Vastavik Maya

वास्तविक माया समय व श्वास | Vastavik Maya

वास्तविक माया समय व श्वास

( Vastavik maya samay wa swas ) 

 

चाहें पेड़-पौधे जीव-जन्तु अथवा कोई भी इंसान,
इसी प्रकृति से हम है और हमसे ही इनकी शान।
कुछ भी तो नही मांगती प्रकृति सदैव देती रहती,
अपना‌ सर्वस्व लुटाकर भी समझती है यह शान।।

जिसने जो भी खेतों में बोया वह वैसा फल पाया,
धरा व भाग्य का स्वभाव कोई समझ नही पाया।
जीवन की वास्तविक माया तो है समय एवं श्वास,
परेशानियों में भी ख़ुश रहें सब ध्यान रखें काया।।

भाग्य सबकी काबिलियत को देखता ही है रहता,
झूठी शान वालें परिंदों को उड़ान देके गिरा देता।
अच्छा बनने के लिए पहले अच्छी सोच ज़रुरी है,
परीक्षा जीवन भर सबकी भगवन लेता ही रहता।।

घौंसला बनाकर भी पक्षी सदैव हौंसला है रखता,
बारिश व बसंत प्रभाव से इनको फ़र्क ना पड़ता।
आनंद उल्लास से तिनका-तिनका चुगकर लाता,
रिश्तो में भी अपनापन इन परिन्दो में है दिखता।।

अपनें-अपनें नज़रिए को सब बदल कर तो देखो,
स्वयं अपनी ही तलाश करें नही कोई भी बहको।
जो मान ले वो हार जाते है ठान ले वो जीत जाते,
ठोकर खाकर सम्भल जाओ फूल समान महको।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • जलयान

    जलयान समुद्र के किनारे उस छोर परखड़ा हुआ है एक जलयान…किसी प्रवासी के इंतजार मेंअनुमान है वह प्रवासी वहाँ पहुंचकर वापस लौटकर चला गया है..या अभी वह उस गंतव्य तक पहूँचा ही नहीं है …समंदर के किनारे उस छोर पर खड़ा हुआ है एक जलयान चौहान शुभांगी मगनसिंहलातूर महाराष्ट्र यह भी पढ़ें:-

  • मेरी प्यारी हिन्दी

    मेरी प्यारी हिन्दी हिंदी भाषा का गुणगान कैसे करूं,हिंदी भाषा का बखान कैसे करूं।अपरिभाषित है मेरी हिंदी भाषा,परिभाषा ही नहीं परिभाषित कैसे करूं।। सबको मान व सम्मान हिंदी देती है,अपना नया रूप एक छोटी सी बिंदी देती है।हलन्त, पदेन, रेफ का महत्व होता है,गद्य पद्य के रूप नए-नए शब्द गढ़ देती है।। हिंदी अपनी सीमा…

  • हम है गुदड़ी के लाल | Kavita gudari ke laal

    हम है गुदड़ी के लाल ( Hum hai gudari ke laal )     कभी न कभी तो आएंंगे हमारे भी अच्छे दिन, सफलताएं क़दम चूमेगी हमारा भी एक दिन। हम है गुदड़ी के लाल और नाम गणपत लाल, दिखा देंगे कुछ ऐसा करके हम भी एक दिन।।   सर्दी गर्मी बारिश और इस आग…

  • अनुभूति | Anubhooti

    अनुभूति ( Anubhooti )   निशा थी नीरव था आकाश नयन कब से अलसाये थे। जान कर सोता हुआ मुझे चले सपनों में आये थे। हुई जो कुछ भी तुमसे बात, उसे कब जान सकी थी रात, गया था सारी सुधबुध भूल हृदय को इतना भाये थे। रहे थे जो अनगाये गीत तुम्हें अर्पित कर…

  • मन एक परिंदा है | Poem man ek parinda hai

    मन एक परिंदा है ( Man ek parinda hai )   ये मन एक परिंदा है उड़ाने ऊंची भरता। स्वप्न लोक विचरण सकल विश्व करता।   मन के नयन हजार मन जाए सरिता के पार। पंखों को व्योम पसार घूमे सपनों का संसार।   कभी झूमता कभी नाचता मतवाला सा गाता। पंछी मनवा सैर सपाटा…

  • बहना | Kavita Bahna

    बहना ( Bahna ) जीवन को महकाती बहना हर ग़म को सह जाती बहना । मां की ममता स्नेह पिता का सब हम पर बरसाती बहना ।।१। गोद लिए टहलाती बहना अक्षर ज्ञान कराती बहना । डगमग करते पाँव कभी तो उँगली पकड़ चलाती बहना ।।२। गलती पर गुर्राती बहना प्रेम सहित समझाती बहना ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *