Jeevan ki Patwar

ये जीवन की पतवार तेरे हाथ में | Jeevan ki Patwar

ये जीवन की पतवार तेरे हाथ में

( Ye jeevan ki patwar tere haath mein )

 

मेरी नैया है मझधार, गुरुवर करना भव से पार।
करूं अरदास मैं,
यह जीवन की पतवार,
तेरे हाथ में।।

अनजाना सा राही हूं मैं ,राह नजर ना आवै ।
राग द्वेष में उलझ रहा हूं, विषयन भी भटकावै।
जावै कोड़ी साटे माल, मेरा कुछ तो करो ख्याल।
बना हूं दास मैं।
यह जीवन की पतवार,
तेरे हाथ में।।

भाई बंधु कुटुंब कबीला, सब मतलब की यारी।
स्वार्थ का है नाता जग में, झूठी दुनियादारी।।
प्यारी लगती सबको माया, निर्बल हो जाए जब काया।
कछु ना पास में ।।
यह जीवन की पतवार ,
तेरे हाथ में।।

नश्वर यह संसार बताया ,सबको होगा जाना।
चंचल मन यह भटक रहा है, मिलता नहीं ठिकाना।
जगाना जांगिड़ शुद्ध विचार, छोड़ो झूठी यह तकरार।
कोई ना साथ में।
यह जीवन की पतवार,
तेरे हाथ में ।।

 

कवि : सुरेश कुमार जांगिड़

नवलगढ़, जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

ओढ़ करके धानी चुनरिया | Odh karke

Similar Posts

  • अब सावन के झूले | Geet Sawan ke Jhoole

    अब सावन के झूले ( Ab sawan ke jhoole )   अब सावन के झूले होंगे, मस्त चलेगी पुरवाई। रिमझिम रिमझिम वर्षा होगी, नभ घटाएं घिर आई।   धानी चुनर ओढ़ धरा, मंद मंद मन मुस्काई। बाग बगीचे पुष्प खिले, महक रही है अमराई ।   धरती अंबर पर्वत नदियां, उमंगों से हो भरपूर। सरितायें…

  • श्री राम मंदिर | Shri Ram Mandir

    श्री राम मंदिर ( Shri Ram Mandir ) ( 2 ) श्री राम को मंदिर बन ही गया, भारत माता हरषाईं है । ये जीत सनातन धर्म की है , घर-घर में खुशियां छाई हैं।। श्री राम टेंट में रहते थे ऐसे बीते थे साल कई। लंबा संघर्ष किया है जब, किरणें आशा की जगी…

  • काश कभी तुम आ जाते | Kaash Kabhi Tum

    काश कभी तुम आ जाते ( Kaash kabhi tum aa jate )    काश कभी तुम आ जाते, आके यूं मुस्का जाते। नखरे जरा दिखला जाते, हंस कर लूं बतला जाते। काश कभी तुम आ जाते मन को भाती अदाएं, खिल जाती सारी फिजाएं। दिल का कोना कोना हर्षित, आहट तेरी आ जाए। चांद सा…

  • आप की याद | Nagma Aapki Yaad

    आप की याद ( Aapki Yaad ) आप की याद आई तो आती रही। नींद आंखों से मेरी उड़ाती रही। इतना बेचैन दिल को किया हाय रे। एक पल भी न सोने दिया हाय रे। सिलसिला रात भर यह ही जारी रखा। ख़्वाबे ग़फ़लत से मुझको जगाती रही। आप की याद आई तो आती रही।…

  • यह आग अभी

    यह आग अभी यह आग अभी तक जलती है ,मेरे आलिंगन में।स्वर मिला सका न कभी कोई ,श्वासों के क्रंदन में ।। जब छुई किसी ने अनायास ,भावुक मन की रेखा ।दृग-मधुपों ने खुलता स्वप्नों, का शीशमहल देखा।खिल उठे पुष्प कब पता नहीं ,सारे ही मधुवन में।।यह आग अभी—- दीपक कोई कब बन पाया ,साथी…

  • मैं अनभिज्ञ कब तक रहूं | Geet main Anabhigy Kab Tak Rahoon

    मैं अनभिज्ञ कब तक रहूं ( Main anabhigy kab tak rahoon )   मुश्किलें सर पे छाये, अपने मुझसे रुठ जाए। वाणी के तीर चलाए, बोलो मैं कब तक सहूं। मैं अनभिज्ञ कब तक रहूं मार्ग सब अवरुद्ध हो जाए, पग-पग पे तूफां आए। कोई रहे कमियां टटोलता, बात का बतंगड़ बनाए। मंझधार में अटकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *