Beparwahi

बेपरवाही | Beparwahi

बेपरवाही

( Beparwahi )

 

खंडहर बोलते तो नहीं कुछ
फिर भी बयां कर देते हैं बहुत कुछ
रही होगी कभी हवेली शानदार
अपनों की किरदार में ही बचा ना कुछ

समय मुंह से तो कुछ नहीं कहता कभी
पर आगाह जरूर करते रहता है
संभल जाते हैं जो वक्त के हालात पर
नामो निशान उन्हीं का बचा रहता है

हालाते दौर से कौन कब नहीं गुजरा
कुछ वक्त के लिए रहे कुछ वक्त से
निकल जाती है कश्तियाँ भी भँवर से
कुछ ऐसे भी हैं जो डूब जाते हैं पहले ही वक्त के

समस्याएं तो खड़ी हो ही जाती हैं
उनके समाधान में समझौते भी जरूरी हैं
झूठे स्वाभिमान की अकड़ तोड़ देती है
या फिर आदमी अपने चलते ही टूट जाता है

धैर्य के साथ-साथ समझदारी भी जरूरी है
खजाने तो मियां कारुन के भी नहीं रहे
सामर्थ्य हो या धन , कम होना ही है उनका
जो चले नहीं संभलकर , वो कहीं नहीं रहे

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

मूल्य | Muly

Similar Posts

  • Hindi Poem Makarsankranti – मकर संक्रांति

    मकर संक्रांति ( 2 ) सूर्य देव ने मकर राशि में प्रवेश कर मकर संक्रांति के आने के दी है खबर सोंधी सोंधी गुड़ की वो महक कूटे जाते हुए तिल का वो संगीत मौज-मस्ती बेसुरे कंठो का गीत गंगा स्नान खिचड़ी का वो स्वाद आज होगी आकाश में पतंगबाजी रंग बिरंगी पतंग से भरा…

  • हाड़ कपावै थर थर ठण्डी | Thandi

    हाड़ कपावै थर थर ठण्डी   माह दिसम्बर चहुं दिगम्बर छाया कुहरा धरती अम्बर, न आगे न पीछे सूझै काव करी कुछ मन न बूझै ठंडी कै बढ़ि गै प्रकोप बाप रे बप्पा होइ गै लोप भइल रात दिन एक समान कइसे बचै बाप रे जान ठंडी ठंडी बहय बयार बाहर निकलब भय दुस्वार हाड़…

  • शारदे मां का वंदन

    शारदे मां का वंदन ज्ञान की देवी मातु शारदे, मां मैं तुझको प्रणाम करूं,निशदिन तुझे प्रणाम करूं,तेरे चरणों में मैं शीश धरुं।जग का भाग्य बनाने वाली मां,मेरा भी जग नाम करो,इतनी बुद्धि दे देना मां शारदे,आठों पहर तेर नाम धरूं।। मां मेरी अभिलाष यही,जग में ज्ञान की ज्योति जगाऊं मैं,तेरे आशीर्वाद से मां बस जग…

  • मुझे हक है | Poem Mujhe Haq Hai

     मुझे हक है ( Mujhe Haq Hai )   दिल के सारे राज जानूं कैसी दिल की धड़कन है। मनमंदिर में पूजन कर लूं दीपक ले मेरा मन है।   सुबह शाम जब देखूं दिल में होती धक धक है। तेरा प्रेम मेरी जिंदगी है प्रियतम मेरे मुझे हक है।   डगर डगर पे तेरे…

  • Hindi Kavita -भारत का गौरव

    भारत का गौरव ( Bharat Ka Gaurav )     राम तेरे आर्याव्रत अब, शस्त्र नही ना शास्त्र दिखे। धर्म सनातन विघटित होकर,मात्र अंहिसा जाप करे।   शस्त्रों की पूजा करते पर, शस्त्र उठाना भूल गए, रणचंडी का वैभव भूले, खड्ग खप्पर सब भूल गए।   परशुराम का परशु अब तो, यदा कदा ही दिखता…

  • आई लव आरटीसी जोधपुर

    आई लव आरटीसी जोधपुर अब बनने जा रहें है हम भी अधिनस्थ अधिकारी,जिसके लिए कर रहें है हम दिन और रात तैयारी‌।कर दिया है केरिपु बल ने आदेश इसका ये जारी,वक्त निरन्तर निकल रहा बढ़ेगी अब जिम्मेदारी।। कभी ना सोचा हमने सपने में लगेगा यह सितारा,मुश्किल राहें क़दम डगमगाएं पर हिम्मत न हारा।समझा मेंने सबको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *