Kidnapp

“Kidnap”- एक क्राइम कथा

मेरे तैयार होते ही एक कॉल आया और सामने से आवाज आई! प्लीज मुझे बचा लो यह लोग मुझे मार डालेंगे!

मैं आवाज पहचान नहीं पा रहा था। तभी किसी ने रिसीवर उसके हाथ से छीन लिया और नीचे पटक दिया। मैं बुरी तरह से चौंक गया। मैं समझ गया था किसी लड़की की जान खतरे में है। मैंने वो नंबर ट्रेस किया तो मुझे पता चल गया वह फोन कहाँ से आया है। मैं पुलिस की मदद लिए बगैर अकेला उस लड़की को बचाने निकल पड़ा।

अपनी काली बाइक पर काले कपड़े पहन काला हेल्मेट लगा उनके अड्डे पर गया तब मैं किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं लग रहा था! एक खूबसूरत सी लड़की मुझे खंभे से बंधी हुई दिखी।अपनी बाइक से मैंने शीशे का दरवाजा तोड़ा और अन्दर आते ही उन पर टूट पड़ा। बाइक पर बैठे बैठ मैं उन्हें लाते और घूसे मार रहा था।

तभी किसी ने लौहे की रोड मार कर मुझे बाइक से नीचे गिरा दिया। सभी मुझ पर टूट पड़े पर उस दिन मुझ में कुछ अलग ही पावर आ गया था। मैं अकेला सब को मार रहा था। थोड़ी देर में सभी बेहोश हो गए। उनके बॉस को पकड़कर मैं घूसे मारने लगा।

तभी किसी की जबरदस्त चिल्लाने की आवाज आई क्या कर रहे हो तुम? वह बोली आँखें खोल कर देखो तुमने क्या कर दिया? नींद में हाथ पैर चला रहे हो। तुम्हारी लातों से शंभू काका के हाथ से चाय की ट्रे नीचे गिर गई! उन्हें दो मुक्के भी पड़े जिससे उनकी आँखें सूज गई। अब तुमने तकिया भी फाड़ दिया! यह क्या कर रहे हो तुम?

मैं समझ गया प्यारा सा सपना था। मैंने उससे कहा थोड़ी देर बाद में नहीं आ सकती थी? लड़की को उसके घर पर पहुँचा देता। वह बोली कब से फोन की घंटी बज रही है पहले वो उठा लो। ऑफिस से फोन आ रहा था। ऑफिस जाने में लेट हो रहा था। मैं फटाफट तैयार हुआ बिना चाय नाश्ता किये सीधा ऑफिस के लिए निकल गया। वह लड़की अभी भी मेरे ख़यालों से गई नहीं थी!

 

कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

यह भी पढ़ें :-

बात एक कॉल की | Baat ek Call ki

Similar Posts

  • आंखों की चमक | Kahani Aankhon ki Chamak

    राधिका शादी होने के बाद अपने ससुराल में आई थी भरा पूरा परिवार था। ससुर भी पढ़े लिखे थे। दकियानूसी विचारधारा को नहीं मानते थे। राधिका को याद है एक बार मोहल्ले में एक बुजुर्ग महिला का देहांत हो गया था। राधिका उनके यहां बैठने गई। लौट कर आने पर दरवाजे पर ही नहाना पड़ता…

  • कैसे करें गर्व देश पर | Kaise Karen Garv Desh Par

    कैसे करें गर्व देश पर ( Kaise Karen Garv Desh Par ) हो कैसे स्वतंत्रता दिवस का अभिमान? हो रहा जब अपने ही देश में, डॉक्टर बेटियों का अपमान! नारा देते बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ, आत्म निर्भर उनको बनाओ। पढ़ लिख डाक्टर बन जाती, क्या मिल पाता उनको आत्म सम्मान? लोगों की जान बचाने ख़ातिर जन…

  • दोस्ती का खून | Dosti ka Khoon

    सन 2000 की बात है। आशु और अंकित दोनों की नई नई दोस्ती हुई थी। दोनों कक्षा 12 में पढ़ते थे। आशु एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखता था। उसके पिता एक कंपनी में अकाउंटटेंट के तौर पर कार्य करते थे जबकि अंकित के पिता की सबमर्सिबल की एक छोटी सी दुकान थी। आशु के…

  • सबक | Laghu Katha

    सबक ( Laghu Katha : Sabak ) दाता के नाम पर कुछ दे दो भगवान के नाम पर कुछ दे दो। इस गरीब की पुकार सुनो। ऊपरवाला तुम्हारी सुनेगा। अपने हाथों से कुछ दान कर दो। उस समय मैं ऑटो की तलाश में तहसील रोड पर खड़ा था। तभी मेरे कानों में यह करुण स्वर…

  • “वर्तमान पर निर्भर है भविष्य”

    “अभी तेरे बारे में ही बात चल रही थी। 42 साल की उम्र में भी हम चारों में सबसे बेहतर स्वास्थ्य तेरा है, तेरा पेट भी अंदर है। कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकेगा कि तेरी उम्र 41 वर्ष हो चुकी है। सब लोग ज्यादा से ज्यादा तुझे 30 वर्ष का ही बोलेंगे। इतना फिट…

  • मानव धर्म | Ek laghu katha

    हर हर गंगे जय राधे कृष्ण आदि उच्चारणों के सत्तो मौसी हमेशा ही सब सुगह मन्दिर जाती उनकी पूजा टोकरी हमेशा ही सामग्री से भरी रहती वह अपनी पूजा की टोकरी का ध्यान से ज्यादा रखती कोई उनकी टोकरी के पास से भी जाये यह उन्हें मन्जूर नहीं था। खासकर वह छोटी वालो से हमेशा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *