Geet Kahin Pe Nigahen Kahin Pe Nishana

कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना | Geet Kahin Pe Nigahen Kahin Pe Nishana

कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना

( Kahin Pe Nigahen Kahin Pe Nishana ) 

 

 

देखो कभी ये सितम ना ढहाना मेरा दिल हो गया दीवाना।
कहां नजरें जरा बता दो कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना।
कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना

इस दिल में तस्वीर तुम्हारी महकी बगिया सुंदर फुलवारी।
लगती कितनी प्यारी प्यारी समझो जरा तुम मेरी बेकरारी।
पास आकर दूर ना जाना तेरी सांसे मेरे दिल का तराना।
हंस-हंसकर यूं मुस्कुराना लबों पे आता कोई गीत सुहाना।
कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना

आओ बैठो तुम महफिल में ख्वाब सजाए हैं इस दिल में।
चैन मिल मिल जाता है हमको दिलवाले आए हैं दिल में।
बहता झरना प्रेम भरा सागर नयनो से तुम नेह बरसाना।
प्रेम निगाहें मनमोहक सी इन आंखों में उतर तुम जाना।
कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना

मन मंदिर में पुष्प खिले हैं बिछड़े दो दिलदार मिले हैं।
दिल की धड़कन लब हिले है प्यार भरे ये सिलसिले है।
चाहत की मुस्कान आओ वादा करके मुकर ना जाना।
गुलशन सी महकती फिजाएं बहारें बनकर तुम छा जाना।
कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मेहनत से सब कुछ पा सकते हैं | Mehnat kavita

Similar Posts

  • चेहरा तुम्हारा | Chehra Tumhara

    चेहरा तुम्हारा ( Chehra Tumhara ) बहुत ख़ूबसूरत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। ये गुस्ताख़ नज़रें,यह क़ातिल तबस्सुम।फिर उस पर तुम्हारा यह तर्ज़-ए-तकल्लुम।यक़ीं तुमको आए न आए यह सच है।सरापा क़यामत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। नहीं कोई गुल ऐसा दुनिया में दिलबर।नज़र तुम ही आते हो हर शय…

  • हिंदी का गुणगान करें

    हिंदी का गुणगान करें पंक्ति-नीर क्षीर कर ग्रहे सार को, शुचि हिंदी का गुणगान करें। भारत माता के भाल बिंदी,अब एक नवीन मुस्कान भरे।नीर क्षीर कर ग्रहे सार को, शुचि हिंदी का गुणगान करें। ताल सुरों का संगम इसमें, बहे रस छंद की धारा है।सात सुरों से शोभती हिंदी, संगीत इसने निखारा है।आओ हम सब…

  • उनकी आँखों में प्यार | Geet Nava Geet ki Parampara mein

    उनकी आँखों में प्यार ( Unki aankhon mein pyar )   अन्तस लहरों में ज्वार उमड़ता देख लिया। उनकी आँखों में प्यार छलकता देख लिया ।।   कैसी सुगंध यह फैल रही उर-उपवन में। जब खिला सरोवर में कोई जलजात नहीं। किसने इस मन को बाँध लिया सम्मोहन में। साँसें महकीं या प्राण जले कुछ…

  • तेरा साथ है | Geet Tera Sath

    तेरा साथ है ( Tera sath hai )   मौसम में बहारों में, सपनों चांद सितारों में। मुश्किलों अंधियारों में, अपनों गैर हजारों में। तेरा साथ है आंधी और तूफानों में, मधुबन और वीरानों में। गीत गजल गानों में, प्यार भरे अफसानों में। प्रीत भरे तरानों में, दिल के हसीं अरमानों में। हानि और नुकसानों…

  • होगा कोई ऐसा पागल | Poem Hoga Koi Aisa Pagal

    होगा कोई ऐसा पागल ( Hoga Koi Aisa Pagal ) होगा कोई ऐसा पागल, जो तुमसे दिल लगायेगा। मोहब्बत तुमसे करके जो, बर्बादी अपनी करवायेगा।। होगा कोई ऐसा पागल—————-।। देख रहा हूँ मैं तुमको, साफ नहीं है दिल तेरा। मोहब्बत है तुमको दौलत से, महलों का है ख्वाब तेरा।। नहीं कोई खुशी हमको, देखकर तेरी…

  • गणेश जी महाराज | Ganesh ji Maharaj

    गणेश जी महाराज ( Ganesh ji maharaj )   विघ्नहर्ता मंगलकारी विनायक आओ आनंद करो गजानंद गौरी सुत प्यारे आकर प्रभु भंडार भरो   यश वैभव गुणों के दाता प्रथम पूज्य महाराज जग की पीर हरो गौरी सुत सफल करो सब काज   रिद्धि सिद्धि लेकर आओ, आओ गजानंद प्यारा हाथ जोड़कर खड़े प्रभु, सजा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *