यही जीवन है

Hindi Poetry On Life | Hindi Ghazal -यही जीवन है!

यही जीवन है!

( Yahi Jeevan Hai )

*****

जीवन पथ में
कभी कभी कुछ ऐसा होता है
रोम रोम क्षण में पुलकित होता है।
धूम धड़ाका पार्टी शार्टी
गाजे बाजे संग बाराती
प्रीतिभोज की होती तैयारी
अधरो पर मुस्कान बिखर जाती
चहुंओर खुशियां ही खुशियां नजर है आती।
तो कभी एक पल में
कर देता बदहवास, निराश
पांव तले की जमीं खिसक जाती
बिछड़ जाते हैं जब अपने
ठिठक जाते हैं सब सपने
उम्मीद की किरण कोई नजर नहीं आती
नयन आंसुओं से भर जाती
लहू उतर आता है
जब घनघोर निराशा छाता है
फिर भी जीवन चलता जाता है।
शनै: शनै: पटरी पर आता है,
सब भूलकर मानव-
नवीन उद्देश्यों में खो जाता है।
थक हार घर वापस आता है,
तानकर चादर सो जाता है।
नवल किरण के साथ पुनः
कर्त्तव्यपथ पर बढ़ जाता है।
यही जीवन है…
यही जीवन है।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

अमेरिका में यह क्या हो गया?

Similar Posts

  • रंगों का त्यौहार है होली

    रंगों का त्यौहार है होली खुशियों का इजहार है होली ,रंगों का त्यौहार है होली ॥ जिसके प्रियतम पास नहीं हैं,उसके लिए अंगार है होली । सच हो जाते जिसके सपने ,उसके लिए बहार है होली । रंग रंगीला जीवन जिसका ,उसके लिए बहार है होली । जहाँ वक्त पर रोटी मुश्किल ,वहाँ पर खड़ी…

  • हारना हमको नहीं गवारा | Kavita Harna Humko Nahi

    हारना हमको नहीं गवारा ( Harna Humko Nahi Gavara )   जोश जज्बा रखकर चलते हैं तूफानों   में   हम   पलते  हैं हिम्मत बदले विपरीत धारा हारना  नहीं  हमको  गवारा   संस्कार कुछ ऐसे पाये हैं लक्ष्य  साधने  हम आए हैं अटल इरादे मानस हमारा हारना नहीं हमको गवारा   तूफानों से भीड़ सकते हैं आंधियों …

  • पौधा संरक्षण है जरूरी

    पौधा संरक्षण है जरूरी ****** आओ मिलकर ठान लें पौधों की न जान लें महत्त्व उसकी पहचान लें अपना साथी मान लें वायु प्राण का है दाता फल फूल बीज दे जाता जीवन भर प्राणी उसे है खाता आश्रय भी है पाता फिर भी उसकी रक्षा करने से है कतराता जिस दिन नष्ट हो जाएगा…

  • मन का महफ़िल | Man ka Mehfil

    मन का महफ़िल  ( Man ka mehfil )    महफिल के वे शब्द “तुम मेरे हो” आज भी याद आते हैं , गीतों के सरगम मन को छू जाते हैं रह-रह कर सताते हैं दिल की धड़कन बढ़ बढ़ जाते हैं वही सजावट बनावट नैनों में छपा चेहरा जिसके लिए मैं देता था पहरा बसती…

  • माँ से ख़ुशी

    माँ से ख़ुशी माँ दुर्गा का साया जीवन में हो lआयी ख़ुशियों की छाया अहो llपग – पग शांति का निवास हो lप्रतिदिन प्रकाश का वास हो llतू अंबे , जग दंबे lतुही दुर्गा , तुही लक्ष्मी ll खेलो – कूदो उल्लास के आँचल में lक्लेश – कष्ट दूर हो छाह के भाव में llओड…

  • यकीन | Yakeen kavita

     यकीन  ( Yakeen )   ये मुझ पर सब का”यकीन”है || 1.नौ महीने कोख मे, मुझे पाला पोसा-मात ने | जन्म दिया पीडा सही, और दूध पिलाया मात ने | बचपन की अठखेलियां, गीला-सूखा सहती रही | आँख का उसके तारा हुँ, पूरे यकीन से कहती रही | ये मुझ पर मेरे माँ का “यकीन”है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *