चौखट

चौखट | Chaukhat Kavita

चौखट

( Chaukhat )
***

घर के बीचों-बीच खड़ा,
मजबूती से अड़ा।
आते जाते लोग रौंदते,
चप्पल जूते भी हैं घिसते;
‘चौखट’ उसे हैं कहते ।
घरवालों की मान का रक्षक
‘चौखट’
लोक लाज की रखवाली और –
है मर्यादा का सूचक!
‘चौखट’
सुनकर कितने गाली, ताने,
रक्षा करे, न बनाए बहाने !
धूप , बारिश , जाड़े से नहीं डरता,
अपना काम बखूबी करता ।
लोग माने न माने!
यह बिल्कुल बुरा न माने।
पैर पटक हैं आते हैं जाते,
खड़ी खोटी भी हैं सुनाते।
धीरज धैर्य की है प्रतिमूर्ति-
‘चौखट’
जो लांघ जाते मर्यादा की ‘चौखट’,
उनका मान-प्रतिष्ठा सब खो जाता है
‘चौखट’ की दहलीज लांघने वाला
पुनः प्रतिष्ठा न पाता है।
‘चौखट’ लांघने से पहले सोचो बारंबार,
एक बार जो लांघ गए,
दायरे से निकल गए!
मर्यादा घर की हो जाएगी,
क्षण में तार तार।
कद्र कीजिए ‘चौखट’ की
आचरण की भी!
बनाए रखिए,
बचाए रखिए।
मान-प्रतिष्ठा अपनों की!!
‘चौखट’ न लांघिए
‘चौखट’ न लांघिए।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

सीएसए प्रमुख बनीं लीजा कैंपबेल | Political kavita

Similar Posts

  • सेना की चाहत | Poem sena ki chahat

    सेना की चाहत ( Sena ki chahat )   मैं भारतीय सेना की आन,बान और शान हूं।     पर देश द्रोहियों के लिए मौत का सामान हूं।। भारत माता की रक्षा का चाहत लिए कटिबद्ध हूं।     अपने प्राण न्यौछावर करता देश का वीर जवान हूं।। जन्म देने वाली माँ से मैं भले…

  • समृद्धि वाली गुल्लव्वा

    समृद्धि वाली गुल्लव्वा* ओ शांत है ओ सौम्य हैओ सुन्दर है l धान का श्रृंगाहैफिर भी सावन में ही आती है lबताओ ओ कौन है ? ओ धन है l ओ संपत्ति है lओ ऐश्वर्य का आभास है lफिर भी सावन में आती है lबताओ ओ कौन है ? ओ सुख भी देती है lओ…

  • आँधियाँ | Aandhiyan

    आँधियाँ ( Aandhiyan )   वक्त की आंधियां इस कदर छाई है, गिरे तो मुश्किल से संभल पाई है। ज़िन्दगी की इस तेज़ रफ़्तार ने तो कई घरों से छतें तक उड़ाई है। बेवजह हमसे कुछ चाहतें चुरा कर नामुमकिन सी ख्वाहिशेँ जगाई है। हसरतें दिल में रख भूलाना ही सही मुमकिन सफर की राह…

  • इक आह उभरती सीने में | Ek Aah

    इक आह उभरती सीने में ( Ek aah ubharti seene mein )   इक आह उभरती सीने में, और दर्द भी दिल में होता है। मन की पीर ढल शब्दों में, कविता का सृजन होता है। दिल की बातें दिल को छूती, कंठो से सरिता बहती है। अधरों की मुस्कान मोहक, शब्द शब्द में रहती…

  • sad shayari in hindi || तुम इतनी कठोर

    तुम इतनी कठोर ( Tum Itni Kathor )   तुम इतनी कठोर कैसे हो सकती हो..? क्या भूले से भी मेरे नाम से तुम्हारा दिल नहीं धड़कता…..   तुम्हारे दिल में मेरे लिए थोड़ा सा भी प्रेम नहीं है क्या जो इतनी बे-मुरोव्वत बन गई हो….   एक हमारी हालात है कि एक पल का…

  • संवेदनाएं | Sanvedanaen

    संवेदनाएं ( Sanvedanaen )    जिम्मेदारियों के बोझ से जब दब जाती है जिंदगी सपने रह जाते हैं सपने ही तब न रात होती है न दिन निकलता है सुबहोशाम मे फर्क ही नहीं होता दुनियावी भीड़ के माहौल मे किसी अपने को तलाशती नजर भटकती ही रह जाती है पर ,कोई अपना नहीं मिलता…

One Comment

  1. वाह! चौखट पर इतनी सुन्दर कविता भी हो सकती है सोचा भी न था .. बहुत सुन्दर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *