Siva Khud ke

सिवा खुद के | Siva Khud ke

सिवा खुद के

( Siva khud ke ) 

 

किताबें ही सिखाती नही ,जिंदगी मे सबकुछ
जिंदगी भी सीखा देती है हमे बहुत कुछ

पढ़नेवाले ने क्या खोया है और क्या पाया है
अनपढ़ भी देख समझ लेता है बहुत कुछ

ज्ञान धरा पर बपौती नहीं किसी के बाप की
संगत भी सीखा देती है इंसा को बहुत कुछ

लगी है भीड़ अपना कहनेवाले रिश्तेदारों की
वक्त भी करा देता है हमे पहचान बहुत कुछ

हमराज,हमदर्द,हमसफर ,तो दिखते हैं कई
संघर्ष का दौर भी बता देता है बहुत कुछ

सिवा खुद के ,कहीं कुछ नही है जमाने मे
चलना है ठानकर ,तब ही पाना है सबकुछ

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

सोचना आपको है | Sochna Aapko hai

Similar Posts

  • मौसम सुहाना है मधुबन खिल सा जाए | Kavita mausam suhana hai

    मौसम सुहाना है मधुबन खिल सा जाए ( Mausam suhana hai madhuban khil sa jae )   मौसम सुहाना है मधुबन खिल सा जाए बरसे प्रेम सलोना वादियां भी महक जाए चल कहीं दूर निकल जाए   मन की उमंगे सारी प्रीत की वो बातें प्यारी कितने हंसी वो लम्हे सुहानी वो यादें हमारी चंचल…

  • माना कि तुम | Love kavita

      माना कि तुम ( Mana ki tum )     माना कि इन हाथों की लकीरों में तुम नहीं….…….. फिर भी मुझमें तुम शामिल हो, लकीरें तो उनके हाथ में भी नहीं होती जिनके हाथ नहीं होते। तुम मुझे हासिल नहीं फिर भी मुझसे तुम दूर तो नहीं हो। इन हाथों की लकीरों में…

  • प्रत्येक प्राणि बुद्ध हो

    प्रत्येक प्राणि बुद्ध हो जग भले विरुद्ध हो,राह भी अवरुद्ध हो ।सत्य पथ न छोड़िएहृदय सदैव शुद्ध हो ।। मूढ़ या प्रबुद्ध हो ,मन कभी न क्रुद्ध हो ।अप्प दीपो भव गहें ,भावना विशुद्ध हो ।। न हर्ष हो न क्षुब्ध हो,न‌ द्वेष हो न युद्ध हो।कामना हमारी है,प्रत्येक प्राणि बुद्ध हो ।। रचनाकार…अजय जायसवाल…

  • मै शिक्षक हूं | Main Shikshak Hoon

    मै शिक्षक हूं ( Main Shikshak Hoon ) शिक्षक बनके एक सुसंस्कृत समाज बनाना चाहती हूं मैं ज्ञान की पूंजी देकर योग्य मानव बनाना चाहती हूं मैं समाज में आत्मविश्वास का दीप जलाकर मुश्किलों से लड़ना सिखाती हूं मैं मन क्रम वचन से बाती बन खुद जलकर ज्ञान का प्रकाश फैलाना चाहती हूं मैं कोरे…

  • जिंदगी

    जिंदगी ** जिंदगी की समझ, जिंदगी से समझ। जिंदगी से उलझ, जिंदगी से सुलझ। अबुझ है इसकी पहेली, तेरी मेरी ये सहेली। न मिलती यह सस्ती, ऊंची है तेरी हस्ती। कभी किया करो सख्ती, जो चाहो , चलती रहे कश्ती; संभालो कायदे से गृहस्थी। धीरज धैर्य संतोष रखो, अनावश्यक लोभ से दूर रहो। बातें कम,…

  • मदिरालय | Madiralay par Kavita

    मदिरालय ( Madiralay )    पड़ा धुत नशे में राही मदिरालय को जाता। लड़खड़ाती जिंदगी है समझ नहीं वो पाता। मय प्याला हाथों में छलके जामो पे जाम। ये कैसी दीवानगी छाई घर हो जाए नीलाम। बेखुदी में रह बेसुध है मधुशाला को जाए। पीने वाले पी रहे हैं हाला हाला मद भाए। सोमरस सुधारस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *