Main hun paryavaran

पर्यावरण देता हिदायत || Kavita

पर्यावरण देता हिदायत

( Paryavaran deta hidayat )

 

मैं  पर्यावरण हूं,

 तुम सब का आवरण हूं।

रख लोगे गर मुझे सुरक्षित ,

हो जाओगे तुम भी सुरक्षित।

मैं करू सहन अब  कितना?

होता न सहन अब इतना।

तुम मानव की गलती पर ,

मैं कुढ़ कुढ़ रोता हूं।

मेरी एक ही गलती पर,

 देखो सहमी पूरी धरती है,

हे मानव हो जाओ सावधान ,

अभी बाकी है कुछ उदाहरण।

 मैं पर्यावरण हूं,

तुम सबका आवरण हूं।

मैं करता हूं तुमसे शिकायत,

और देता हूं तुमको हिदायत।

पेड़ लगाओ पानी बचाओ,

प्राणवायु बढ़ाओ, जान बचाओ।

एक एक वृक्ष लगाओ ,

दश दश पुत्र बचाओ।

मैं पर्यावरण हूं

तुम सबका आवरण हूं।

रख लोगे गर मुझे सुरक्षित

हो जाओगे तुम भी सुरक्षित।

 

?

Dheerendra

लेखक– धीरेंद्र सिंह नागा

(ग्राम -जवई,  पोस्ट-तिल्हापुर, जिला- कौशांबी )

उत्तर प्रदेश : Pin-212218

यह भी पढ़ें : 

मुक्तक | Muktak

Similar Posts

  • दुनिया | Poem on Duniya

    दुनिया ( Duniya )   है  कितनी  आभासी  दुनिया, कुछ ताजी कुछ बासी दुनिया।   किसी की खातिर बहुत बड़ी है, मेरे  लिए   जरा  सी  दुनिया।   युगों-युगों  से  परिवर्तित है, फिर भी है अविनाशी दुनिया।   चमक  दमक के पीछे भागे, हैं दौलत की प्यासी दुनिया।   सबको शिकायत है दुनिया से, फिर भी…

  • .रौद्र रस | Raudra Ras Kavita

    .रौद्र रस  ( Raudra Ras )   मन करता है कभी, ज़ुबां के ताले अब खोल दूँ, है दुनिया कितनी मतलबी जाके उनको बोल दूँ, उतार फेंकूँ उनके चेहरे से चापलूसी के मुखौटे, सच के आईने दिखा बदसूरती के राज़ खोल दूँ, कैसी हवस है यह पैसे की जो ख़त्म नहीं होती, चाहूँ तो सच…

  • इंसान बनो | Insan bano kavita

    इंसान बनो ( Insan Bano : Kavita )   ये हर तरफ क्या हो गया है, क्यों हर जगह उदासी का मंजर है । लोग छोटी-छोटी बातों पर, क्यों बेवजह लड रहे हैं, हर तरफ द्वेष नफरत ही, क्यों पल रही, बढ़ रही है ।। कहीं रिश्ते में दूरियां आ रही; तो कहीं इंसानियत मर…

  • मुफ्त की सलाह | Poem on muft ki salah

    मुफ्त की सलाह ( Muft ki salah )     फ्री फ्री फ्री मुफ्त की सलाह मिल रही सबको फ्री हर मुश्किल समस्या का कोई इलाज लीजिए फ्री   सब हथकंडे सारे नुस्खे कई फार्मूले मिल जाएंगे मुफ्त की सलाह देने कई माहिर विद्वान आएंगे   चुनावी चक्कर में पड़ गए आओ सलाह लीजिए जीत…

  • शिव शंकर प्यारे | Shiv Shankar Pyare

    शिव शंकर प्यारे ( Shiv Shankar Pyare )   शिव शंकर प्यारे ओ भोले डमरू की डम डम ओ चिमटा बाज रहा छम छम निश दिन तुझे पुकारे शिव ओ शंभू प्यारे जटा से बहे भगीरथी धारा औघड़ दानी शंकर प्यारा भोले शंकर सबके सहारे हर लो बाबा कष्ट हमारे ओ शंभू प्यारे शिव शंभू…

  • कस्तूरी गंध | Kavita Kasturi Gandh

    कस्तूरी गंध ( Kasturi Gandh ) तुमको क्या मालूम कि, कितना प्यार किया करती हूं। ठोकर खाकर संभल-संभल,कर सदा बढ़ा करती हूं।‌। रुसवा ना हो जाए मोहब्बत की ये, दुनियां हमारी। मिले उमर लंबी इसको ये, दुआ किया करती हूं।। आशाओं के दीप जलाएं ,हृदय अंधेरी कुटिया। बाती बन में जली प्रियतम, सदा तुम्हारी सुधियां।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *