Poem anjaan raahen

अनजान राहें | Poem anjaan raahen

अनजान राहें

( Anjaan raahen )

 

वीरान सी अनजान राहें दुर्गम पथ बियाबान राहें।
मंजिलों तक ले जाती हर मुश्किल सुनसान राहें।

 

उबड़ खाबड़ पथरीली गर्म मरुस्थल रेतीली।
पर्वतों की डगर सुहानी हिम खंडों में बर्फीली।

 

घने वनों से होकर गुजरे लंबी चौड़ी सुगम राही।
गांवों शहरों को जोड़ें कच्ची पक्की दुर्गम राहें।

 

घुमावदार सी होती राहें सफर में हो हमराह राहें।
जिंदगी जीना सिखलाती हमको ये अनजान राहें।

 

सदा सफलता दिलाती खुद मार्गदर्शक बन जाती।
हर पड़ाव पर साथ देती दूर्गम से सुगम बन जाती।

 

बढ़ते रहने का संदेशा जन-जन को देती है राहे।
डगर डगर पे पथिक परीक्षा अक्सर लेती है राहें।

 

बढ़ चले जब मुसाफिर ना रहती अनजान राहें।
हिम्मत और हौसलों को ना करती परेशान राहें।

 

विकट मुश्किलों भरी हो कष्टों सी अनजान राहें।
कर्मवीर पथ बढ़ चले हंसी चेहरों पे मुस्कान राहें।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

भारतीय संविधान पर कविता | Poem on Indian constitution in Hindi

Similar Posts

  • कमरे की घुटन | Kavita kamare ki ghutan

    कमरे की घुटन ( Kamare ki ghutan )   बंद कमरे में सिमट कर रह गई दुनिया सारी टूट रहे परिवार घरों से बिखर गई है फुलवारी   मनमर्जी घोड़े दौड़ाए बड़ों का रहा लिहाज नहीं एकाकी सोच हो गई खुलते मन के राज नहीं   बंद कमरों की घुटन में नर रहने को मजबूर…

  • बिन बुलाए | Bin Bulaye

    बिन बुलाए ( Bin Bulaye ) बिन बुलाए आज तुम फिर कहां से आ गए हो। बंद पड़े सूने मकां की कुंडी खटखटा गए हो। मोगरे सी महका गई है तेरी यादों की खुशबू । छटपटा उठी जो दफन थी दिल में कोई जुस्तजू। पता नहीं अब क्या होगा आंख बाईं फड़का गये हो।। क्यों…

  • सूर्योदय | Suryoday par kavita

    सूर्योदय ( Suryoday )   पूरब में छा गई लाली धूप खिली है मतवाली। रश्मि रथ पर हो सवार सूर्योदय छटा निराली।   पंछी कलरव गीत गाते भंवरे मधुबन लहरी गाई। भोर की बेला मुस्काती सूर्योदय हुआ जागो भाई।   सूरज किरणें धरती छाई शुभ प्रभात बेला आई। हरियाली ने पांव पसारे मधुर मधुर बही…

  • ️️आओ गणेश जी️ | Aao Ganesh Ji

    ️ आओ गणेश जी  ( Aao Ganesh Ji )   –>आओ मेरे गणराजा………..|| 1.आओ मेरे महराज गजानन, स्वागत है अभिनन्दन है | ऋद्धि-सिद्धि को साथ मे लाना, उनका भी सत-बन्दन है | सालों से तुम अपने भक्तों के, दूर दुखों को करते हो | निर्बल और पीडित भक्तों की, पीडा को तुम हरते हो |…

  • प्रयागराज एयर शो | Prayagraj Air Show

    प्रयागराज ‘एयर शो’ ( Prayagraj Air Show )    हम गये रहे ‘एयर शो’ देखै जनसैलाब कै उठती लौ देखै एलन गंज में रहत रहे ‘यूपीएचईएससी’ कै तैयारी करते रहे अपने सब सखियन का लइकै कमरा से तो निकल गये लेकिन रेलवे ट्रैक पै जाके थोड़ा-सा हम ठिठक गये प्रयाग स्टेशन से लोगन वापस आवत…

  • आट्टुकाल माता | Bhakti Geet

    आट्टुकाल माता- भक्तिगीत   कुछ नहीं जानती आट्टुकाल माते कुछ नहीं जानती आट्टुकाल माते अनजानी राहों पर उंगली पकड़ ले जाने से अविचल चित्त से मैं साथ आयी। (कुछ)   आदि मध्यान्त ज्ञान स्वरूपे आकुलताओं को दूर करने तू आयी। जानती हूँ मैं तेरी अभौम शक्ति , जानती हूँ तुझे आदि पराशक्ति । ( कुछ…

One Comment

Leave a Reply to Kavita Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *