Dupaharia par Kavita

दुपहरिया | Dupaharia par Kavita

दुपहरिया

( Dupaharia )

 

तमतमाती चमक

लपलपाती लपक

लू की गर्म हवाएं

बहती दायें बायें

छांव भी गर्म

पांव भी नर्म

जल उठते थे

नंगे जब चलते थे।

दुपहरिया को क्या पता?

गरीबी है एक खता?

मेहनत ही उसकी सजा

उसके लिए

क्या जीवन क्या मजा

पेट के लिए वो तो

हमेशा ही जलते हैं।

मजदूर भी फसल की तरह

असहनीय तेज लू में

पक सा जाता है

पर फसल पकता है

व्यक्ति जलता है

यही तो खलता हैं।

दुपहरिया रहम कर

चल सहम कर

न जला न जल

रोक ले

ये कहर का पल

रोज तो वैसे ही

नंगे कितने मरते हैं।

तुझसे कौन जीत सकता है?

इसीलिए तो हर कोई

बाहर निकलने से डरता है।

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

सिन्दूर पर कविता | Poem in Hindi on Sindoor

Similar Posts

  • महज | Poem in Hindi on Mahaj

    महज ( Mahaj )    महज रख देते हाथ कंधों पे, दर्द ए पीर सब हवा हो जाती, ना गम का होता ठिकाना कहीं, ना हालत कहीं ये बिगड़ पाती। महज तेरे आ जाने से ही सही, खुशियां भी मेरे घर चली आई, खिल उठा दिल का सारा चमन, मन की बगिया सारी हरसाई। महज…

  • पातुक | Patuk par Kavita

    पातुक ( Patuk )    नशें में बेसुध आदमी की बगल में पड़े बोतल पव्वों को कचरा बिननें वाले ने उठाकर रखा अपनी पीठ पीछे लदे प्लास्टिक के झोले में तो सभी बोतल पव्वे ठहाके लगाकर हँसने लगे एक पव्वा कहने लगा देखो… देखो… ये है नशेड़ी आदमी की औकात जिसको लांघकर व लताड़कर निकल…

  • नैना | कुण्डलिया छंद

    नैना ( कुण्डलिया छंद )   नैना नैना से लडे, नैन हुए लाचार। मन चंचल हो मचल रहा, अब क्या करे हुंकार॥ अब क्या करे हुंकार, शेर मन नाही लागे। तडप रहा हर रात, कहत न पर वो जागे। क्या तोहे भी प्रीत, जगाए सारी रैना। सावन बनकर मेघ, बरसते रहते नैना     कवि : …

  • मानवता बना एक खिलौना | Manavta

    मानवता बना एक खिलौना ( Manavta bana ek khilona )  खिलौनों से खेलते खेलते कब आदमी आदमी से खेलने लगा, गुड्डे गुड़ियों से खेलते खेलते ना जाने कब गुड्डा,गुड्डी का बलात्कार करने लगा, कितना आसानी से सबने गुड्डी को खिलौना बना दिया, पर हर गुड्डा बुरा नहीं ये किसी ने सोचा ही नहीं, कभी ये…

  • राजपाल सिंह गुलिया की कविताएं | Rajpal Singh Golia Poetry

    उसके मुँह से बात निकली उसके मुँह से बात निकली,बात क्या औकात निकली. थक गया भिखारी दुआ दे,तब कहीं खैरात निकली. घूस समझा था जिसे वह,सा’ब की सौगात निकली. करवटें बदली हजारों,तब कहीं वो रात निकली, नेक समझा था सभी ने,नार वह बदजात निकली. नाव थी महफूज़ वह जो,धार के अनुवात निकली. उसको देखा तो…

  • टी.आर.पी. के चक्कर में

    टी.आर.पी. के चक्कर में ****** आजकल चैनलों पर न्यूज की जगह डिबेट आ रह रहे हैं, बहुत लोग अब टी.वी देखने से घबरा रहे हैं। जनता के सरोकार वाली खबरों की जगह- नफरत और हिंसा बढ़ाने वाले टॉपिक डिबेट में छा रहे हैं, टी.वी वाले एंकर एक तरह से जनता को उकसा रहे हैं। चीख-चीख…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *