शुभ दीपावली | Shubh dipawali

शुभ दीपावली

( Shubh dipawali )

कृपा करें सब देवियॉं,लक्ष्मी,करे विशेष।
सब देवों के संग में,भजिए प्रथम गणेश।

ज्योतिर्मय संसार हो,फैले पुण्य प्रकाश।
नयन न कोई अब करे, सूरज-चॉंद तलाश।

रिश्तों की सब चौखटें,जहॉं प्रेम अनुबंध।
भावों के दीपक जले,बिखरे सोंधी गंध।

खुशियों के दीपक जले,आलोकित घर-द्वार।
लक्ष्मी से धन चाहिए,सबकी यही पुकार।

लौट गई दीपावली,दर से कितनी बार।
निर्धन के संसार से,मिटा नहीं अंधियार।

कवि बिनोद बेगाना

जमशेदपुर, झारखंड

Similar Posts

  • भिखारी की भीख | Kavita bhikhari ki bheekh

    भिखारी की भीख ( Bhikhari ki bheekh )   एक भिखारी रोज़ गाॅंव जाता, भीख माॅंगकर घर में वो‌ लाता। रोज़ाना वह यही काम करता, काम-धंधा वो कुछ नही करता।। एक घर में जाता वह रोज़, जिसमे औरत अकडू थी एक । भीख माॅंगता उसे गाली मिलती, झोले में वह कुछ नही डालती।। एक दिन…

  • अवध के धाम जाएंगे

    अवध के धाम जाएंगे   अवध के धाम जाएंगे, राम के दर्शन पाएंगे। उत्सव मिल मनाएंगे, झूम-झूम नाचे गाएंगे। अवध के धाम जाएंगे शब्दाक्षर मंच पावन, संगम होने वाला है। मनोरम छटा भावन, मोती पिरोने वाला है। राष्ट्र के गीत गुंजेंगे, राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। कवि मुखर सुनाएंगे, फनकार मिलन होगा। शब्दाक्षर हुआ सिरमौर, पदाधिकारी आएंगे।…

  • नवरात्रि पर्व ( चैत्र) नवम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( चैत्र) नवम दिवस   भुवाल माता पर सदा विश्वास अक्षय कोष शक्ति का भीतर है । एक बार उसको जो पहचान जाता है वह शिव पथ गामी बन जाता है । कर्मों की गति से जीवन में बार – बार दुर्दिन देखा है बार – बार चोटे खाई है । असफलता ,…

  • पापा है आधार !!

    पापा है आधार !! हम कच्चे से है घड़े, और पिता कुम्हार ! ठोक पीट जो डांट से, हमको दे आकार !! सिर पे ठंडी छाँव-सा, पिता नीम का पेड़ ! कड़वा लगता है मगर, है जीवन की मेड़ !! पाई-पाई जोड़ता, पिता यहाँ दिन रात ! देता हैं औलाद को, खुशियों की सौगात !!…

  • मेरी माता रानी | Kavita Meri Mata Rani

    मेरी माता रानी ( Meri mata rani )    सुख और समृद्धि सबको प्रदान करती है वही, मेरी माता रानी के बराबर यहां पर कोई नही। किया असुरों का विनाश दिया भक्तों का साथ, उनके जैसी शक्ति आज किसी के पास नही।। एक हाथ त्रिशूल रखती दूसरे में कमल रखती, कभी ज्ञान बाॅंटती कभी ताण्डव…

  • Poem in Hindi on Lekhni | लेखनी

    लेखनी ( Lekhni )    जाती ही नही लेखनी कल्पना के लोक मे कैसे करूं श्रृंगार,समय के इस वियोग मे खमोशभाईं बच्चे,बेटियां भी हैं सहमी हुई अधरों पर आए हंसी कैसे,अपनों के शोक मे सुना था की ,देश को मिल गई है आजादी पर,हुए हैं आज़ाद कौन इस मुल्क में सिसक रही झोपड़ी,आज भी महलों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *