बड़े ख्वाब

बड़े ख्वाब | Bade Khwaab

बड़े ख्वाब

( Bade Khwaab )

अक्सर मैंने बड़े ही
ख्वाब देखे हैं,
परन्तु ,
बहुत से गुमनाम
देखे है,
ये भी देखा है,
कि कहाँ ईश्वर है,
कहाँ फ़कीर खाली है,
मैंने उन पदचिन्हों के
भी निशान देखे है।
किस तरफ रूख करूँ अपना,
चलने से पहले सैकड़ों सवाल
देखे है।
जवाब कहाँ से पाती,
कहीं कोई निशान नही उनका,
ये समझ आ गया
जिम्मेदारियों तले
सभी ख्वाब टूटते भी देखे है,
सच है—
कुछ ख्वाब – ख्वाब ही
रह जाते है,
और हम फिर
इस मुफलिसी दुनियां
में सिमटकर
रह जाते है।।

डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’

लेखिका एवं कवयित्री

बैतूल ( मप्र )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • महाशिवरात्रि | Mahashivratri par Kavita

    महाशिवरात्रि ( Mahashivratri )  ( 2 )  शिव शंकर~ कण-कण में व्याप्त भोले शंकर • सीधे सरल~ दुनिया के ख़ातिर पीया गरल • मन को मोहे~ गंगाधर के शीश चन्द्रमा सोहे • हे!भोलेनाथ~ भक्त तारणहार हे!दीनानाथ • अनन्त भक्ति~ महाशिवरात्रि में शिव ही शक्ति • निर्मल जैन ‘नीर’ ऋषभदेव/राजस्थान ( 1 )  बाबा हमारा है…

  • ओ भैया प्यारे | O Bhaiya Pyare

    मैं नटखट चंचल हूं बहना   मैं नटखट चंचल हूं बहना भैया की प्यारी हूं बहन एक हाँथ में बाधू राखी दूजे से उपहार है लेना सारे राज छुपा रखे हैं कह दूंगी फिर ना कहना रोज रूठती रोज मनाते झगड़े अपने क्या कहना आज नहीं लडूंगी तुमसे ऐसे ही मुस्कुराते रहना टीका करूं रोली…

  • नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) पंचम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) पंचम दिवस भुवाल माता के गीत सब गाओनवरात्रि पर्व आया है – 2भुवाल माता का सब ध्यान लगाओनवरात्रि पर्व आया है – 2भुवाल माता का स्मरण हमे पावन बना देगी ।कर्म का मैल भव भव का , हमारे मिटा देगी ।ज्ञान गंगा से सब नहाओनवरात्रि पर्व आया है – 2आत्मा…

  • सुनो

    सुनो   तुम्हें हर बार #सोचना और- सोचते रहना #बदन में एक #सिहरन सी उठती है तुम्हें याद करके एक तो #शीत और- दूसरा तुम्हें #महसूस करना अक्सर #दर्द जगा जाता है…. #तन्हाइयां भी असमय घेर लेती है आकर उठते दर्द को ओर बढ़ा जाती है टूटता #बदन #बेहिसाब #बेसबब #अहसास करा जाता है बस……..

  • ज़िंदगी

    ज़िंदगी तेरे बिना ये साँझ भी वीरान लगी,हर सुबह भी अब तो अनजान लगी,मैं मुस्कराया पर दिल रो दिया,दिकु, तूने इतनी गहराई से क्यों प्रेम किया? तन्हा हुआ तो वक़्त भी थम गया,हर रास्ता जैसे मुझसे छिन गया,जब तू थी, हर मोड़ पे तूने हौंसला दिया,दिकु, तूने इतनी गहराई से क्यों प्रेम किया? बातें अधूरी,…

  • हिंदी हिंदुस्तान | Hindi Hindustan

    हिंदी हिंदुस्तान ( Hindi Hindustan ) हिंदी हृदय गान है, मृदु गुणों की खान। आखर-आखर प्रेम है, शब्द- शब्द है ज्ञान।। बिंदिया भारत भाल की, हिंदी एक पहचान। सैर कराती विश्व की, बने किताबी यान।। प्रीत प्रेम की भूमि है, हिंदी निज अभिमान। मिला कहाँ किसको कहीं, बिन भाषा सम्मान।। वन्दन, अभिनन्दन करे, ऐसा हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *