Muhabbat poetry

मुहब्बत से मगर देखा नहीं था | Muhabbat poetry

मुहब्बत से मगर देखा नहीं था

( Muhabbat se magar dekha nahin tha )

 

मुहब्बत से मगर देखा नहीं था

उसी ने ही मुझे समझा नहीं था

 

गिले शिकवे  करें है जब मिले वो

लगे आकर कभी लगता नहीं था

 

उसे आवाज़ दी है खूब मैंनें

किया मेरे तरफ चेहरा नहीं था

 

भला कैसे उसी का हाथ पकड़ूं

मगर दिल से रहा अपना नहीं था

 

खुदा क्यों याद आये फ़िर  मुझे वो

उससे कोई  रहा रिश्ता नहीं था

 

जुड़ा रिश्ता नहीं उससे मगर यूं

 कि  मेरे पास में पैसा नहीं था

 

करें है  गुफ़्तगू कल तल्ख़  आज़म

मुहब्बत से मगर बोला नहीं था

 

❣️

शायर: आज़म नैय्यर

(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें :-

गमों की मगर वो दवा चाहिये | Shayari gam ki

Similar Posts

  • यह गोल-गप्पे | Gol-gappe

    यह गोल-गप्पे ( Yah gol-gappe )    गोलगप्पे का नाम सुनकर ये मुॅंह में पानी आ जाता, चाहें राजा हो या रंक मन की कलियां खिल जाता। गली-मौहल्ले चौराहों पर ये आसानी से मिल जाता, अगर घर में कोई लाए तो पटरानी ख़ुश हो जाता।।   आटा और मैदा से इसके लिए पूरियां बनाया जाता,…

  • धरातल | Dharatal

    धरातल ( Dharatal )   समय के सामूहिक धरातल पर आपकी व्यक्तिगत चाहत बहुत कीमती नही होती… बात जब परिवार,समाज,देश की हो शिक्षा,संस्कृति,संस्कार की हो सभ्यता,स्वभाव,व्यवहार की हो… आपका उत्तरदायित्व आप तक ही सिमट नही सकता जरूरतें,जरूरत पर ही पूरी नही होती कर्म और सहयोग भी जरूरी है… गलत ठहराने से ही आप सही नही…

  • अप्रेल फूल | एक हास्य कविता

    अप्रेल फूल ( April Fool ) कुंवारे पन से जब मैं एक दिन ऊब गया, फिल्मी माहौल में तब पूरी तरह डूब गया! बॉलीवुड का जब मुझ पर था फितूर छाया, पड़ोसन को पटाने का ख़्याल दिल में आया! मेरे घर के सामने रहती थी खूबसूरत पड़ोसन, चाहने लगा था मैं तो उसे हर पल…

  • बच्चे मन के सच्चे | Bachchon ki poem

    बच्चे मन के सच्चे ( Bachche man ke sachche )    बच्चे मन के सच्चे होते छोटे-छोटे प्यारे प्यारे। खेलकूद में मस्त रहते जान से प्यारे नैन तारे।   नटखट नखरे बालक के भोली भोली बोली। सीधे-साधे अच्छे बालक करते हंसी ठिठोली।   निश्चल प्रेम वो बरसाते संस्कार करके धारण। तभी बालरुप में आते जगतपति…

  • महादान | Mahadaan kavita

    महादान ( Mahadaan )   शैनेः  शैनेः  बढो  सनातन,  हिन्दू अपने शान मे। सवा रूपईया दान करो तुम,मन्दिर के निर्माण में।   इक पत्थर ही लगवा देना,रामलला के धाम में। जैसे इक नन्ही सी गिलहरी,राम सेतु निर्माण मे।   देने वाले ईश्वर है तो, भक्ति भाव गर्वित कर लो। जन्म सुधर जाएगा तेरा,जीवन की अर्पित…

  • मैं मरूँगा | Kavita main Marunga

    मैं मरूँगा ( Main Marunga )   मैं नहीं मरूँगा किसी सड़क दुर्घटना में नदी या तालाब में डूब कर !   मैं नहीं मरूँगा किसी ज़हर के सेवन से या नशे का आदि होने से !   मैं नहीं मरूँगा पँखे से लटक कर या किसी पेड़ पर झूल कर !   मैं नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *