Navratri

नवरात्रि | Navratri

नवरात्रि

( Navratri ) 

उन्होंने नवरात्रि व्रत,
बहुत नियम धर्म से निभाया,
देवी का पूजन किया,
सिंगार किया,
आरती किया,
आज अष्टमी को,
कुंवारी कन्याओं के,
पांव भी पखारे,
तभी उनको पता लगा कि,
बहूं के पेट में,
फिर बेटी होने वाली है,
फिर उन्होंने अखंड व्रत ले लिया,
जब तक बच्ची का गर्भपात करवा नहीं देंगी,
अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगी।
आखिर उनकी जिद के आगे,
बहूं की एक न चली,
अपने कलेजे के टुकड़े को,
अजन्मी बच्ची को,
जन्म लेने से पहले ही,
गर्भ में ही,
उसकी जीवन लीला समाप्त कर दी।
आज कन्या का पांवों को धोने वाली,
उसकी सास बहुत ही खुश नज़र आ रही थी,
उसने बहुत बड़ा पुण्य कार्य कर लिया है।
आज अबोध बच्ची पूछ रही,
नौ दिन तक नवरात्र में,
देवी की पूजा करने वालों से,
आखिर मेरा कसूर क्या था?
क्या मुझे जीने का अधिकार नहीं,
क्यों इतने पाखंडी बने हुए हों,
पत्थर की मूर्ति को भोग खिलाते,
मुझ अबोध बच्ची को,
जन्म लेने से पहले ही मार डालते।
बंद करो अब यह पाखंड।
नवरात्रि में देवी की पूजा करना,
पांव धोकर पीना।
जब तक भारत में,
गर्भ में बच्चियों को मारा जाता रहेगा,
यह सवाल अजन्मी बच्ची पूछतीं रहेंगी।

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें:-

प्रभु तुम आए | Prabhu tum Aaye

Similar Posts

  • बारिश के नाले | Baarish ke Naale

    बारिश के नाले ( Baarish ke naale )   बहुत जोर की ऐसी गर्मी पड़ी, हालत ख़राब फिर सबकी हुई। कुलर एवं पंखो ने दिया जवाब, देखें सभी मानसून के ख़्वाब।। रोड़ और नाले बन रहें थें नए, गाँव-शहर में काम चल रहे नए। अभी पूरा नही हुआ था यें काम, वर्षा ने शुरु किया…

  • मां की वेदना

    मां की वेदना   मां कोख में अपने खून से सींचती रही।   अब तुम बूंद पानी  देने को राजी नहीं।   मां थी भूखी मगर भरपेट खिलाती रही।   अब तुम इक रोटी देने को राजी नहीं।    मां थी जागती रात भर  गोद में सुलाती रही।    अब तुम इक बिस्तर  देने को…

  • एक से दस तक गिनती | Poem baccho ke liye

     एक से दस तक गिनती ( Ek se das tak ginti )   एक बड़े राजा का बेटा, दो दिन से मुर्दा सा लेटा।   तीन महात्मा सुन कर आए, चार दवा के वे टुकड़े लाए।   पांच मिनिट घिस गर्म कराई छः छः घंटे बाद दवा पिलाई।   सातवे दिन कुछ नैना खोले, आठवें…

  • अग्निपथ पर अग्निवीर | Agnipath par Agniveer

    अग्निपथ पर अग्निवीर ( Agnipath par agniveer )    भारतीय सेना के तीनों अंगों में युवाओं की भर्ती, ४६ हजार नव-युवक होंगे हर साल में यह भर्ती। बेहतर प्रदर्शन वालों को होगा स्थाई ‌का अवसर, पदक-सम्मान भी मिलेगा नौजवानों देखो भर्ती।। अब कहने को कोई शब्द नही आज हमारे पास, ख़्वाब सबका पूरा होगा और…

  • बड़े भैया | Bade Bhaiya

    बड़े भैया ( Bade Bhaiya )   लिख देती हूं हर रोज एक पैगाम , मन के जुड़े तार से, पढ़ लेता है वो मन की बात, और संभाल लेता बड़े प्यार से, कहने को तो बहुत दूर है मुझसे, लेकिन करीब लगता ज्यादा सांसों से, मैंने कभी जो सोचा नहीं सपनों में, बड़े भैया…

  • मुझे भी याद कर लेना | Geet

    मुझे भी याद कर लेना ( Mujhe bhi yaad kar lena )   मेरे आँगन का सावन जब लिये बरसात आयेगा इस फुलवारी में आकर के गुलो गुलशन महकायेगा मैं तुझको याद करूंगी तुम्हारे दर पर आँधी की जब होंगी दस्तक बेशुमार दबाकर सारी हलचल तुम मुझे बस गुनगुना लेना मुझे भी याद कर लेना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *