Kavita Anu se Sampurn

अणु से संपूर्ण | Kavita Anu se Sampurn

अणु से संपूर्ण

( Anu se Sampurn )

 

तू बूंद से कर प्रयाण सागर का
सागर भी मिल जाता महासागर में
हो मुक्त आवागमन के बंधन चक्र से
ब्यर्थ है मोह इस झूठे संसार से

अणु कण से हि बना यह रूप मनोहर
तब अणु श्रोत की छवि होगी कैसी
मिल जाना ही है अंतिम यात्रा उस तक की
वह और हम, हम और वह बीच भिन्नता कैसी

अतीत कर्म से बने प्रा रबद्ध वश हि जन्म
भोगदंड स्वरूप हि जन्म मृत्यु का बंधन
योनियों मे रूपांतरित हो करनी पूर्ण यात्रा
इसी से सरल होता नही कभी जीवन

इर्ष्या, द्वेष, कपट, कलह, बैर भाव
यही तो हैं कारण प्रमुख भाग्य निर्माण के
अन्य जीव को देकर कष्ट चाह रहे यदि सुख कोई
हो सकता संभव भला कैसे बिन प्राण के

करुणा, दया, प्रेम, सहयोग, दान, धर्म, व्रत
ऐसे हि कुछ मार्ग मूल हैं ,बंधन मुक्त के हेतु
जाना है यदि उस पार से उस संपूर्ण तक
तो करना हि होगा तुम्हें पार यह सेतु

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

चरण स्पर्श क्यों | Kavita Charan Sparsh

Similar Posts

  • शोहरतों का परचम | Poem shohraton ka parcham

    शोहरतों का परचम ( Shohraton ka parcham )   कीर्ति पताका यशस्वी हो जीवन संवार लीजिए। अपनापन अनमोल बांटकर सबको प्यार कीजिए।   शोहरतों का परचम लहरे शुभ काम हमारा हो। मुस्कानों के मोती सबको बहती नेह की धारा हो।   प्रीत बगिया खिल जाए सद्भावों से जी लीजिए। दिलों में चर्चा आपकी अहमियत सबको…

  • सीता स्वयंवर | Kavita sita swayamvar

    सीता स्वयंवर ( Sita swayamvar )   सीता स्वयंवर रचा जनक ने धनुष यज्ञ करवाया। भव्य पावन था अनुष्ठान महारथियों को बुलवाया‌   दूर-दूर के राजा आए अब भाग्य आजमाने सभी। बली महाबली हर कोई बाणासुर आए रावण तभी।   विश्वामित्र महामुनि ज्ञानी पधारे जनक पुरी धाम। गुरु संग हर्षित होकर तब आए लक्ष्मण श्रीराम।…

  • गुरूदेव नमन | Gurudev Naman

    गुरूदेव नमन ( Gurudev Naman ) तेरे चरणों में मेरा, सब कुछ अर्पण। गुरुदेव नमन, गुरुदेव नमन।। तुमने सधाया मेरा बावरा मन। देकर ब्रह्म का सूक्ष्म ज्ञान। पल में खोल दिए, मेरे नयन। रखना मुझको, नित अपनी शरण। गुरुदेव नमन, गुरुदेव नमन।। तुम हो मेरे मन की ज्योति। तुमने ही किए कंकर मोती। अंधकार में…

  • टूटते हुए परिवार-बेघर स्त्रियां

    टूटते हुए परिवार-बेघर स्त्रियां टूटते हुए परिवार की कहानी बहुत दर्दनाक है,बेघर स्त्रियों की जिंदगी बहुत मुश्किल है।वह अपने परिवार से दूर हो जाती है,और अपने बच्चों को अकेला छोड़ जाती है।उसकी जिंदगी में दर्द और पीड़ा होती है। बेघर स्त्रियों की जिंदगी बहुत संघर्षपूर्ण है,वह अपने परिवार के लिए संघर्ष करती है।लेकिन उसके संघर्ष…

  • मोबाइल फोन | Hindi Poem on Mobile

    मोबाइल फोन ( Mobile phone )  संचार क्रांति का द्योतक सूचनाओं का संसार, घर बैठे करें मनोरंजन और व्यापार । ज्ञान का यह पिटारा, लुटा रहा प्यार इस पर जग सारा। स्क्रीन पर उंगलियां घिसते, नेट स्लो होने पर हैं दांत पीसते। बच्चे व्यस्क या हों बूढ़े, रख हाथों में कुछ ना कुछ ढ़ूंढ़ें। पाकर…

  • बेटा | Beta

    बेटा ( Beta )   झूले में पड़े रो-रो कर मां को बुलाने वाले गोदी से ना उतरने की जिद करने वाले बिना मां की लोरी के ना सोने वाले लकड़ी के गडले को पकड़ के खेलने वाले मां के आंचल में दौड़ कर छुपने वाले मिट्टी के सने हाथ मुंह पर रख हंसने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *