Hi re Tamatar

हाय रे टमाटर | Hi re Tamatar

हाय रे टमाटर

( Hi re tamatar )

 

हाय रे टमाटर तेरा कैसा कमाल
पूछ रहा हर कोई आज तेरा हाल…।

आलू का साथ छोड़ा
बैगन का दिल तोड़ा
कोहड़ा से बंद हुई तेरी बोल-चाल…
हाय रे टमाटर ०…

परवल को पीछे छोड़ा
गोभी से नाता तोड़ा
अदरक को लेकर तू करे खूब बवाल….
हाय रे टमाटर ०…

तेरे बिना सूनी हुई घर की रसोई
तेरा भाव पूछे आज सब कोई
दिन-रात तेरा ही आए सबको ख्याल …
हाय रे टमाटर ०….

पहले दस में बिकता था
हर जगह दिखता था
इतनी जल्दी रंग फीका कैसे हुआ लाल.…
हाय रे टमाटर तेरा कैसा कमाल..।

 

कवि : रुपेश कुमार यादव ” रूप ”
औराई, भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :-

सखी बरसे खूब सावनवा ना | Sawan Kajri

Similar Posts

  • शहरों की ओर | Kavita

    शहरों की ओर ( Shahro ki or )     छोड़ दिया घर बार गांव चल पड़े शहर की ओर चकाचौंध के पीछे दौड़े भूल गए सुहानी भोर   भागदौड़ भरी जिंदगी फुर्सत का कोई नाम नहीं शहरों का जीवन ऐसा अपनेपन का काम नहीं   फैशन के दीवाने होकर लोग चले शहर की ओर…

  • कर्म पथ | Karm Path

    कर्म पथ ( Karm Path )   जुड़ने की कोशिशों मे टूटा हूं कई बार अपनों के साथ होने मे छूटा हूं कई बार पहुंचकर भी ऊंचाई तक गिरा हूं कई बार फिर भी अभी हारा नही हूं कमजोर जरूर हूं,बेचारा नही हूं…. मरते देखा हूं कई बार अपनों के नाते ही स्वाभिमान को कर…

  • उम्र | Kavita umra

    उम्र ( Umra )   जो हंसते मुस्काते रहते मोती प्यार के लुटाते रहते उनकी उम्र जवां रहती है सबको गले लगाते रहते   बचपन जवानी बुढ़ापा जिंदगी के है पड़ाव हमारे खट्टे मीठे आते सदा जीवन में उतार-चढ़ाव प्यारे   उम्र झलकती चेहरे से ढलती उम्र जाती पहचानी चिंता से बेकार हो जाती हंसती…

  • चंदन | Chandan

    चंदन ( Chandan )  चंदन शब्द से ही एक अद्भुत भीनी-भीनी सुगंध की अनुभूति होती है चंदन के वृक्ष पर हजारों विषधर लिपटे हुए रहते हैं फिर चंदन अपनी गुणवत्ता को नहीं खोता ठीक वैसे ही मानव का भी आचरण हो जाए तो सारी धरती प्रेम करुणा सद्भाव की सुगंध से सुवासित हो जाए प्रेम…

  • खूबसूरत | Khoobsurati ki Tareef par Kavita

    खूबसूरत ( Khoobsurat )    खूबसूरत नज़र आती हो, अदाओं से भी लुभाती हो, आती हो जब भी सामने सच में कयामत ढाती हो। माथे पर बिंदी सजाती हो, आँखों में कजरा लगाती हो, महकाती हो बालों में गजरा सच में कयामत ढाती हो। हाथों में मेहंदी रचाती हो, चूड़ी कंगना खनकाती हो, ओढ़ती हो…

  • Hindi Ghazal -मालिक का दरबार

    मालिक का दरबार ( Malik Ka Darbar )   यह सारी दुनिया ही उस मालिक का दरबार हो जाए, अगर आदमी को आदमी से सच्चा प्यार हो जाए ।   जाति-मज़हब के नाम पर और लड़ाइयाँ ना होंगी, अगर इंसानियत ही सबसे बड़ा व्यापार हो जाए ।   हरेक कामगार को मयस्सर हो उनके हक़ की रोटी, अगर मालिक-मज़दूर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *