उन्माद भरा बसन्त

उन्माद भरा बसन्त

उन्माद भरा बसन्त

फ़रवरी की धूप में,
सीढ़ियों पर बैठ कर,
शरद और ग्रीष्म ऋतु के,
मध्य पुल बनाती धूप के नाम
लिख रही हूँ ‘पाती’
आँगन के फूलों पर
मंडराती तितलियाँ ,
पराग ढूँढती मधुमक्खियाँ,
गुंजायमान करते भँवरे
मन को कर रहे हैं पुलकित

हे प्रकृति!
यूँ ही रखना
यह मन का आँगन आनंदित
सुरभित, सुगन्धित
मधुमासी हवा का झोंका
गा रहा है बाँसुरी की तरह
हृदय की बेला खिल रही है
पांखुरी की तरह
उदासी भरे पतझड़ का
हो रहा है अन्त
फूट रही हैं कोपलें
उन्माद भरा
महक उठा है बसन्त
बसन्त केवल
ऋतु नहीं
परिवर्तन भी है
बसन्त केवल
ऋतु नहीं
प्रकृति का
अभिनंदन भी है ।

Dr Jaspreet Kaur Falak

डॉ जसप्रीत कौर फ़लक
( लुधियाना )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • उलझन | Hindi poetry on life

    उलझन ( Uljhan )   उलझनों ने घेरा है, कैसा काल का फेरा है। किस्मत क्यों रूठ रही, मुसीबतों का डेरा है।   जीवन की जंग लड़े, कदमों में शूल पड़े। मुश्किलें खड़ी थी द्वार, तूफानों से हम भीड़े।   रिश्ते नाते भूले हम, मर्यादाएं तोड़ चले। बुजुर्ग माता-पिता को, वृद्धाश्रम छोड़ चले।   विकास…

  • Kavita Aaj ka Samachar | आज का समाचार

    आज का समाचार ( Aaj Ka Samachar )   कोरोना इस बार पार कर गया लाख एक और पंद्रह हजार रहें सतर्क करें न कुतर्क यह महामारी है सारे रोगों पर भारी है यमराज से इसकी यारी है धरी रह गई सारी तैयारी है टीके पर टिकी उम्मीद है अब सारी लगवाने की अब बारी…

  • वृंदावन | Vrindavan

    वृंदावन ( Vrindavan )   मुरली मनोहर बजाई बृंदावन में धूम मचाई राधे कृष्णा की जोड़ी बृज को प्रेम गाथा बतलाई ।। गोकुल ग्वाला कान्हा मेरा राधे बरसाने की छोरी रे नंद के आनंद भयो था बृषभान की किशोरी थी ।। एक दूजे से प्रेम था जिनको दया,करुणा कृपा सब बतलाई! न पाना ,न खोना…

  • कलयुगी दोहे | Rastogi ke dohe

    कलयुगी दोहे ( Kalyugi dohe )    झूठ बराबर तप नही,सांच बराबर पाप। जाके हृदय झूठ है,ताके हृदय है आप।।   रिश्वत लेना धर्म है,सच बोलना है पाप। दोनो को अपनाइए,मिट जाएंगे संताप।।   माखन ऐसा लगाईये, बॉस खुश हो जाए। बिना काम के ही,प्रमोशन जल्दी हो जाए।।   गंगा नहाए से पाप धुले,मै सागर…

  • आया रक्षाबंधन का पर्व | Kavita Aaya Rakshabandhan ka Parv

    आया रक्षाबंधन का पर्व ( Rakshabandhan ka Parv ) आया सावन का महीना राखी बांधने आई प्यारी बहना सावन की मस्ती भरी फुहार मधुर संगीत गुनगुनाती मेघो की ढोल ताप पर मां वसुंधरा भी मुस्काती तोड़े से भी ना टूटे जो ये ऐसा मन का बंधन ऐसे प्यारे बंधन को दुनिया कहती रक्षाबंधन तुम भी…

  • जड़न घड़न

    जड़न घड़न कोई पूत कोई दौलत मांगेकोई रुतबा और शौहरत मांगेकोई दुनिया से न्यारी प्यारीबेहद हसीन औरत मांगे कोई राजपाट का इच्छुक हैकोई ठाट-बाट का इच्छुक हैकोई मस्त मसनदों गद्दों मेंकोई एक खाट का इच्छुक है कोई आशिक़ मस्त बहारों काकोई आशिक़ चाँद-सितारों काकोई मगन फ़क़ीरी में रहताकोई आशिक़ है भण्ड़ारों का लेकिन कोई ये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *