Kavita andhakar peene wale

अंधकार पीनेवाले | Kavita andhakar peene wale

अंधकार पीनेवाले!

( Andhakar peene wale ) 

 

किसी के जख्मों पर कोई नमक छिड़कता है,
तो यहाँ मरहम लगाने वाले भी हैं।

कोई हवा को रोने के लिए करता है विवश,
तो फिजा को हँसानेवाले भी हैं।

मत बहा बेकार में तू इन आंसुओं को,
मौत का भी इलाज करनेवाले हैं।

जिन्दगी में उतार-चढ़ाव आना तय है,
डूबती कश्ती को उबारनेवाले हैं।

अकेले नहीं हो मुसीबतों का पहाड़ ढोते,
शाम के हाथों सूरज बेचनेवाले हैं।

बहका देते हैं उजाले को अंधकार पीनेवाले,
यहाँ ख्वाबों को खरीदनेवाले हैं।

घर सजाने की तमन्ना मुझे वर्षो से थी,
मगर मेरे घर का पता बदलनेवाले हैं।

लिबासों में मुझे इंसान जैसे वो दिखते हैं,
मेरी इन हड्डियों से धनुष-बाण बनानेवाले हैं।

कोई भी हमेशा के लिए यहाँ आया नहीं है,
आज हम तो कल वो जानेवाले हैं।

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

मैं उसको ढूँढ रहा हूँ | Poem main usko dhund raha hoon

Similar Posts

  • बुलंदी का तिरंगा चाॅंद पर लहराया | Bulandi ka Tiranga Chand par Lahraya

    बुलंदी का तिरंगा चाॅंद पर लहराया ( Bulandi ka tiranga chand par lahraya )    बहुत-बहुत बधाई हो आपको प्यारे-प्यारे हिंदुस्तान, सफलतापूर्वक अपनी-मंजिल पहुॅंचा दिए चंद्रयान। बोल रहा है सम्पूर्ण विश्व आज आप को यह महान, बहुत सारे रहस्य बताएगा अब आपको ये प्रज्ञान।। जिस दक्षिण ध्रुव पर जाने में पूरा विश्व घबराता था, बेहद…

  • आपका अपना | Aapka Apna

    आपका अपना ( Aapka Apna )    कभी-कभी उन्हें भी आजमाते रहिए जिन्हें आप दिल में रखते हैं दिमाग में तो भीड़ ही भीड़ रहती है वक्त की कसौटी पर देखना जरूरी है कि कौन होता है साथी बुरे वक्त का सही वक्त मे तो सभी अपने हैं आपका उत्तरदायित्व तो परिवार और समाज सभी…

  • गणपति बप्पा | Ganpati bappa kavita

    गणपति बप्पा ( Ganpati bappa kavita )   मुश्क की सवारी, मोदक देख मुँह मे उनके लाल है। ज्ञान का रूप, असुरो के काल हैं। एक दंत, महाकाय रूप मनमोहक उनकी चाल हैं देह मानव का, मुख गज का , माता के लाल हैं। मुश्क उनके मित्र, वे शत्रुओं के काल हैं। रिद्धि सिद्धी के…

  • नवरात्र

    नवरात्र (नवरात्र पर विशेष )     भूलो मत अपना नाता । माता-पिता जिसे भुला दे बालक जग में चैन कहां पाता।।   ममतामयी तुम करूणामयी तुम प्रेम तुम्हारा विख्याता। कपूत को भी गले लगाती शरण तुम्हारी जो आता ।।   रक्तबीज हो या महिषासुर सामने तेरे जो जाता। महाकाली के तेज के आगे कोई…

  • प्यारा पोहा | Poha

    प्यारा पोहा ( Pyara poha ) पोहा दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं   हम बच्चो का प्यारा पोहा कच्चा भी खूब उड़ाते पोहा ये देख मम्मी खूब चिल्लाती फिर भी सबके लिए पोहा बनाती ।। गर्मी में जब कुछ नहीं भाता पोहे सबको ही पसंद आता बिल्कुल समय नहीं लगता यारो ! झट से ये पोहा…

  • बात उस चांँद की है | Baat us chand ki

    बात उस चांँद की है ( Baat us chand ki hai )    बात उस चांँद की है जो कवियों की कल्पनाओं में मुस्कुराता रहा जो बच्चों को अपना मामा नजर आता रहा एक अद्भुत शीतल ग्रह, सौंदर्य शिखर मन का कारक, सब का अति प्रिय था जो दुर्लभ। बात उस चांँद की है जिसकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *