Geet dil na dukhana kisi ka

दिल ना दुखाना किसी का | Geet dil na dukhana kisi ka

दिल ना दुखाना किसी का

( Dil na dukhana kisi ka )

 

हंसी खुशी में रैना बीते सब प्रेम सुधा रस घोलो।
छोड़ो सब नफरत की बातें आपस में सब बोलो।
आंगन उजियारा होगा कभी मन ना होगा फीका।
प्यार के मोती लुटाओ दिल ना दुखाना किसी का।
कभी दिल ना दुखाना किसी का

कौन है अपना कौन पराया काम पड़े सब जाने।
इस दुनिया में मतलब की बातें सब ही पहचाने।
सद्भावों की पावन गंगा मन ध्यान धरो हरि का।
पापी पार उतरे भव दिल ना दुखाना किसी का।
कभी दिल ना दुखाना किसी का

कोई वक्त का मारा होगा इस दुनिया में बेचारा होगा।
जिसका कोई नहीं जग में उसका कौन सहारा होगा।
सेवा से सुख देते हैं नारायण यह संसार है जिसका।
हो सके भला ही करना दिल ना दुखाना किसी का।
कभी दिल ना दुखाना किसी का

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

स्वागत है नववर्ष तुम्हारा | Swagat hai Nav Varsh

Similar Posts

  • बदलाव की लहर | Badlav ki Lahar

    बदलाव की लहर ( Badlav ki lahar )   नया जमाना नई सभ्यता नई भोर नई लाली है। बदलावों की लहर है, यहां हर बात निराली है। यहां हर बात निराली है बदल गया सब रंग ढंग, फैशन बदला सारा। बदल गई है रीत पुरानी, बदली जीवनधारा। अपनों में बेगाने होकर, चाल चले मतवाली। टूट…

  • वो रोज दुनिया की चौखट पे बिकता है !

    वो रोज दुनिया की चौखट पे बिकता है ! न हिन्दू दिखता है न मुस्लिम दिखता हैवो जो रोटी के लिये लड़ता हुआ आदमी हैवो रोज दुनिया की चौखट पे बिकता है ! अपने काम से अपने राम सेनिशदिन पड़ता है जिसका वास्ताअपनी रोजी से अपने रोज़े सेअलहदा नहीं है जिसका रास्ताउसकी आदत कोउसकी चाहत…

  • दरस दिखाओ मेरे कान्हा

    दरस दिखाओ मेरे कान्हा दरस दिखाओ मेरे कान्हा, छेड़ो तुम मुरली की तान।हिया बावरा तुमको चाहे, जागे कितने हैं अरमान।। तेरी जोगन तुझसे पूछे,तेरा उर है क्यों पाषाण?पथ में कंटक और अंधेरा, लगता राह नहीं आसान।।द्वार निहारूं कब आओगे, सुनो सांवरे दे दो भानदरस दिखाओ मेरे कान्हा, छेड़ो अब मुरली की तान।। भोर मनोरम साँझ…

  • कंचन काया | Geet Kanchan Kaya

    कंचन काया ( Kanchan Kaya ) संयम के आधारों से अब ,फूटे मदरिम फव्वारे हैं कंचन काया पर राम क़सम, यह नैना भी कजरारे हैं तेरे नयनों में मचल रही, मेरे जीवन की अभिलाषा कुछ और निकट आ जाओ तो,बदले सपनों की परिभाषा है तप्त बदन हैं तृषित अधर,कबसे है यह तन मन प्यासा ।।…

  • सांवरिया बेगो आज्या रे | Saawariya Rajsthani Geet

    सांवरिया बेगो आज्या रे ( Saawariya Bego Aajya Re )  सांवरिया बेगो आज्या रे,सांवरिया बेगो आज्या रे होळी म खेलां फाग, आयकै रंग बरसा ज्या रे। सांवरिया बेगो आज्या रे तेरी बंसी सुनकै राधा, दौड़ी दौड़ी आज्यावै। लहरा लेव जठै गोपियां, मधुबन सगळो महकावै। मदन मुरारी नटवर नागर, प्रित रंग लगा ज्या रे। कृष्ण कन्हैया…

  • करो वही जो मन को भाए | Geet Karo Wahi jo Man ko Bhaye

    करो वही जो मन को भाए ( Karo wahi jo man ko bhaye )   करो वही जो मन को भाए, घर में सुख शांति लाए। प्रेम की पावन सरिता बहाएं, चेहरों पे रौनक लाए। करो वही जो मन को भाए सत्य सादगी संस्कारों में, मेहनत का पथ अपनाओ। परोपकार दान पुण्य का, भाव संस्कारों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *