जिंदगी में नहीं मतलबी चाहिए

Ghazal | जिंदगी में नहीं मतलबी चाहिए

जिंदगी में नहीं मतलबी चाहिए !

( Jindagi mein nahi matalabi chahie )

 

जिंदगी में नहीं मतलबी चाहिए !

इक वफ़ा की मगर दोस्ती चाहिए

 

 जिंदगी अब ग़मों में बहुत जी ली है

ऐ ख़ुदा उम्रभर अब ख़ुशी चाहिए


उम्रभर के लिये हो वफ़ाये भरी

जिंदगी में रब वो आशिक़ी चाहिए

 

नफ़रतों के अंधेरे मिटा दें ख़ुदा

राहों में प्यार की चांदनी चाहिए

 

प्यार तेरा सनम चाहिए उम्रभर

ये नहीं तेरी नाराज़गी चाहिए

 

जो हमेशा दें ख़ुशबू वफ़ा की यहां

ऐ ख़ुदा प्यार की वो कली चाहिए

 

उसको ऐ रब नहीं मुझसे करना जुदा

जिंदगी में रब न उसकी कमी चाहिए

 

 रब मिला दें उससे आज़म को सदा

और नहीं दिल में रब बेकली चाहिए

 

❣️

शायर: आज़म नैय्यर

(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें : –

मत होना तू कभी भी जुदा साहिबा | Shayari to impress crush

Similar Posts

  • ये चक्कर नया-नया है | Amit Ahad Ki Shayari

    ये चक्कर नया-नया है ( Ye chakkar naya-naya hai )    दुनिया की सैर का ये चक्कर नया-नया है जिस ओर देखता हूँ मंज़र नया-नया है   बिल्कुल अलग जहां से हालत है मेरे दिल की अन्दर से ये पुराना बाहर नया- नया है   बेचैन इसलिए हूँ मख़मल की सेज पर मैं मेरे लिये…

  • दुनिया-ए-फ़ानी | Duniya-e-Fani

    दुनिया-ए-फ़ानी ( Duniya-e-Fani ) अपने लिए ही वक्त कम पड़ने लगा है. दुनिया-ए-फानी में मान रमने लगा है. न जाने क्या पाने के ज़िद है इस दिल को. फुज़ूल ख़ुदा की नेअमत लगने लगा है. हर वक्त एक अजीब सा शोर बरपा है. कुछ मिलकर खो जाने का धड़का है. नाकामयाबी के डर से दिल…

  • सावन | Sawn par Kavita

    सावन ( Sawan ) सावन सरस सुखमय सुधा बरसा रहा, कलियन के संग मधुकर बहुत हर्षा रहा।।   नभ मेघ गर्जत दामिनी द्युतिया रही, प्रिय कंत केहि अपराध बस न आ रहा।।   ज्येष्ठ की सूखी धरा तरुणित हुयी, मोरनी संग मोर बहु सुख पा रहा।।   बारिश की शीतल बूंदें तन जला रही, हे…

  • कनक | Kanak Hindi kavita

    “कनक” ( Kanak  )   ✨ –>कनक कनक पर कौन सा….. ✨ 1.एक कनक मे मादकता, एक मे होए अमीरी | एक कनक मे मद चढे, एक मे जाए गरीबी | नाम कनक के एक हैं, अर्थ द्वि-भाषी होता | एक कनक धतूरा होता, दूजा सोना होता | ✨ –>कनक कनक पर कौन सा….. ✨…

  • पुरस्कार मिले या तिरस्कार

    पुरस्कार मिले या तिरस्कार   यथार्थ की धरातल पर खड़े होकर , सच को कर लूँगा स्वीकार पुरस्कार मिले या तिरस्कार |   ना कभी डगमगाऊंगा , कभी नहीं घबराऊंगा , झंझावातों से टकराऊंगा , मजधारों से हाथ मिलाऊँगा , हिम्मत नहीं मैं हारूँगा | सब कुछ कर लूँगा स्वीकार , पुरस्कार मिले या तिरस्कार…

  • दोस्त करनी दुश्मनी अच्छी नहीं

    दोस्त करनी दुश्मनी अच्छी नहीं     दोस्त करनी दुश्मनी अच्छी नहीं! रिश्तों में यूं  बेरुख़ी अच्छी नहीं   जिंदगी की लुट जाये खुशियां अगर फ़िर ये कटती जिंदगी अच्छी नहीं   प्यार से मिलकर रहों हाँ उम्रभर यूं  करनी नाराज़गी अच्छी नहीं   चैन दिल का लुट ले जाती है सभी हाँ ये करनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *