कहानी प्यार की | Kahani Pyar Ki

कहानी प्यार की

( Kahani Pyar Ki )

कहानी प्यार की हर एक ही नमकीन होती है
मगर जब ख़त्म होती है बहुत ग़मगीन होती है

ज़माने से यही हमने सुना है आजतक लोगो
किसी के प्यार से ही ज़िन्दगी रंगीन होती है

बदल लेती है कपड़ों की तरह यह दिल की चाहत को
जवानी सुनते आये हैं बड़ी शौक़ीन होती है

मैं जब भी देखता हूँ अंजुमन में इक नज़र उसको
मेरी ग़ज़लों को सुनने में सदा तल्लीन होती है

यही तुम सोचकर मेरी कभी जानिब चले आना
अकेले काटने में रात हर संगीन होती है

अजब सी कैफ़ियत में आजकल रहता हूँ हर लम्हा
कि तुमसे बात करके ही मुझे तस्कीन होती है

तेरे इस ज़हर को यूँ पी लिया हँसते हुए साग़र
मुहब्बत के इदारों में कहाँ तौहीन होती है

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

उंगलियां उठा देंगे | ग़ज़ल दो क़ाफ़ियों में

Similar Posts

  • घर नहीं मिला | Ghazal Ghar Nahi Mila

    घर नहीं मिला ( Ghar Nahi Mila ) हमसे मुसाफिरों को कहीं घर नहीं मिला रस्ते बहुत थे राह में रहबर नहीं मिला वीरान रास्तों में पता किससे पूछते राह-ए-सफ़र में मील का पत्थर नहीं मिला दिन रात हम उसी के ख़यालों में ही उड़े तन्हाइयों में चैन तो पल भर नहीं मिला उसके सितम…

  • अब क्या छोडूं | Ab Kya Chodu

    अब क्या छोडूं ( Ab Kya Chodu ) हॅंसना गाना बाल बनाना छोड़ दिया सब अब क्या छोडूं,दुनिया भर से बैर तुम्हें तो बोलो तो अब दुनिया छोडूॅं। अपनी सब आशाइश प्यारी सारे शौक अभी तक ज़िंदामुझसे है उम्मीद मगर ये हर ख्वाहिश हर सपना छोड़ूॅं। भॅंवरा सिफ़त तबीयत लेकर हर गुलशन में जाते लेकिन,चाह…

  • देख लो | Dekh Lo

    देख लो जश्न अपनी हार का इन महफ़िलों में देख लोज़ाम टकराते हुए इन अफ़सरों में देख लो चीख कितना यह रहे अधिकार को तेरे लिएअब ठहर कर आप इनकी नीतियों में देख लो ये उपासक प्रेम के कितने बड़े है क्या कहूँआज इनपे आप उठती उँगलियों में देख लो लूटकर ये अस्मते खूँ की…

  • भारत प्यारा | Bharat Pyara

    भारत प्यारा ( Bharat Pyara )    हाँ भारत प्यारा इतना है ? दुनिया में सबसे अच्छा है और न कोई इसके जैसा सुंदर भारत बस लगता है फूलों की होती है बारिश लहराता जब भी झंडा है तारीफ़ करूं कम है इसकी प्यार भरा भारत ऐसा है झंडे को दी सलामी सब ने गाया…

  • आप जब बोलेंगे तो सब,बोलने लग जाएंगे

    आप जब बोलेंगे तो सब,बोलने लग जाएंगे आप जब बोलेंगे तो सब, बोलने लग पायेंगे ! आप चुप होंगे तो सारे, लोग चुप हो जाएंगे !! आप चल दें तो सफर, हरएक हो सकता शुरू आप ठहरेंगे तो सब के, पांव भी रुक जाएंगे !! आप अपना जर्फ दुनिया,में अगर दिखलाएंगे हादसे खुशनुमाई की ,…

  • जानते हैं | Ghazal Jante Hain

    जानते हैं ( Jante Hain ) वो रहते कहाँ हैं पता जानते हैं । कि उनकी सभी हम अदा जानते हैं ।।१ लगा जो अभी रोग दिल को हमारे ।। न मिलती है इसकी दवा जानते हैं ।।२ मनाएं उन्हें हम भला आज कैसे । जिन्हें आज अपना खुदा जानते हैं ।।३ मिटेगा नहीं ये…

2 Comments

  1. बेहद खूबसूरत शानदार ग़ज़ल आदरणीय गुरुदेव जी

Leave a Reply to महेन्द्र सिंह प्रखर Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *