Kavita Maa Dwara Beti ko Shiksha

माँ द्वारा बेटी को शिक्षा | Kavita Maa Dwara Beti ko Shiksha

माँ द्वारा बेटी को शिक्षा

( Maa dwara beti ko shiksha ) 

 

कई बार बिटियां का फ़ोन आता,
४ माह जिसकी शादी को हुआ।
बिटियां को जब भी आती याद,
फ़ोन करती वह आती जब याद।।

माँ ने प्रेम से बेटी को समझाया,
बार-बार फ़ोन ना करें बतलाया।
अब बिटियां तुम्हारा वही है घर,
सास है माँ और पिता जी ससूर।।

घर में पति का दिल है जीतना,
परिवार में सबकी सेवा तू करना।
अच्छा-बुरा अब वहाँ की सोचो,
फ़ायदा नुकसान वहाॅं की सोचो।।

हमारा क्या है हम भी जी लेगें,
घर में तुम्हारी जैसी बहु लायेगें।
आगे से फ़ोन कभी मत करना,
पूछकर सास को फ़ोन करना।।

मुझे ज़रूरत पर फोन में करुँगी,
लेकिन तेरी सास को ही करुँगी।
सास तुमसे वो बात करवा देगी,
हाल-चाल तुम्हारा में जान लूॅंगी।।

अपनें काम में यह दिल लगाओ,
घर का भेद मुझको ना बताओ।
ऐसा कभी भी कहती नही है माँ,
लेकिन तेरा भला चाहती यें माँ।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • नारंगी रंग | Narangi Rang par Kavita

    नारंगी रंग ( Narangi rang )   ऊर्जा और प्रेरणा देता हमें नारंगी रंग प्यारा नए सवेरे का रंग होता बदले ये जीवन धारा आदर्शवाद महत्वाकांक्षा शुभ गुणों का भंडार आकर्षण सुंदरता दर्शाता वैभव शुभ विचार मिलनसार स्नेह सूचक रंग कामदेव को प्यारा विद्या बुद्धि दया क्षमा चंचलता चित्त उजियारा चमकीला चमका देता है भाग्य…

  • भगवान ऋषभ का दीक्षा कल्याणक दिवस

    भगवान ऋषभ का दीक्षा कल्याणक दिवस आदिनाथ भगवान का स्मरण कर ले ।यह जीवन क्षण – क्षण बीत रहा हैं ।इसका हम सही से ज्ञान कर लें ।जन्म – मरण में भ्रमण कर रही नैया को ,भव – सागर से तरने का प्रण लें ।आदिनाथ भगवान का स्मरण कर ले ।मेरा धन मेरा तन ही…

  • नीतीशे कुमार फिर से एकबार

    नीतीशे कुमार फिर से एकबार ******** दस लाख नौकरी पर भारी पड़ा उन्नीस लाख रोजगार का वादा बिहार ने चुना संख्या ज्यादा पाले महत्तम रोजगार का इरादा! बधाई हो सुशासन बाबू जीत गए चुनाव बिहार का। कड़े मुकाबले में हराया जीत का चौका लगाया विपक्ष ने भी था जोर लगाया सफल नहीं हो पाया। लेकिन…

  • छोटी दीपावली | Chhoti Dipawali

    छोटी दीपावली ( Chhoti Dipawali )    सुमंगलता सरित प्रवाह,छोटी दीपावली पर्व पर छोटी दिवाली अद्भुत अनुपम, जनमानस अलौकिकता स्पंदन । रूप,नरक चतुर्दशी अन्य उपमा, सर्वत्र देवत्व स्तुति अभिवंदन । महालक्ष्मी अभिषेक पूर्व बेला, सत्य सौंदर्य शोभना गर्व कर । सुमंगलता सरित प्रवाह, छोटी दीपावली पर्व पर ।। भगवान श्री कृष्ण कर कमल, दैत्यराज नरकासुर…

  • .रौद्र रस | Raudra Ras Kavita

    .रौद्र रस  ( Raudra Ras )   मन करता है कभी, ज़ुबां के ताले अब खोल दूँ, है दुनिया कितनी मतलबी जाके उनको बोल दूँ, उतार फेंकूँ उनके चेहरे से चापलूसी के मुखौटे, सच के आईने दिखा बदसूरती के राज़ खोल दूँ, कैसी हवस है यह पैसे की जो ख़त्म नहीं होती, चाहूँ तो सच…

  • हमारे राम | Ram Ji par Kavita

    हमारे राम ( Hamare ram )   सुकून-ओ-चैन का पैगाम, देने हमें आते हैं राम। भाई से भाई का रिश्ता, निभाने आते हैं राम। दिखता यहाँ कोई मायावी रावण, वध उसका करने आते हैं राम। नफरत की दीवार खड़ा न करो, मोहब्बत का पाठ पढ़ाते हैं राम। हिन्दू-मुस्लिम वो क्या जाने, मेरी हर साँस में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *