Chhath puja poem in Hindi

लोक आस्था का महापर्व छठ | Chhath puja poem in Hindi

लोक आस्था का महापर्व छठ

( Lok Aastha ka Mahaparv Chhath )

 

लोक आस्था का महापर्व है,
अद्भुत है फलदाई।
तन मन की सब विपदा हरती,
देवी छठी माई।
चार दिनों तक चलता रहता,
छठ का अनुष्ठान,
संयम और नियमपूर्वक सब,
होते विधि-विधान।
भक्तिमय माहौल में पूजन-
अर्चन है सुखदाई।
लोक आस्था का महापर्व है,
अद्भुत है फलदाई।
सब मिलजुल के उत्सव में,
बढ़ चढ़कर लेते हिस्सा,
भक्तिभाव से सुनते हैं हम,
पर्व-प्रभाव का किस्सा।
सब की कामना पूरी होती,
जिसने भी आस लगाई।
लोक आस्था का महापर्व है,
अद्भुत है फलदाई।
इस त्योहार से बढ़के कोई,
उत्सव नहीं है दूजा,
विविध रंग के सामानों से,
होती कुदरत की पूजा।
देकर अर्घ्य सूर्यदेव को हम,
करते हैं सेवकाई ।
लोक आस्था का महापर्व है,
अद्भुत है फलदाई।

 

 

कवि बिनोद बेगाना

जमशेदपुर, झारखंड

यह भी पढ़ें :-

शुभ दीपावली | Shubh dipawali

 

Similar Posts

  • श्याम सलोने | Kavita

    श्याम सलोने ( Shyam Salone )   राधा को मिल गए श्याम राधा प्यारी गाती फिरे राधा जाने लगी संग गईया चली श्याम माखन में डुबकी लगाने लगे संग राधा के झूम झूम गाने लगे राधा बैठन लगी संग पायल बजी श्याम पांव में मेहंदी लगाने लगे संग राधा की झूम-झूम गाने लगे राधा खेलन…

  • जिंदगी की किताब | Zindagi ki Kitaab

    जिंदगी की किताब  ( Zindagi ki kitaab )    एक दिन पढ़ने लगा जिंदगी की किताब, पलटने लगा पल पल के पन्नों को और समझने लगा बीती दास्तां। खोता गया अतीत के शाब्दिक भाव में, मन में उभरने लगा अक्षरता एक चित्र। लोग इकट्ठा थे बोल रहे थें बलपूर्वक जोर शोर से, हां हां…. थामो……..

  • नही है कर्ण जैसा कोई दानी | Karn par Kavita

    नही है कर्ण जैसा कोई दानी ( Nahi hai karn jaisa koi dani )   जगत में कई है बलवान और महा-ज्ञानी, लेकिन नही है इस कर्ण जैसा कोई दानी। कोई पीने को ना देता एक गिलास पानी, उसने तो दिया कवच कुण्डल महा-दानी।। सूर्य-नारायण का वह ऐसा महाबली पुत्र, कौरवों की सेना में दुर्योधन…

  • चंचल चोर | Chanchal Chor

    चंचल चोर ( Chanchal chor )    श्याम सुंदर, मुरली मनोहर, तू बड़ा चंचल चोर है। कटि कारी करधन है पड़ी, शीर्ष उसके पंखमोर है। टोली में हर घर में घुसे, माखन, दही खाता चुरा, मटकी में कुछ बचता नही, चारो तरफ ये शोर है।। मुरली मधुर मदमस्त बाजे, कालिंदी के तीर पर। आभा अद्भुत…

  • नारी है अभिमान | Nari par dohe

    नारी है अभिमान ( Naari hai abhimaan )   नारायण की शक्ति का, नारी है अभिमान ! नारी है साक्षात इस, प्रकृति का अभियान !!   नारी का तप ही करे , पंच तत्व आव्हान कर प्राणों की सर्जना, जीवन का संधान !!   प्रकृति का साकार है , नारी ही उपमान उसमें होते समादृत,…

  • मर्द का दर्द | Mard ka Dard

    मर्द का दर्द ( Mard ka dard )    थाली बजी, खुशियां मनाई, लड़के होने पर सबने बधाईयां बांटी, बलाइया ली, काला टीका लगाया, परिवार का वंश देने पर सबने मां को गले लगाया, धीरे-धीरे वक्त बीता, राजकुमार की तरह मैं रहा जीता, यौवन के पड़ाव पर खुद से जब रूबरू हुआ, एक राजकुमार से…

One Comment

  1. आज पहली बार आपके ब्लॉग पर आया हूँ बहुत अच्छा लिखते है सर जी |
    जय हो छठ मैया सभी को सुख, शांति,सम्रिथि देना |

Leave a Reply to स्टार्टअप आईडिया इन हिंदी Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *