Sweater par kavita

ठंड में आई याद स्वेटर की | Sweater par kavita

ठंड में आई याद स्वेटर की

( Thand mein aayi yaad sweater ki )

 

ठंड में आई है मुझको याद स्वेटर की,
जिसके बिना हमारी ठंड नही रुकती।
इसमें हमारी मां का प्यार, आशीर्वाद,
जिसके बिन हमारी सर्दी नही कटती।।

इस मौसम ने बदल लिया है मिजाज,
हमनें निकाली अपनी स्वेटर ये आज।
इस ठंडी से हमें यह स्वेटर ही बचाती,
यह जान से प्यारी अनेंक इसके राज।।

मुलायम ऊन की यह स्वेटर है हमारी,
बहुत ही निराली और है प्यारी प्यारी।
पिरोकर सलाइयों से बनाया जिसको,
वो मम्मी थी हमारी ऐसी प्यारी प्यारी।।

यह है निशानी मेरी माताजी की ऐसी,
इस ठंडी में जिसकी कद्र बहुत होती।
अकेलेपन का एहसास हमें है कराती,
सर्दी में मुझको यह बहुत रास आती।।

इसके रोम-रोम में हमको मां दिखती,
डिज़ाइन सोचती एवं बुनती ही रहती।
गर्म ऊन से ऐसे सजाकर उसे बनाया,
अपनेपन का यह अहसास है कराती।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • नाता | Nata

    नाता ( Nata )    पीना नहीं है, जीना है जिंदगी अनमोल है, खिलौना नहीं है जिंदगी उम्र तो वश में नहीं है आपकी अनुभवों से ही सीना है जिंदगी आए और आकर चले गए तो आने का मकसद ही क्या रहा हम मिले और मिलकर ही रह गए तो इस मुलाकात का वजूद ही…

  • श्वेत वर्ण | Kavita Shwet Varn

    श्वेत वर्ण ( Shwet varn )    पावन वर्ण श्वेत को मानो प्रतीक शांति का सारा। सादगी सुचिता सौम्यता वर्ण बहती प्रेम की धारा। धवल वस्त्र धारणी वीणावादिनी कमलासिनी। शब्दों का भंडार देती मां वागेश्वरी वरदायिनी। निर्मल मन विचार उच्च उज्जवल हो मनोभाव। शांत स्वभाव धैर्य धर सब श्वेत वर्ण का प्रभाव। त्रिदेवों में देव…

  • हे नट नागर आओ | Hey Nat

    हे नट नागर आओ ( Hey nat nagar aao )    हृदय कमल पर मृदुल चरण धर, मन ही मन हर्षाओ। हे नट नागर आओ। ललित लास्य हो अभिनव लीला। फहराये दुकूल पट पीला। अरुण अधर पर विश्व मोहिनी मुरली मधुर बजाओ। हे नट नागर आओ। उतरें भू पर सुर बालायें। देख त्रिभंगी छवि मुसकायें।…

  • प्रतिभा पाण्डेय “प्रति” की कविताएं | Pratibha Pandey Poetry

    परछाई राधा बन जायें मुरली मधुर बजाते छवि देखी कृष्ण कीप्रेम रस भीनी मधुर मुरली बजाती,राधा नजर आयें,प्रेम का संसार अनोखा सखि रे,देखूँ कृष्ण को साक्षात पर,परछाई राधा बन जायें ।असीमानंदित अभिव्यक्ति प्रेम काकृष्ण छवि अपनी निहारें,निरीह-सी राधाकृष्ण को प्रेम से निहारें,एक के अंदर एक विराजते,प्रेम सुधि में प्रेम के सहारे।सखी रे,ना देखी ना सुनी…

  • ऐटमी जंग | Atmi Jung par Kavita

    ऐटमी जंग! ( Atmi jung )    जंग का कोई नक्श बनाए तो उसे जला दो, बाँझ होने से इस धरती की कोख बचा लो। दुनिया के कुछ देश नहीं चाहेंगे जंग बंद हो, ऐसी सुलगती भावना को मिट्टी में मिला दो। जंग कोई अच्छी चीज नहीं दुनियावालों! उन्हें दुनिया में जीना और रहना सीखा…

  • तजुर्बा | Tajurba

    तजुर्बा ( Tajurba )   अदना सी बात भी चुभ जाए अगर दिल मे तो बन जाती है आंख की किरकिरी प्रयासों के बाद भी वह निर्मलता नही आती… शब्द मे भी होती है कठोरता पत्थर सी शब्द से पिघल जाते हैं पत्थर दिल भी शब्द जोड़ देते हैं टूटते संबंधों को शब्द बढ़ा देते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *