कितना सहा होगा

कितना सहा होगा | Vedna kavita

 कितना सहा होगा 

( Kitna saha hoga)

 

कितना सहा होगा
उन गर्भवती औरतों ने
सड़क पर चलते हुए दर्द
नंगे पैरों ,उखड़े कदमों से
भूखे पेट और उतरे चेहरे से।।

कितनी पीड़ा सही होगी
सड़क पर बच्चे को जन्म देते हुए
न कोई बिस्तर, न कोई दवा
काट कर नाल बच्चे का
टपकते अंगों से रक्त
चलना पड़ा फिर
लेकर नवजात को।।

कितना सहा होगा
उन लड़कियों और औरतों ने
जिनके राह चलते हुए
पीरियड के आ जाने पर
शर्म के मारे मर्दों के बीच
बैठे हुए गर्दन झुकाए।।

कितना सहा होगा
पीरियड के दौरान दर्द
न उनके पास पैड
न ही कोई कोई साफ कपड़ा
कपड़ा हो भी तो कैसे?
पता नहीं कितने दिन से धोए नहीं
जिससे छिपा सके वो
रिसते रक्त को।

कितना सहा होगा
पीरियड में दर्द
जब न पैड, न कोई कपड़ा
रक्त से सने बदन को लेकर
चलते हुए सड़क पर
छिल गईं होगी वो
पहने कपड़ों की रगड़ से
जांघों के बीच से……।।।।

 

कवि : सन्दीप चौबारा

( फतेहाबाद)

यह भी पढ़ें : –

मदर्स डे कविता | Mother’s day kavita

Similar Posts

  • Kavita | हम भारत के लोग

    हम भारत के लोग ( Ham Bharat Ke Log ) ****** हम भारत के लोग हैं सीधे सच्चे सादे इसी का फायदा अक्सर विदेशी मूल के लोग हैं उठाते चंगुल में फंसकर हम उनके सदियों से हैं हानि उठाते। डराते धमकाते बहकाते हमें है आपस में हैं लड़ाते यही खेला खेलकर संसाधनों पर हमारी कब्जा…

  • आज का काव्यानंद | डॉ० रामप्रकाश ‘पथिक’

    जल का बल बढ़ा हुआ है आजकल, नालों का अभिमान।सब पथिकों के मार्ग में, बने हुए व्यवधान।। नदियाँ पोखर ताल सब, बने कष्ट के हेतु।जल के बल ने कर दिए, व्यर्थ बहुत से सेतु।। भारी बम-बौछार समांत— आरपदांत—- बचाओ इस दुनिया कोमात्राभार- २४छंद — रोला भारी बम-बौछार, बचाओ इस दुनिया को।मचता हाहाकार, बचाओ इस दुनिया…

  • मुस्कुराहट | Muskurahat

    मुस्कुराहट ( Muskurahat )   हजार गमों की महफिल में, तू मुस्कुराहट को न्योता दिया कर।। नम हुई आंखे तेरी, दिल को सताती है, मुकुराहट तो दिल का सुकून कहलाती है।। ऐ दोस्त , तेरी उदास आंखे, बहुत दिल में हलचल मचाती है, तू बस हंस दे, तो सारी कायनात खुशियां मनाती है।। ज़िंदगी के…

  • मै शिक्षक हूं | Main Shikshak Hoon

    मै शिक्षक हूं ( Main Shikshak Hoon ) शिक्षक बनके एक सुसंस्कृत समाज बनाना चाहती हूं मैं ज्ञान की पूंजी देकर योग्य मानव बनाना चाहती हूं मैं समाज में आत्मविश्वास का दीप जलाकर मुश्किलों से लड़ना सिखाती हूं मैं मन क्रम वचन से बाती बन खुद जलकर ज्ञान का प्रकाश फैलाना चाहती हूं मैं कोरे…

  • धरा | Dhara kavita

     “धरा”  ( Dhara )     “धरा”नहीं, तो क्या”धरा” || धरती-भूमि-धरा-प्रथ्वी-हम सब का अभिमान है | बसते हैं नर-जीव-जन्तु जो, उन सब पर बरदान है | प्रथम गोद माँ की होती है, दूसरी धरती माता की | प्रथम खुरांक माँ के आँचल से, दूजी धरती माँ की | “धरा”नहीं, तो क्या”धरा” || इसी धरा पर…

  • स्वयं का मोल | Swayam ka Mole

    स्वयं का मोल ( Swayam ka mole )    मिलन सारिता,प्रेम,लगाव आदि बेहद जरूरी है बावजूद इसके,आपको अपनी भी कीमत स्वयं ही निर्धारित करनी होगी.. आपका पद,रिश्ता,भूमिका आपको खुली छूट नही देता आप जहां,जिस जमीन पर ,जिसके साथ खड़े हैं ,वहां आपका कुछ मूल्य भी है… अधिक सस्ती या सुलभ उपलब्धता वस्तु हो या व्यक्ति…

One Comment

  1. बहुत बहुत धन्यवाद जी आपका मेरी कविता को प्रकाशित ओर प्रसारित करने के लिए????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *