Ghazal Ye Dukhdai Hai

ये दुखदाई है | Ghazal Ye Dukhdai Hai

ये दुखदाई है

( Ye Dukhdai Hai )

 

आसमां छूती मेरे मुल्क़ में मँहगाई है
मुफ़लिसों के लिए अब दौर ये दुखदाई है

सींचते ख़ून पसीने से वो खेती अपनी
उन किसानों के भले पाँव में बेवाई है

साँस लेना हुआ दुश्वार तेरी दुनिया में
अब तो पैसों में यहाँ बिक रही पुरवाई है

दरमियाँ फ़ासले होकर न ज़ुदा हो पाएँ
याद की बदली कहीं दिल में अगर छाई है

‘मौज’ मिलती ही नहीं ज़िन्दगी जीने को यहाँ
हर ख़ुशी आज के इस दौर में हरजाई है

D.P.

डी.पी.लहरे”मौज”
कवर्धा छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें:-

क्या लेना | Ghazal Kya Lena

Similar Posts

  • नियम | Niyam

    नियम ( Niyam )    कौन है संसार में जो नियम में बंधना चाहता है हर कोई तो नियम से परे निकलना चाहता है। प्रेम के नियम में बंध कर बहता चला गया जो सिमट कर भी वह तो बिखर जाना चाहता है। सीमाओं से परे की ज़मीन आकर्षित है करती बंधनों से परे जा…

  • कम लोग हैं ऐसे | Kam Log hain Aise

    कम लोग हैं ऐसे ( Kam log hain aise )    ख़ुदा मानें जो उल्फ़त को बहुत कम लोग हैं ऐसे करें जो इस इबादत को बहुत कम लोग हैं ऐसे न हिन्दू कोई ख़तरे में न मुस्लिम को है डर कोई जो समझें इस सियासत को बहुत कम लोग हैं ऐसे शिवाले में जो…

  • हमें होश ऐसे भुलाए गए हैं

    हमें होश ऐसे भुलाए गए हैं हमें होश ऐसे भुलाए गए हैं।निगाहों से साग़र पिलाए गए हैं। सितम हम पे ऐसे भी ढाए गए हैं।हंसा कर भी अक्सर रुलाए गए हैं। जिन्हें देखकर ताब खो दे ज़माना।वो जलवे भी हम को दिखाए गए हैं। जो चाहो करो हम से बरताव यारो।हम आए नहीं हैं बुलाए…

  • आप सा कोई नहीं | Aap sa Koi Nahi

    आप सा कोई नहीं ( Aap sa Koi Nahi ) बेवफ़ा हैं बावफ़ा कोई नहीं इस जहां में आप सा कोई नहीं वक़्त आया जब बुरा तो यूँ लगा मुझसे जैसे आशना कोई नहीं मौत आयी तो कहा ये ज़ीस्त ने दूसरा तो रास्ता कोई नहीं एक माँ के सारे बच्चे मर गये इससे बढ़…

  • कालिख़ मल जाएँगे | Kalikh mal Jayenge

    कालिख़ मल जाएँगे ( Kalikh mal jayenge )    ये बेहूदे लफ्ज़ अग़र जो खल जाएँगे लोग मुँह पे आकर कालिख़ मल जाएँगे देख ख़िज़ाँ की ज़ानिब मत नाउम्मीदी से रफ़्ता-रफ़्ता गुजर सभी ये पल जाएँगे मत आया कर छत पर यूँ तू रोज़ टहलने चाँद सितारे शम्स नहीं तो जल जाएँगे छोड़ो अब ये…

  • हक़दार नहीं थे | Ghazal Haqdaar Nahi The

    हक़दार नहीं थे ( Haqdaar Nahi The ) कुछ दोस्त हमारे ही वफ़ादार नहीं थे वरना तो कहीं हार के आसार नहीं थे ख़ुद अपने हक़ों के हमीं हक़दार नहीं थे हम ऐसी सियासत के तलबगार नहीं थे झुकने को किसी बात पे तैयार नहीं थे क्यों हम भी ज़माने से समझदार नहीं थे हर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *