श्रृंगार

Hindi Poetry On Life | Hindi Ghazal -श्रृंगार

श्रृंगार

(Shringaar )

मधुर स्वर कोकिलार कूकन कामिनी जस रति बदन सी।

जड़ित मुक्ता मणित अगणित स्वर्ण कंगन खनखनन सी।।

 

   कमलदल बल विकल लखि अधरन की आभा,

   दृगन खंजन चुभन चितवन मलयज सुलाभा,

करत जात निनाद सरिता अनवरत कलकल वचन सी।।

जड़ित ०।।

 

   कर्ण कुण्डल में भूमण्डल नथनी में ब्रह्मांड लटके,

  लट की लटकन विकट कानन वारिमुक्ता जैसे चमके

पुष्पगुच्छ सुलक्ष सुरभित हार सृष्टि उपवनन सी।।

जड़ित ०।।

 

कटि की करधनि नीलमणि सम पंचतोरी रची सारी,

भानु शशि खद्योत दीप अशेष भाषत हैं खुमारी,

यमन भैरवि राग गावति नुपूर की ध्वनि झनझनन सी।।

जड़ित ०।।

 

?

कवि व शायर: शेष मणि शर्मा “इलाहाबादी”
जमुआ,मेजा, प्रयागराज,
( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :

Hindi Poetry On Life | जिंदगी इस तरह फिजूल किया

Similar Posts

  • मैं तुम्हारे प्रेम में

    मैं तुम्हारे प्रेम में     मैं तुम्हारे प्रेम में तुम्हारे हाथ की मेहंदी होना चाहता हूं जो तुम्हारे हाथों को भी महकाए और मेरे दिल को भी बहकाए…..!   तुम्हारे प्रेम में मैं तुम्हारे हथेली में बने गहरे लाल सुर्ख़ टीके का रंग होना चाहता हूँ जो अपने प्रेम को ओर भी गहरा बनाए…….!…

  • भ्रम | Bhram

    भ्रम ( Bhram )   जो गति तेरी वो गति मेरी,जीवन भ्रम की छाया है। नश्वर जग ये मिट जाएगा, नश्वर ही यह काया है। धन दौलत का मोह ना करना, कर्म ही देखा जाएगा, हरि वन्दन कर राम रमो मन,बाकी सब तो माया है। यौवन पा कर इतराता हैं, बालक मन से भोला है।…

  • पर्यावरण दिवस | Hindi Poem on World Environment Day

    पर्यावरण दिवस   पेड़-पौधे काटकर बैनर,पोस्टर बना रहे है, संदेशो में जागरूकता अभियान चला रहे है । विलासिता पूर्ण जीवन जीने की चाहत में, हम प्राकृतिक सम्पदा को नित मिटा रहे है। अपने ही हाथो से घोंटकर गला दरख्तों का, मशीनीकरण के आदी हो जीवन बिता रहे है। किसे परवाह क्या होगा आने वाली पीढ़ी का,…

  • ऋतु गर्ग की कविताएं | Ritu Garg Poetry

    पढ़ी-लिखी बेटी मजबूत पीढ़ी बस यहां पर आकरमैं कमजोर हो जाती हूं! जब कोई पूछता हैबिटिया की शादी करोगी क्याअरे भाई !यह कोई पूछने की बात हैबेटियों को भी तो अपना घर बसाना है,उनको भी तो अपने घर जाना है। बस मैं यहां पर आकर,कमजोर हो जाती हूं! जब कोई पूछता है,बेटी को खाना बनाना…

  • एक कप चाय गरम | Chai Garam

    एक कप चाय गरम ( Ek Cup Chai Garam )   जब भी मिलती हमें चाय-गरम, खुल जाता है यह हमारा करम। निकल जाते अंदरुनी पूरे भरम, हम हो जाते है भीतर से नरम।। मैं न करता चाय काफ़ी में शरम, परिवार रिश्तेदार या मित्र परम। ठण्डी हो चाहे फिर वह हो गरम, जहाँ पर…

  • भक्त हूँ मैं देख ऐसा देश का

    भक्त हूँ मैं देख ऐसा देश का साथ दूंगा मैं हर लम्हा देश का !भक्त हूँ मैं देख ऐसा देश का ख़ून से सींचा वतन हर सैनिक नेहै बना तिरंगा चेहरा देश का छोड़ कर मां बाप सब भाई बहनहाँ निभाता सैनिक वादा देश का लहराना तिरंगा अदू की छाती परगा रहा है दिल ये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *