Tumhari Baat Ka

तुम्हारी बात का | Tumhari Baat Ka

तुम्हारी बात का

( Tumhari Baat Ka )

तुम्हारी बात का जिस पर नशा है ।
उठाने को तेरा घूंघट खड़ा है ।।१

नज़र भर देख भी ले जो तुम्हें अब ।
कहाँ फिर होश में रहता खड़ा है ।।२

तुम्हें जो छू रही है बे-इजाजत ।
वही मगरूर अब देखो हवा है ।।३

किसी के जो बुलाने से न आता ।
वही चंदा तुम्हें अब देखता है ।।४

कभी उसको गले से भी लगा ले ।
तुम्हारे प्यार में जो बावला है ।।५

इबादत में उसी की आज बैठा ।
जिसे हमने यहाँ माना खुदा है ।।६

बहुत बिंदास हो कर के चले थे ।
कि उसकी जुल्फ़ का साया घना है ।।७

वही है रूप की रानी जहाँ में ।
हमारा दिल सुनो जिस पर फ़िदा है ।। ८

उसी की ही अदाओं का असर ये ।
प्रखर जो आज दीवाना हुआ है ।।९

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • अपनों ने मुझको रुलाया बहुत है | Rulaya Bahut hai

    अपनों ने मुझको रुलाया बहुत है ( Apno ne mujhko rulaya bahut hai )   वफ़ा से ही रिश्ता निभाया बहुत है किसी को यूं अपना बनाया बहुत है जो तकलीफ दिल को बहुत हो रही अब किसी से यहाँ दिल लगाया बहुत है वही मेरे ऊपर हंसा है यहाँ तो जिसे हाल दिल का…

  • कलाम है क्या

    कलाम है क्या ये गोल मोल मुहब्बत भरा कलाम है क्यातमाम उम्र यहीं पर तेरा क़याम है क्या कबूल कैसे मैं कर लूँ बता तेरी शर्तेंबिना ये जाने तुझे लेना मुझसे काम है क्या जो बार बार मुझे हुक्म देता रहता हैसमझ लिया मुझे तूने बता गुलाम है क्या जो हर घड़ी चला आता है…

  • मैंने सीख लिया

    मैंने सीख लिया मन के भावों को होंठों पर लाना मैंने सीख लियालफ़्फ़ाज़ी में लोगों को उलझाना मैंने सीख लिया पहले थोड़ा डर लगता था फ़िर बेशर्मी ओढ़ी तोखुलकर हर महफ़िल में आना-जाना मैंने सीख सच्चाई में जीना मुश्किल अच्छे-अच्छे डूब गएभर-भर थाली घोटालों से खाना मैंने सीख लिया शेख़ असल हूँ पीना छोड़ो छूना…

  • बिठा तब है मज़ा

    बिठा तब है मज़ा पास मुझको तू बिठा तब है मज़ाजाम आँखों से पिला तब है मज़ा प्यार करता है मुझे तू किस तरहबात यह खुलकर बता तब है मज़ा बज़्म में आते ही छा जाता है तूयह हुनर मुझको सिखा तब है मज़ा डस रहीं हैं मुझको यह तन्हाइयांइनसे तू आकर बचा तब है…

  • प्यार की पहल | Pyar ki Pahal

    प्यार की पहल ( Pyar ki pahal )   आसमां में खिला कँवल कहिए चाँद पर आप इक ग़ज़ल कहिए जो बढ़ा दे फ़िजा मुहब्बत की प्रेयसी के नयन सजल कहिए बाँध दे जो नज़र से धड़कन को प्यार की आप वो पहल कहिए बो दिया नब्ज़ मे दर्द-ए-कसक प्रेम की बढ़ गई फसल कहिए…

  • कोई नहीं देगा | Koi Nahi Dega

    कोई नहीं देगा क़सम खाते हैं सब झूठी ये जाँ कोई नहीं देगामुसीबत में सहारा भी यहाँ कोई नहीं देगा सभी अपने दग़ा देंगे, ज़माना लूट लेगा भीतेरी झोली में ला कर आसमाँ कोई नहीं देगा तुझे अपनी विरासत को ख़ुद ही महफ़ूज़ रखना हैहिफ़ाज़त बन के तुझको पासबाँ कोई नहीं देगा यहां कागज़ पे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *