मां शारदे

वंदन माता शारदे

वंदन माता शारदे

प्रफुल्ल ज्ञानरूपिणी, प्रवीण मातु शारदे।
विधायिनी सुवादिनी, सरस्वती उबार दे।।

निरंजना प्रभामयी, महाश्रया सुवासिनी।
सुपूजितां महाभुजा, मनोरमा सुभाषिनी।।
करें प्रणाम श्रीप्रदा, प्रबुद्ध भारती सदा।
उतारते प्रियंवदा, सुजान आरती सदा।।
सुबोध माँ प्रशासनी, सुभक्ति माँ अपार दे।

अकूत शास्त्ररूपिणी, करो कृपा महाफला।
अनंत प्रेम दायिनी, सुहासिनी महाबला।।
नमो दयालु शारदे, स्वयंप्रभा दिवाकरी।
प्रशस्त मातु पंथ भी,सुखारिणी सु-अंबरी।।
पयोधि ज्ञान दायिनी, नमामि माँ निखार दे।।

कहे सुता पुकारके ,सुमातु शत्रु नाशिनी।
उजास दो सुलोचनी, दयामयी सुभाषिनी।।
उपासना करें सदा, वलक्ष वस्त्र धारिणी।
विनीत भक्त तार दो,विषाद कष्ट हारिणी।।
विभूति मुक्ति वाहिनी ,सुमंगला सँवार दे।

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • उपकार

    उपकार   भारत में हमें जन्म दिया , सबसे बङा तेरा उपकार। इसी पुण्य -भूमि पर , सदा लिया तुमने अवतार।।   सब जीवों में श्रेष्ठ बनाया, दिया सबकी रक्षा का भार। चौरासी का जो बंधन काटे , भव से तरने की पतवार।।   सूरज-चंदा दोनों मिलकर, स्वस्थ रखते ये संसार। समीर-भूमि इन दोनों पर,…

  • जय हनुमान | Hanuman Ji par Kavita

    जय हनुमान! ( Jai Hanuman )    आओ करें हनुमान की बातें, आओ करें श्रीराम की बातें। कैसे जली वो सोने की लंका, आओ करें उस दशानन की बातें। जनकनंदनी को रावण हरा था, बन करके साधु देखो छला था। चुरा करके सीता बला उसने पाली, आओ करें संग्राम की बातें। सीता का हनुमान पता…

  • मां की ममता मां का प्यार

    मां की ममता मां का प्यार ( 2 ) सच है मां सबसे प्यारी है मां सारे जग से न्यारी है मां बिना कोई रह न पाए ठोकर लगे मां याद आए मां ईश्वर का रूप लगता मां की गोद मे सुख मिलता इतनी खूबियां होने पर भी मां घर मे बोझ बन जाती जो…

  • मैं | Main

    मैं ( Main )    टूटे हुए दिल की दास्तान हूं मैं उजड़े हुए चमन का बागबान हूं मैं खिले तो फुल मगर , सब बिखर गए खड़ा पतझड़ सा ,नादान रह गया हूं मैं चले तो थे सांस मिलकर कई लोग रह गया तन्हा छूटा हुआ कारवां हूं मैं बट गई मंजिले भी उनकी…

  • बंजारा की नौ नवेली कविताएँ

    गली (एक) ————- एक जुलाहे ने बुनी थी दूसरी यह — ईट-गारे और घर-आंगन से बनी है . यह भी मैली है नुक्कड़ तक फैली है फटी है और सड़कों से कटी है . इसमें भी रंगों-से रिश्ते हैं और धागों-से अभागे लोग — जो जार जार रोते हैं ओढ़कर तार तार इसी चादर में…

  • मानव तन पाकर भजा न प्रभु को

    मानव तन पाकर भजा न प्रभु को मानव तन पा करके, भजा न प्रभु को जो। यह अनमोल जीवन अपना, वृथा ही दिया उसने खो। मानव तन पा करके, भजा न प्रभु को जो। गया ठगा द्वारा ठगिनी माया के। झूठा रंग चढ़ाया अपनी काया पे। छोड़ फूल बीज कांटे का, लिया बो जो। यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *