शिव महिमा

शिव महिमा | Shiv Mahima Par Kavita

शिव महिमा

 ( Shiv Mahima Par Kavita )

 

हिम शिखरों से भोले के, जयकारे आते है,
शंख और डमरू मिलकर, शिव कीर्तन गाते हैं।

 

शिव ही गगन धरा भी शिव ही, हमें बताते है,
गान संग है गीत भी शिव, हम महिमा गाते हैं।

 

पंचतत्व निर्मित शिव से, शिव रूप दिखाते है,
शिव से शव बनने के पथ को, सहज बनाते है।

 

गौरा के पति दर्शन दे कर, भक्ति जगाते हैं,
शिव के रंग में रंगी सृष्टि, विष भी पी जाते हैं।

 

श्रावण मास शिवमयी प्रकृति, भू पर आते हैं,
विष्णुपदी के आंचल में, आकर बस जाते हैं।

 

पावन हृदय प्रेम की बाती,ज्योति जलाते हैं,
अंजुरी भर जल से भंडारी, खुश हो जाते हैं।

?

रचना – सीमा मिश्रा ( शिक्षिका व कवयित्री )
स्वतंत्र लेखिका व स्तंभकार
उ.प्रा. वि.काजीखेड़ा, खजुहा, फतेहपुर

यह भी पढ़ें :-

रिश्तों का सच | Kavita

Similar Posts

  • साम्प्रदायिकता | Sampradayikta kavita

     साम्प्रदायिकता  ( Sampradayikta : Hindi Poem)   है, अंधी विषकन्या इसकी आँधी जब जहां चली, छोड़ती गई विनाश, गहरे दाग, मरघट सा सन्नाटा  !! सम्प्रदायिकता की खेती की जाती है !! मंदिर , मस्जिद, गिरिजाघर एवं गुरुद्वारों में, इसके लिए आवश्यकता होती है.. झूठे नारों एवं अफवाहों की !! तभी तो इनका प्रयोग किया जाता…

  • तुम कैसी मां हो | Kavita tum kaisi maa ho

    तुम कैसी मां हो? ( Tum kaisi maa ho )   फेंक चलीं क्यों ?दिल रोता है! कूड़े में अब दम घुटता है! अंदर ही अंदर दहता है! कितनी विह्वलता है ! मां की यह कैसी ममता है!   पाली ही क्यों अपने अंदर? दिखा दिया दुनिया का मंज़र मौत दिया फिर इतना बत्तर क्या…

  • पगडंडी | Hindi kavita

    पगडंडी ( Pagdandi )   पगडंडी वो रस्ता है, जो मंजिल को ले जाती है। उबड़ खाबड़ हो भले, मन को सुकून दिलाती है।   शहरों की सड़कों से ज्यादा, प्यारी लगे पगडंडी। प्रदूषण का नाम नहीं है, बहती हवा ठंडी ठंडी।   पगडंडी पर प्रेम बरसता, सद्भावो की धारा भी। हरी भरी हरियाली से,…

  • नशा मुक्त अपना भारत बनाएं | Nasha mukti par kavita

    नशा मुक्त अपना भारत बनाएं ( Nasha mukt apna bharat banaen )   आओ मिलकर ऐसा समाज बनाएं, नशा मुक्त अपना भारत देश बनाएं। छोड़ो इस नशें की आदत को यारो, आहिस्ता ही सही पर बदलाव लाएं।।   छोड़े हर‌ किस्म की नशें की आदत, नशा मुक्त बनाऍं अपना यह भारत। स्वस्थ तंदरुस्त रखो अपना…

  • पंचम नवरात्र | Pancham Navratra

    पंचम नवरात्र ( Pancham Navratra )    मां दुर्गे पंचम रूप, ममत्व अनूप महासागर पंचम नवरात्र अद्भुत विशेष, मां स्कंद माता परम दर्शन । पूजा अर्चना स्तुति शीर्षस्थ, ममतामयी स्नेहिल स्पर्शन । योग परिक्षेत्र निर्वहन भवानी, पुनीत सानिध्य सम अभिजागर । मां दुर्गे पंचम रूप, ममत्व अनूप महासागर ।। उर स्थिति विशुद्ध चैतन्य, साधना मार्ग…

  • मौला तू करम करना

    मौला..! तू करम करना ( Maula tu karam karna )    अल्लाह..! तू करम करना मौला..! तू रहम करना बस…. इतनी दया तू करना जो भटक गए हैं उनको तू राह दिखाना उनको तू सद्बुद्धि देना उनको तू सन्मार्ग दिखाना वे नापाक हरकतों को छोड़ दें कदाचार को वे छोड़ दें अल्लाह..! तू इतना करम…

3 Comments

  1. सीमा जी आपको बहुत बहुत धन्यवाद . आपकी यह एक बहुत अच्छी रचना है . मेरे पिता जी भी एक कवि हैं और मैं उनकी रचनाओं को अपने ब्लॉग पर प्रकाशित कर रहा हूँ कृपया आप इन्हें पढ़ कर अपनी राय दें . मैं अपने ब्लॉग का लिंक नीचे दे रहा हूँ . धन्यवाद

Leave a Reply to Chandra Nath Jha Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *