Kavitayen

कविताएंँ रहेंगी | Kavitayen

कविताएंँ रहेंगी……

( Kavitayen rahengi ) 

 

हृदय को संवेदना की
कसौटी पर कसेंगी
कुछ रहे न रहे
कविताएंँ रहेंगी
मेरी- तेरी ,इसकी -उसकी,
मुलाकातें ,जग की बातें,
जगकर्ता के क़िस्से कहेंगी
कुछ  रहे न रहे
…….कविताएंँ रहेंगी।

भागते हुए
वक़्त की चरितावली
संघर्ष की व्यथा -कथा
विकास की विरुदावली
कभी शांँति की
संहिता रचेंगी
कुछ  रहे न रहे
….. कविताएंँ रहेंगी।

होगा जब अरुणोदय
क्षितिज पार होगा अस्ताचल
मौसम पलकों पर ठहरेंगे
स्मृतियों के पल संँवरेंगे
मन का क्रंदन
भावों का मंथन
खुशी का माथ टीका
लगा महकेंगी
कुछ रहे न रहे
…..कविताएंँ रहेंगी।

 

@अनुपमा अनुश्री

( साहित्यकार, कवयित्री, रेडियो-टीवी एंकर, समाजसेवी )

भोपाल, मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

बाल कविता – सुबह की गुनगुन

Similar Posts

  • प्रित का प्रेम | Prit ka Prem

    प्रित का प्रेम ( Prit ka Prem )   मैं तुम्हें लफ्जों में समेट नही सकती क्योंकि– तुम एक स्वरूप ले चुके हो उस कर्तार का– जिसे मैं हमेशा से ग्रहण करना चाहती हूं किन्तु– समझा नही पाती तुम्हें कि– अपने विजन को छोड़कर यथार्थ जीने का द्वंद्व वाकई में किंतना भयप्रद है। नकार देती…

  • कैसे मनाओगे जन्म-दिन | Kavita kaise manaoge janm-din

    कैसे मनाओगे जन्म-दिन ( Kaise manaoge janm-din )    जन्मदिवस की यें ढेरों शुभकामना, कोरोना से हम सबको जंग लड़ना। करना इसका सब मिलकर सामना, इस महामारी से महा-अलर्ट रहना।। बचना और बचाना है हर शहर को, घर-परिवार गांव व अपनें ख़ुद को। समझाना फालतु निकले ना बाहर, हर इंसान और बुजुर्ग माँ बहन को।।…

  • प्यारा देश हमारा | Pyara Desh Hamara

    प्यारा देश हमारा  ( Pyara desh hamara )   कल कल करती बहती रहती धमनी  सी  नदियों  की  धारा पग  धोता  है  सागर  जिसका वह   है   प्यारा   देश   हमारा,   सिर समान काश्मीर सुशोभित महक  वादियां  जिसका प्यारा शोभित जिस पर ताज हिमालय वह   है   प्यारा    देश   हमारा।   ऊंचे – ऊंचे  हिम  शिखरों से…

  • वसंत आगमन | Vasant Aagman par Kavita

    वसंत आगमन ( Vasant aagman )    कानन कुंडल घूँघर बाल ताम्ब कपोल मदनी चाल मन बसंत तन ज्वाला नज़र डगर डोरे लाल। पनघट पथ ठाढ़े पिया अरण्य नाद धड़के जिया तन तृण तरंगित हुआ करतल मुख ओढ़ लिया। आनन सुर्ख मन हरा उर में आनंद भरा पलकों के पग कांपे घूंघट पट रजत झरा।…

  • पग बढ़ाते चलो

    पग बढ़ाते चलो ***** कंकड़ी संकरी पथरीली, या हों रास्ते मखमली। हृदय में सदैव जली हो अग्नि, स्वार्थ हमें सब होगी तजनी। सेवाभाव की मंशा बड़ी, रास्ते में मुश्किलें भी होंगी खड़ी। पर जब करने की मंशा हो भली, बाधाएं दूर हो जातीं बड़ी से बड़ी। खुदा के वास्ते न देखो पीछे मुड़कर, बस तू…

  • गीता ज्ञान | Geeta Gyan

    गीता ज्ञान ( Geeta Gyan )   जब से गीता ज्ञान मिला मुझे भागवत में भगवान मिला, कण कण में जब नारायण तो फिर कण-कण से मुझे ज्ञान मिला! नहीं सर्वज्ञ अंतर्यामी में , ना ही में कुछ जानता हूं मेरे अंदर भी तू है बसा हुआ ! मैं तुझको पहचानता हूं।। देख धनुर्धर अर्जुन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *