Desh Prem par Kavita

खुद से पहले देश की सोचो | Desh Prem par Kavita

खुद से पहले देश की सोचो

( Khud se pahle desh ki socho )

 

खुद से पहले देश की सोचो, स्वार्थ को सब त्यागो।
देश प्रेम की बहा दो गंगा, हर भारतवासी जागो।

एकता अनुराग नेह की, बहती चले बहार।
राष्ट्रधारा में महक उठे, अपना सुंदर संसार।

शासन सत्ता कुर्सी को, सुख साधन न मानो।
भारत मां के लाल उठो, हे देश प्रेम दीवानो।

आन बान शान देश की, हम रक्षा की बांधे राखी।
सन्मार्ग परोपकार से, देखो भारत मां की झांकी।

अपनापन अनमोल लुटाओ, सद्भावों की धारा।
महक उठे चमन देश का, लहराए तिरंगा प्यारा।

जयकारे भारत माता के, अधर मधुर मुस्कानें।
गीत वंदे मातरम गूंजे, लब देशप्रेम तराने।

देशभक्ति में झूमे गाए, शिक्षा का दीप जलाकर।
खुशहाली घर घर में लाएं हम ढेरों अन्न उगाकर।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

जो वीरगति को पाए | Jo Veergati ko Paye

Similar Posts

  • भ्रम | Poem bhram

    भ्रम ( Bhram )   जो गति मेरी वो गति तेरी,जीवन भ्रम की छाया है। नश्वर जग ये मिट जाएगा, नश्वर ही यह काया है।   धन दौलत का मोह ना करना, कर्म ही देखा जाएगा, हरि वन्दन कर राम रमो मन,बाकी सब तो माया है।   यौवन पा कर इतराता हैं, बालक मन से…

  • बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे | Bachpan ka Pyar

    बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे ( Bachpan ka pyar bhul nahi jana re )    मेरे अंश मेरे ख़ून तुम याद सदा ही रखना रे, तुम बचपन का प्यार मेरा भूल नही जाना रे। तेरे जन्म के खातिर कोई मन्दिर ना छोड़ा रे, मस्जिद चर्च गुरुद्वारों के भी चक्कर काटे रे।। तेरे लिए…

  • स्वर्ग | Swarg par Kavita

    स्वर्ग  ( Swarg )    स्वर्ग   कहीं   ना   और,  बसा  खुद  के  अंतर में खोज   रहे  दिन- रात  जिसे  हम  उस  अम्बर में   सुख   ही   है   वह   स्वर्ग  जिसे  हम  ढूंढे  ऊपर बसा    हमारे    सुंदर   तन – मन   के   ही  अंदर   काट    छांट    कर    मूर्तिकार   जैसे   पत्थर को दे    देता    है   रूप   अलग  …

  • हो आगमन तुम्हारा | Ho Aagaman Tumhara

    हो आगमन तुम्हारा ( Ho Aagaman Tumhara ) मेरा नहीं है कुछ भी सब कुछ है तुम्हारा मैं तो बस परछाई हूं साजन तुम साज तुम्हारा। माटी की तुम भीनी खुशबू अंतर का तुम भेद भेद मिटे तन का मन का हो आगमन तुम्हारा। मीठे सपनों की बगिया तुम इच्छा मेरी डूबी उसमें नहीं जागना…

  • स्वामी विवेकानंद | Kavita Swami Vivekananda

    स्वामी विवेकानंद ( Swami Vivekananda ) स्वामी विवेकानंद के जीवन से हम कुछ सीख ले l 2अध्यात्म और निज धर्म से खुद का भी जीवन सींच लें।हम नित नए अरमान लें यूं रास्ता चलते रहें।हम देश हित हो लक्ष्य जो उनको सदा बुनते रहें।मुश्किलें जो आएं पथ हम मुट्ठियों को भींच लें।स्वामी विवेकानन्द के…. वेदांत…

  • मुक्तक | Muktak

    मुक्तक ( Muktak )   1 सच जो लिख न सके वो कलम तोड़ दो, ये सियासत का  अपने  भरम  तोड़ दो, इन गुनाहों   के  तुम  भी  गुनहगार  हो, यार सत्ता  न  संभले  तो  दम  तोड दो।। 2 भटक रहा हूँ मैं अपनी तिश्नगी के लिए.. ज़रूरी हो गया तू मेरी जिन्दगी के लिए.. फक़त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *