चांद पर जमीन

चांद पर जमीन | Hindi Kaita on Nature

चांद पर जमीन

( Chand Par Zameen )

चचा !
बिकने लगा है
चांद पर जमीन
लोग खरीदने भी लगे हैं।
जाकर देखा नहीं वहां,
नीचे से तो दिखता है बस आसमां;
अखबार में पढ़ा।
पढ़ खरीदने का ख्याल मन में आया,
चचा के दरबार में भागते चला आया।
कुछ मशविरा दीजिए,
लीजिए अखबार आप भी पढ़ लीजिए।
हो जाएं मुतमईन तो सुझाएं!
क्या हम करें क्या ना करें?
कितना विश्वास इस विज्ञापन पर करें?
प्लाट चांद पर खरीद लें?
लोभ मन में है आया ,
चचा ने मेरी तरफ देखा और मुस्कुराया;
जाकर अपनी पत्नी से सलाह ले भाया!
वही सुझाएगी,
तुझे राह दिखाएगी;
जो मैं कुछ कहूं तो डपटने मुझे भी आएगी!
पूछा घर आकर,
प्लाट बिक रहा है चांद पर।
खरीद लें?
चिल्लाकर बोली वो,
निहायत ही बेवकूफ आदमी हो!
जमीन की तो जमीन खिसकते जा रही है,
चांद पर खरीदने की फितूर छा रही है?
पुरखे की जमीन बाउंड्री तक न हो पा रही है,
वहां कैसे होगी?
कोई कब्जा लेगा तो?
देखने कौन जाएगा?
क्या मुकदमा भी लड़ेंगे चांद पर?
मेरा यकीन करें,सबसे सुंदर है यही अपना घर।
मिल भी जाए,तो कौन जाएगा वहां पानी पटाने?
सोचा है कभी?
आए हैं बड़ी चांद पर आशियां बनाने !
देखिए मुझे !
दो साल हो गए हैं-गए मां के घर,
सोचिए न ज्यादा इधर उधर।
छोड़ें चांद…लें चाय ,
हमें नहीं करनी हाय हाय।
धरती की देखिए,
यहीं बाउंड्री करवाइए;
ख्वाब चांद का न दिखाइए।
हम बड़े आदमी नहीं
मिडिल क्लास वाले हैं
सोच भी वैसी ही है
हमें चांद नहीं चाय की जरूरत है
भूख मिटे गृहस्थी चले वही सबकुछ है।

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : – 

https://thesahitya.com/kavita-son-chiraiya/

Similar Posts

  • सुबह | Kavita Subah

    सुबह ( Subah ) अंधकार से उत्पन्न हुई एक किरण आकाश की गहराई से आई है। शिद्दत से प्रयास जारी रखकर, आशा की रोशनी संग मुसकाई है ।। ओस के सुखद स्पर्श से लबरेज पंछियों के कलरव सी मन को भाई है ।। सुबह की मंद मंद चल रही हवा पी के देस की महक…

  • संसार न होता | Kavita Sansar na Hota

    संसार न होता….! ( Sansar na hota )   मन का चाहा यदि मिल जाता, तो फिर यह संसार न होता। हार न होती, जीत न होती, सुख दु:ख का व्यापार न होता। रोग-शोक-संताप न होता, लगा पुण्य से पाप न होता। क्यों छलकाते अश्रु नयन ये, जो उर में परिताप न होता। स्नेह स्वार्थ…

  • बाल दिवस | Bal Diwas ki Kavita

    बाल दिवस ( Baal Diwas )    राष्ट्र धरा आह्लादित ,बाल मन सुरभि स्पंदन से हर्ष आनंद जीवन पर्याय, अंतर स्नेह अविरल धार । अपनत्व अथाह सींचन, उरस्थ स्वप्निल मूर्त आकार । मान सम्मान मर्यादा सीख, धर्म कर्म नैतिकता वंदन से । राष्ट्र धरा आह्लादित,बाल मन सुरभि स्पंदन से ।। अग्र कदम चाल ढाल बिंब,…

  • Hindi Kavita| Sad Shayari In Hindi | Hindi Poem -कहानी मेरी

    कहानी मेरी ( Kahani Meri )     क्या  कहूँ  तेरे  बिना – क्या है ये जिंदगानी  मेरी; तुझसे शुरु तुझपे ख़त्म ये छोटी-सी कहानी मेरी ।   ना  भूख,  ना प्यास,  दिल घायल,  बेचैन रूह है; तुझे क्या बताऊँ क्या-क्या नहीं है परेशानी मेरी ।   जो  बेशक़ीमती लम्हें हमने तेरे साथ गुज़ारे थे;…

  • गणगौर | Kavita gangaur

    गणगौर ( Gangaur )   शिव गौरी की पूजा होती ईसर गणगौर मनाती है। अखंड सौभाग्य दे माँ कन्या मनचाहा वर पाती है।   आस्था प्रेम का पर्व भावन राजस्थान की शान है। चैत्र मास में तीज त्योहार मनाते आलीशान है।   उंँट घोड़े सज धजकर सुंदर सी झांकी चलती है। कर सोलह सिंगार नारियां…

  • स्नेह की डोर | Sneh ki Dor

    स्नेह की डोर ( Sneh ki Dor )    मूहूर्तवाद के चक्कर में होते त्योहार फीके फीके, डर से बहना ने नहीं बांधा भाईयो के कलाई में राखी, डर का साम्राज्य खड़ा कर समाज को भयभीत करते हैं धर्म एक धंधा है, जिसमें पढ़ा लिखा भी अंधा है जनता समझने लगीं हैं मूहूर्तवाद के कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *