मीरा की कृष्ण भक्ति | Meera ki Krishan Bhakti

मीरा की कृष्ण भक्ति

( Meera ki krishan bhakti )

 

मीरा की कृष्ण भक्ति,माधुर्य का सरित प्रवाह

राठौड़ वंश अति शोभित,
मीरा अप्रतिम अवतरण ।
प्रस्फुटित उपासना भाव,
पुनीत पावन अंतःकरण ।
विष पात्र सहर्ष स्वीकार,
भान कर अमृत अथाह ।
मीरा की कृष्ण भक्ति,माधुर्य का सरित प्रवाह ।।

राणा रतन सिंह दिव्य सुता ,
भक्ति भाव अद्भुत चमत्कारी ।
दाम्पत्य सुख अभिव्यंजना ,
कृष्ण स्नेह प्रेम अवतारी ।
अखंड जप तप साधना ,
मेवाड़ धरा साक्षात गवाह ।
मीरा की कृष्ण भक्ति ,माधुर्य का सरित प्रवाह ।।

तज सारे सांसारिक बंधन,
समर्पण कृष्ण प्रेम वंदन ।
विरक्त राजसी सुख वैभव,
कृष्णा नाम जीवन मंडन।
प्रति पल ह्रदय स्पंदन,
कृष्ण स्तुति यज्ञ स्वाह ।
मीरा की कृष्ण भक्ति ,माधुर्य का सरित प्रवाह ।।

उन्नत ऊर्जस्वित लेखनी,
अनूप प्रेरक काव्य श्रृंगार
नेह रमा कर देह अंतर,
श्री मुख अलौकिक निखार ।
हर सांस संग असीम चाह ,
कृष्ण प्रेम शब्द स्वर पनाह ।
मीरा की कृष्ण भक्ति,माधुर्य का सरित प्रवाह।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

कमल | Poem on Kamal ka Phool in Hindi

Similar Posts

  • ज़िंदगी की रेस | Zindagi ki Race

    ज़िंदगी की रेस ( Zindagi ki race )    ज़िंदगी की रेस बहुत लंबी है, कभी धूप कभी छांव है, कभी फूलों भरी राह, तो कभी कांटों भरी राह में भी नंगे पांव है, कभी आज़ाद परिंदे सा, तो कभी हर तरफ़ बेड़ियां है, कभी हर तरफ़ खुशियों का सवेरा, तो कभी खुद से खुद…

  • उजाला | Kavita Ujala

    उजाला  ( Ujala )   रहती तो है कोशिश यही कि रहूँ मुकम्मल बात पर अपने कर देते हैं लोग हि मजबूर इतना कि फिर ख्याल बदल जाते हैं शिला पर भी यदि गिरती रहे धार तेज जल के प्रवाह की, तो निशान की पड़ हि जाती है छाप संगत बेअसर नही हो पाती होती…

  • देव भूमि की सैर | Poem dev bhoomi ki sair

    देव भूमि की सैर ( Dev bhoomi ki sair )   यूं ही नहीं बसती जिंदगानी यहां, यूं ही नहीं समाती बर्फ की आगोश में वादियां। यूं ही नहीं लुभाती सैलानियों को जन्नत की घाटियां। कुदरत भी सफेद चादर सी बिछा देता है उनके आगमन में, कुछ तो बात है मेरे उत्तराखंड में, कुछ तो…

  • गौ सेवा | Gau Seva

    गौ सेवा ( Gau Seva )   भाग्योदय के द्वार खुलते, गौ सेवा भक्ति से संपूर्ण देव लोक उर वसित, समुद्र मंथन विमल रत्न । सदा पुलकित मनुज जीवन, कर तत्पर सेवा प्रयत्न । पावन मंगल भाव उपमा, सनातन गौरव दर्शन स्तुति से । भाग्योदय के द्वार खुलते, गौ सेवा भक्ति से ।। सिंग शोभा…

  • विचारों का है प्रकटीकरण | Poem vicharo ka hai prakatikaran

    विचारों का है प्रकटीकरण ( Vicharo ka hai prakatikaran )   श्राद्ध पक्ष पूर्वजों को समर्पण पुरखों को कर दो तर्पण कुआं ताल पर जल अर्पण उड़द चावल से, आमंत्रण कुशा पैती किया धारण काले तिल मंत्र है उच्चारण दे रहे उन्हें है निमंत्रण अग्रजो का करें अनुकरण पूर्वजों का यह है स्मरण विश्वास लिए…

  • कन्या पूजन | Kanya pujan kavita

    कन्या पूजन ( Kanya pujan : kavita )   कन्या देवी रूप समान कहते हैं सब वेद पुराण कन्या पूजन से होता है घर परिवार जग कल्याण नव गृह प्रवेश पर कन्या पूजन का खास विधान अष्टमी नवमी नवरात्र में कन्या रूप साक्षात मान   कन्या आदर सत्कार करे देवी चरणों को जो धोता सुख…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *