अनोखा आंदोलन!

अनोखा आंदोलन!

अनोखा आंदोलन!

****

कृषि कानूनों के खिलाफ अन्नदाता आंदोलनरत हैं,

भीषण सर्दी में ही-

दिल्ली बार्डर पर दिए दस्तक हैं।

भीड़ बढ़ती जा रही है!

ठसाठस सड़कों पर डटे हैं,

सरकारी दमनचक्र के बावजूद-

टस से मस नहीं हो रहे हैं।

तू डाल डाल, मैं पात पात की नीति पर

चल रहे हैं,

शासन की हर साजिश को विफल कर रहे हैं!

आइटी सेल की साजिशों से लड़ने को

खुद का सेल बना डाला,

ट्रोल करने वालों को ट्रोल से ही समझा डाला।

गोदी मीडिया का जवाब ‘ट्राली टाइम्स’ से दे रहे हैं,

अपनी बात इस अखबार के माध्यम से सीधे जनता तक पहुंचा रहे हैं।

नि:शुल्क वितरण कर इसका सर्कुलेशन बढ़ा रहे हैं,

साथियों के बीच आपसी समझ और विश्वास बढ़ा पा रहे हैं।

कुछ उन्हें खालिस्तानी और विरोधियों के एजेंट बता रहे हैं,

लेकिन दिन ब दिन सेलिब्रिटीज़,

आंदोलनरत किसानों के बीच आ ऐसे दावों को झुठला रहे हैं;

साथ ही उनका हौसला भी बढ़ा रहे हैं।

किसान भी अपनी देश भक्ति कुछ यूं दिखा रहे हैं,

सरहद पर शहीद बेटे की तस्वीर जनता को दिखा रहे हैं।

वो मुट्ठीभर लोगों की खातिर-

करोड़ों किसानों को चोट पहुंचा रहे हैं,

इस भीषण सर्दी में उनके सीने पर जलतोप चला रहे हैं।

बहादुर किसान बहादुर जवानों की भांति साहस हिम्मत दिखा रहे हैं,

सर्दी में भी सरकारों के पसीने छुड़ा रहे हैं?

किसानों के हौसलों के आगे साहब भी अब शरमा रहे हैं!

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : 

रात पूस की!

 

Similar Posts

  • मैं अपना | Main Apna

    मैं अपना ( Main Apna )    मैं अपना सर्वस्व लुटा दूँ. फिर भी तुम्हारी नजर में नहीं आऊँगा क्योंकि तुम्हारी निरपेक्षता केवल जिहवा पर आती है. तुम बहुत ही माइनर हो, तुमने रचकर छद्म मकड़जाल इसीलिए लोगों को शिक्षा से वंचित किया, जिससे तुम मिटाकर सारी वास्तविकता इतिहास से बता सको दुनिया को नहीं…

  • श्रीमद्भागवत कथा | Shrimad Bhagwat Katha

    श्रीमद्भागवत कथा ( Shrimad Bhagwat Katha )  ( 3 )  भागवत कथा आह्लाद, झाझड़ के उत्संग में *********** शेखावाटी अवस्थित झाझड ग्राम, सप्त दिवसीय भागवत कथा आयोजन। श्री मोहिनी सती माता मंदिर ट्रस्ट सौजन्य, सर्व सुख समृद्धि वैभव शांति प्रयोजन । मृदुल स्वर श्री कमल नयन जी महाराज, भक्त वत्सल प्रभा जनमानस तरंग में। भागवत…

  • व्यथा | Kavita Vyatha

    व्यथा ( Vyatha )   बरसों के अथक परिश्रम का ऐसा हमें फलसफा मिला, न सम्मानित कोई पदवी मिली न ही कोई नफा मिला। दबाया कुचला हमें सबने जैसा जिसका मन किया, कभी अपमानित कभी प्रताड़ित जिसने जब चाहा किया। अब किससे हम विनय करें किसके जा चरण धरें, सारे निवेदन व्यर्थ हुए और अब…

  • तु खुदकी खोज में निकल | Tu Khud ki Khoj mein Nikal

    तु खुदकी खोज में निकल ( Tu khud ki khoj mein nikal )    तु खुदकी खोज में निकल, तुझे किसकी तलाश हैं, तु निराशा के बादलोसे आशा का सावन है ।। तु कोहिनूर सा हिरा है, तुझे क्यों सितारो की तलाश है। तु खुद हमराही है, हमसफर क्यो तलाश है । तु खुद सावन…

  • युवाओं को समर्पित | Yuvaon ko Samarpit

    युवाओं को समर्पित  ( Yuvaon ko samarpit  )   हे युवाओं,देश बचाओ हम करते तुम्हारा आव्हान तुम ही भविष्य भारत का हो तुमसे ही अब देश की पहिचान ।। मन के उपवन में हे युवाओं, कुछ ऐसे उपजाओ विचार मन कर्म भूमि में रम जाए चैतन्य रथ पर होके सवार ।। भारत मां के लाल…

  • बस्ता | Kavita Basta

    बस्ता ( Basta )   पीठ पर लादे गोवर्धन-सा बड़ा बस्ता दीखे गिरिधर आ रहे हैं श्यामसुंदर चढ़ रहे वे सोपान शिक्षा के डगमगाते पांव पतले कांपते-हांफते तीसरी में ही ग्ए बन गए हैं फायियान ढ़ो रहे – संसार भर का ज्ञान पूरी पढाई कर निकले जब स्कूल से बन गए हैं बोनसाई शेखर कुमार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *