Sab ko Apna Nahi Kaha Jata

सब को अपना नहीं कहा जाता | Sab ko Apna Nahi Kaha Jata

सब को अपना नहीं कहा जाता

( Sab ko Apna Nahi Kaha Jata )

 

सब को अपना नहीं कहा जाता
हद से आगे नहीं बढ़ा जाता

मंज़िलें दूर जा निकलती हैं
रास्तों में रुका नहीं जाता

घटते बढ़ते हुए यह साये हैं
इन का पीछा नहीं किया जाता

रास्ते ख़ुद बनाये जाते हैं
सब के पीछे नहीं चला जाता

वक़्त लगता है ज़ख़्म भरने में
इतनी जल्दी नहीं गिला जाता

मिलने आ जायें गर ख़िज़ायें भी
बे – रुख़ी से नहीं मिला जाता

पूछते हैं वो दास्तान ए वफ़ा
हम से कुछ भी नहीं कहा जाता

यह जो तस्वीर ए इश्क़ है इस में
रंग काला नहीं भरा जाता

सच कहेंगे यह उन की फ़ितरत है
आइनों से नहीं लड़ा जाता

लफ़ज़ो- मा’नी में पड़ गये तुम भी
इश्क़ ऐसे नहीं किया जाता ।।

मुन्हरिफ़ क्यूँ हो तुम क़बीले से
सच सभी से नहीं सुना जाता ।।

निकहते- गुल यह हमसे कहती है
बन्दिशों में नहीं रहा जाता ।।

हादसे भी सबक़ सिखाते हैं
हादसों से डरा नहीं जाता ।।

दिल के रिश्ते भी टूट जायें कशिश
इतना सच भी नहीं लिखा जाता ।।

कशिश होशियारपुरी

शायर: कशिश होशियारपुरी
( शिकागो )

ख़िज़ाँ =पतझड़
मुन्हरिफ़ = विमुख, रुष्ट
निकहत = सुगंध

यह भी पढ़ें :-

तुम तो | Tum to

Similar Posts

  • फूल तो ज़िन्दगी में खिला ही नहीं

    फूल तो ज़िन्दगी में खिला ही नहीं फूल तो ज़िन्दगी में खिला ही नहींकोई अपना तो जग में हुआ ही नहीं आज वो भी सज़ा दे रहें हैं मुझेजिनसे अपना कोई वास्ता ही नहीं मैं करूँ भी गिला तो करूँ किसलिएकोई अपना मुझे तो मिला ही नहीं जिनसे करनी थी कल हमको बातें बहुतउसने लम्हा…

  • पर तू बदल गया | Par tu Badal Gaya

    पर तू बदल गया ( Par tu Badal Gaya ) मौसम विसाले यार का फिर से निकल गयामैं तो वहीं खड़ी रही पर तू बदल गया मिसरे मेरे वही रहे मौज़ूं फिसल गयामेरी ग़ज़ल पे तेरा ही जादू जो चल गया ममनून हूँ सनम मैं करूँ शायरी नईनज़रों पे मेरी तीर मुहब्बत का चल गया…

  • मैं ग़रीब हूँ | Main Gareeb hoon

    मैं ग़रीब हूँ ( Main gareeb hoon )   पैसे से बहुत मैं ग़रीब हूँ जहाँ में ऐसा बदनसीब हूँ मुक़द्दर न ऐसा मिला मुझे ख़ुशी के न ही मैं क़रीब हूँ कोई साथ दे सदा जो मेरा बहुत ढूंढ़ता वो हबीब हूँ बुरा लोग क्यों चाहते है फ़िर किसी का न जब मैं रक़ीब…

  • रत-जगे | Rat-Jage

    रत-जगे ( Rat-Jage ) ख़ल्वत में रत-जगे,कभी जलवत में रत-जगे।बरसों किए हैं हमने मुह़ब्बत में रत-जगे। करते हैं जो ख़ुदा की इ़बादत में रत-जगे।आएंगे काम उनके क़यामत में रत-जगे। समझेगा कैसे हाय वो लुत्फ़-ए-ग़म-ए-ह़यात।जिसने किए हैं सिर्फ़ मुसर्रत में रत-जगे। क़ुरबत में चैन देते हैं यह बात सच है,पर।तकलीफ़ दिल को देते हैं फ़ुरक़त में…

  • हमने देखा है | Humne Dekha Hai

    हमने देखा है मुस्कुराते गुलाब की मानिंद।हर ख़ुशी है शराब की मानिंद। हमने देखा है ग़ौर से इसको।ज़िन्दगी है ह़बाब की मानिंद। धुन है गर आसमान छूने की।बनिए ज़िद्दी उ़क़ाब की मानिंद। कैसे ढालूं मैं हाय रे ख़ुद को।चश्मे-जानां के ख़्वाब की मानिंद। कोई सानी ही जब नहीं उनका।किसको लिक्खूं जनाब की मानिंद। मिल न…

  • मुझे अपने काबिल बना ज़िन्दगी

    मुझे अपने काबिल बना ज़िन्दगी मुझे अपने काबिल बना ज़िन्दगीनहीं ऐसे ठोकर लगा ज़िन्दगी हमें भी तो जीना सिखा ज़िन्दगीनई राह कोई दिखा ज़िन्दगी किसी रोज़ उनसे मिला ज़िन्दगीपता उनका मुझको दिला ज़िन्दगी बने बुत हैं बैठे मेरे ईश तोउन्हें हाल मेरा सुना ज़िन्दगी मिली ही नही है जिसे छाँव कलउसे धूप से मत डरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *