Berozgar

बेरोजगार | Berozgar

बेरोजगार

( Berozgar )

 

रोजगार नहीं मिला जिसे वह बेरोजगार होता है ,
लेकिन लोगो की नजर में वह बेकार होता है ।
सारा दोष लोग उसके कर्म का ही मानते हैं ,
पर कुछ दोष भाग्य और सरकार का भी होता है।

प्रतिकूल मौसम में भी वह दर दर भटकता है,
नोकरी के लिए दिन रात हाथ पैर पटकता है।
मिल जाए तो समाज में बड़ी इज्जत होती है ,
नही मिले तो वह घरवालों को भी खटकता है।।

कितना पढ़ा लिखा हो पर सम्मान नही होता,
बना रहता है पागल सा मानो ज्ञान नहीं होता।
जरूरत क्या है उसकी परिवारवाले भी न जाने,
दर्द कितना लिए है किसी को ध्यान नहीं होता ।।

परिवार में बड़ा है या छोटा पर सिक्का खोटा है ,
विचार बहुत अच्छा है पर चुनाव का वह नोटा है ।
कोई ईधर ढकेले कोई ऊधर ढकेले घर में उसको,
इन्सान है पर लोग मानते बिना पेंदी का लोटा है ।।

शादी नहीं हुई है तो हाल चाल कुछ ठीक है,
शादी के बाद तो पत्नी की मिलती सीख है।
गुजर जाता है कुछ दिन बेकरी में भी अच्छा ,
जब शादी के बाद मिली पत्नी कुछ नीक है।।

आशा में वह जीता है और आशा में मरता है,
कभी खुश होता है कभी भविष्य से डरता है ।
सारा जीवन खपा देता एक नौकरी के लिए,
फिर भी लोग कहते हैं मेहनत नहीं करता है।।

 

कवि :  रुपेश कुमार यादव ” रूप ”
औराई, भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :-

मै हिंदी हिंदुस्तान की | Mai Hindi Hindustan ki

Similar Posts

  • तलाश | Talaash par Kavita

    तलाश ( Talaash )   हर्षित मन में उठती लहरें, लगता कोई खास है। जन्मो जन्मो का नाता है, जिसकी हमें तलाश है।   खिल उठा विश्वास मन का, जो अजब एहसास है। ह्रदय के कोने कोने में, मोहक मधुरता का वास है।   लगे सुहानी शाम हर पल, जिंदगी रोशन सारी। ढूंढ रही पलकें…

  • डर के आगे जीत है (दोहे)

    डर के आगे जीत है (दोहे) **** (मंजूर के दोहे) ****** १) डर से हम डरते नहीं , ना इसकी पहचान। डराओ ना जग मुझको, मैं भी अब शैतान ।। २) डर कर जीया अभी तक,पकड़ लिया अब कान। जैसे को तैसा करूं,देख जगत हैरान।। ३) डरोना कभी किसी से,अक्ल से लो तुम काम। डराने…

  • कुल्हड़ | Kulhar

    कुल्हड़ प्यारे कुल्हड़ बनते प्यारी मिट्टी सेतिलक करते सब प्यारी मिट्टी सेकुम्हार बनाए प्यारे होते कुल्हड़जब देखें सब मन भाए कुल्हड़ चाय के कुल्हड़ सबको होते प्यारेयार दोस्त सब मिलकर पीते सारेकुल्हड़ की चाय सबको होती प्यारीखुश होकर चाय पीएं जनता सारी कुल्हड़ शुद्धता के सदा ही होते प्रतीकबनाएं कुम्हार कुल्हड़ मिट्टी करके बारीककुल्हड़ सबके…

  • माँ के चरणों में | Mother’s Day ke Liye Poem

    माँ के चरणों में ( Maa ke charno mein )    बड़ा छोटा शब्द है मां उसके चरणों में है जहां विस्तृत विशाल हृदय से करुणा ,ममता ,भावों से जीवन के हर ख्वाबों से आंचल की ठंडी छांव से चमकती उन आंखों से निश्छल प्यार के धागे से आशीषों के सागर से ममतामई दुआओं से…

  • सावन | Swan kavita

    सावन  ( Sawan )   –> आया सावन झूमते, धरती को यूं चूमते || 1.फूल खिल रहे बगियन में, रंग बिरंगे तरह-तरह | बादलों में बिजली चमके, रिम-झिम बरसे जगह-जगह | कहीं मूसलाधार हो बारिश, टिम-टिम बरसे कहीं-कहीं | कोई कहता रुक जा मालिक, कहता कोई नहीं-नहीं | –>आया सावन झूमते, धरती को यूं चूमते…

  • प्रधानमंत्री मोदी हमारी आत्मा | Prime Minister Modi

    प्रधानमंत्री मोदी हमारी आत्मा ( Pradhanmantri Modi Hamari Aatma )    जन्म-दिवस की आपको ढ़ेरों शुभ-कामना, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी है हमारी आत्मा। अभिमान स्वाभिमान गुणवान ऐसी भावना, रखें स्वस्थ एवं सेहतमंद आपको परमात्मा।। जन्में हो गुजरात महेसाना वडनगर ग्राम में, मध्यम वर्गीय मूलचंददास मोदी परिवार में। माता हीराबेन और पिता दामोदरदास मोदी, अवतरण तिथि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *