जाता है साक्षात रूप में विष्णु को  गोलोकधाम को पाता है   इनके निवास से गोकुल का सदा सुख…

  • जीवन का आनंद (दोहे)

    जीवन का आनंद **** (मंजूर के दोहे) १) उठाओ पल पल जग में, जीवन का आनंद। चिंता व्यर्थ की त्यागें, रहें सदा सानंद।।   २) खुशी खुशी जो बीत गए,क्षण वही अमृत जान। बिना पक्ष और भेद किए,आओ सबके काम।।   ३) यह आनंद जीवन का, कस्तूरी के समान। साथ रहे व संग चले, कठिन…

  • जनक सुता जानकी | Janak Suta Janaki

    जनक सुता जानकी ( Janak Suta Janaki )    जनक सुता जगजननी जानकी राधव प्रिया सिया अंबे मात की अष्ट सिद्धि नवनिधि सब दाता पवन पुत्र मां सिया गुण गाता रघुनंदन श्रीराम प्रिय स्वामी सारे जग के ईश्वर अंतर्यामी अवधपुरी हो आप महारानी लव-कुश बालक महाज्ञानी पतिव्रता प्रभुता बल नारी अग्नि परीक्षा तप बलधारी लक्ष्मी…

  • रिश्तों की महक कभी कम ना होने देना | Rishton par Kavita

    रिश्तों की महक कभी कम ना होने देना ( Rishton ki mahak kabhi kam na hone dena )   आज रिश्तों में भी अपनी ईमानदारियां निभाओ, इसमे भी सब अपनी यह जिम्मेदारियां निभाओ। भले विचार मन में लाओ ऐसी प्रेरणा बन जाओ, चाहे ढेरों समस्याएं आए फिर भी साथ निभाओ।। चाहे बेटा-बेटी भाई-बहन या पत्नी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *