दिल का हाल बताएगी सेल्फी

दिल का हाल बताएगी सेल्फी | Selfie par kavita

दिल का हाल बताएगी सेल्फी
*****

दिल के मरीजों के लिए है खुशखबरी,
दिल का हाल बताएगी अब सेल्फी ।
अभी दुनिया में 31% मौतें हृदय रोगों से होती है,
जिनमें 85% की मौतें हृदयाघात से होती है।
हृदय रोगों की चुनौती से निपटने के लिए लगातार शोध हो रहे हैं,
विद्वान अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सहारा ले रहे हैं।
इसी कड़ी में शोधकर्ताओं ने एक साफ्टवेयर तैयार किया है,
जो बिना ब्लड टेस्ट और ईसीजी किए दिल का हाल बता सकता है,
एक सेल्फी से ही दिल को परखा जा सकता है।
चीन के कार्डियोवस्कुलर नेशनल सेंटर ने ऐसा ही साफ्टवेयर तैयार किया है,
जो अलग-अलग कोणों से खींची सेल्फी का विश्लेषण कर दिल का हाल बता दिया है।
शोधकर्ताओं की मानें तो-
माथे, नाक और गाल वाला हिस्सा हृदयरोग का पता लगाने में मददगार है,
लेकिन इस साफ्टवेयर में अभी और सुधार दरकार है।
यह साफ्टवेयर चार लक्षणों से पहचान करता है-
जिसमें पतले या सफेद होते बाल, चेहरे की झुर्रियां, कानों का लटकना और जेंथेलाज्मा,
त्वचा के नीचे जमे कोलेस्ट्रॉल का पीला धब्बा है जेंथेलाज्मा।
प्रो.झेंग के मुताबिक 80% मामलों में इसका रिजल्ट सही है,
जिसे शत् प्रतिशत करनी है।
इससे मरीज की जांच आसानी से हो सकेगी,
दर्द वाले जटिल प्रक्रियाओं से नहीं गुजरनी होगी।
यह साफ्टवेयर हृदयरोग की जांच का सस्ता और टिकाऊ जरिया बन कर उभरेगा,
यह मरीज में दिल की बीमारियों से जुड़े लक्षणों की पुष्टि करेगा।
तभी डाक्टर जांच को आगे बढ़ेंगे,
इलाज का समुचित प्रबंध करेंगे।
ईश्वर करें कि जल्द से जल्द साफ्टवेयर आम हो जाए,
हृदय रोगियों की शीघ्र पहचान हो जाए।
समय पर सटीक इलाज होगा,
तो लाखों का जान भी बच सकेगा।

 

***

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :-

आम आदमी की किस्मत | Aam aadmi par kavita

Similar Posts

  • मां

    मां   मां एक अनबूझ पहेली है, मां सबकी सच्ची सहेली है, परिवार में रहती अकेली है, गृहस्थी का गुरुतर भार ले ली है। ऐ मां पहले बेटी,फिर धर्मपत्नी, बाद में मां कहलाती हो। पहली पाठशाला,पहली सेविका तूं घर की मालकिन कहलाती हो।। बुआ,बहन,मामी,मौसी कहलाये, माता,दादी,नानी नाम बुलवाये, परिवार की जन्म दात्री नाम सुहाये, अबला,सबला,…

  • जुदाई | Judaai

    जुदाई ( Judaai )    धड़कने कभी ह्रदय से जुदा नहीं हो सकती है। परदेसी पिया जुदाई सहन नहीं हो सकती है। पलक बिछाए नयना बैठे नजरे राहें तकती है। अधर गुलाबी प्रीत बरसे पांव पायल बजती है। परदेसी पिया जुदाई काले केश घटाएं घिरती बूंदे बरसात सताती है। मन का मीत पिया परदेसी याद…

  • Sansaya Hindi kavita On Life – संसय

    संसय ( Sansaya Kavita)   मन के रावण को मारे जो, राम वही बन पाएगा, वरना सीता  को रावण से, कैसे  कौन  बचाएगा।   कुछ नर में रावण बसते है, कुछ नारी में सूर्पनखा, संस्कार को त्याग दिया तो, धर्म को कौन बचाएगा। दीपक के जलने से  बुझता, अन्धकार  रूपी  माया, मन मे जगता ज्ञान…

  • वर्षा भैया भारी | Varsha bhaiya bhari

    वर्षा भैया भारी ( Varsha bhaiya bhari )   शाम  शाम  के  होन  लगी  है  वर्षा  भैया भारी, जगह जगह पे छिपन लगे है सबरे नर और नारी।   कहीं हवाये, कहीं है बिजली, कहूँ बरसो है भारी, एसो  मौसम  देख  देख  के  हमरो  दिल है भारी।   हो रहो हैरान किसान हमारो आंतक मच…

  • अपने मिलते अनजानों में

    अपने मिलते अनजानों में     अपने   मिलते  अनजानों में।। गुल भी  खिलते  वीरानों  में।।   कोई   दिल  को भाने वाला ।    मिल  जाता   है  बेग़ानो  में।।   टुकड़े कर दे जो इस दिल के।    कैसे    रहता   अरमानों   में।।   देखी   जीवों    में   मोहब्बत।  नफ़रत  केवल    ईंसानों  में।।   दिल दुःखाकर   क्या पाओगे!…

  • गोंद के लड्डू

    गोंद के लड्डू गोंद के लड्डू, मीठे से स्वाद,सर्दी की सर्द रातों में, गर्मी का फरमाया आबाद।ताजगी से भरी, एक खजाना छुपा,इनमें तो बसी है, सेहत की हर एक ख़ुशबू। गोंद के लड्डू, नारी की सेहत के लिए वरदान,बचपन से बुढ़ापे तक, सबके लिए बनाए गए इनका अनोखा सामान।खुशबू बिखेरे इनसे, स्वाद में कुछ खास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *