Jo chala gaya

जो चला गया | Jo chala gaya | Poem in Hindi

1. जो चला गया

 

जो चला गया हैं छोड़ तुझे,उस मोह में अब क्या पड़ना हैं।
जीवन सूखी बगिया में,  सब रंग तुम्हे ही भरना हैं।
आसूं का संचय करो हृदय में, जिष्णु सा सम्मान भरो,
इतिहास अलग ही लिखना है, अवनि को तुमको छूना है।

 

2. हमीं से मोहब्बत 

 

हमीं से मोहब्बत हमीं से शिकायत।
हमीं उनकी चाहत हमीं से बगावत।
जो चाहे करो तुम मगर याद रखना,
जो हैं इनका कैदी ना उसकी जमानत।

 

3. घायल मन

 

घायल मन से रक्त बिन्दुओं को अब तो बह जाने दो।
मुक्ति मार्ग के पथ पर चल करके निज ताप मिटाने दो।
कब तक फंसे रहोगे तम रूपी इस मोह के बन्धन मे,
अन्तर्मन के दिव्य चक्षु को खोल मोह मिट जाने दो।

 

 

  ?

          शेर सिंह हुंकार जी की आवाज़ में ये कविता सुनने के लिए ऊपर के लिंक को क्लिक करे

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

दिव्य भूमि | Kavita divya bhumi

Similar Posts

  • बोलो वो कैसे जीता होगा | Bolo vo Kaise

    बोलो वो कैसे जीता होगा ( Bolo vo kaise jeeta hoga )   देखा न हो जिसने, जीवन में खुशियां बोलो वो कैसे जीता होगा । ह्रद्दय हो जिसका खारे मय का सागर बोलो वो कैसे पीता होगा ।। पेट के खातिर, दिन में टहले रात अंधेरी घर को दहले, बिन स्याही के कलम न…

  • यह नवल वर्ष

    यह नवल वर्ष यह नवल वर्षमन में भर देउत्साह और हर्षघटे निराशाओं का तमहों कामयाब हम स्वार्थ का दैत्यकभी छल न सकेअब मंथराकोई चाल चल न सके आशाओं के कँवल खिल जायेंनिर्धारित लक्ष्य मिल जायें हर स्वप्न संपूर्ण होकामना परिपूर्ण हो सुदृढ़ और विश्वास होसार्थक हर प्रयास हो उदय ज्ञान का आदित्य होप्रफुल्लित निरन्तर साहित्य…

  • याद सताए तेरी सोन चिरैया | Kavita

    याद सताए तेरी सोन चिरैया ( Yad Sataye Teri Son Chiraiya )   कहां गई? वो सोन चिरैया! रहती थी जो सबके घर आंगन चाहे महल हो या हो मड़ैया! कहां गई?? क्या खो हो गई? या रूठ कर हमसे दूर हो गई? भारत मां की थी तू लाडली, मिलजुलकर सबने जिसे थी पाली। करती…

  • कामना | Kamna

    कामना ( Kamna ) हर व्यक्ति की कामना होती है इसके लिए अपनी सोच होती है हमें लक्ष्य समझना चाहिए सफलता के यत्न करने चाहिए। चाह के प्रति यकीन होना है पाने के लिए श्रम करना है इससे उन्नति शिखर पाती है जीवन में श्रेष्ठता लाती है। विकास के लिए कार्य करो उन्नति के लिए…

  • मैं कान हूं | Kavita main kaan hoon

    मैं कान हूं ( Main kaan hoon )   मैं कान हूं अपने जिम्मेदारियों से परेशान हूं। गालियां हों या तालियां अच्छा हो या बुरा सबको सुनकर,सहकर हैरान हूं। खैर छोड़िए मैं कान हूं। चश्में का बोझ ढोकर डंडियों से जकड़ा हुआ आंखों के मामलों में, मैं बना पहलवान हूं। खैर छोड़िए मैं कान हूं।…

  • हिंदुस्तान महान है | Hindustan Mahan hai

    हिंदुस्तान महान है ( Hindustan mahan hai )   वो है दीवाने सरहद के, वह है मस्ताने मिट्टी के l मन में उनके खोट नहीं, द्वेष नहीं कोई दोष नहीं l फौजी हिंद के रक्षक हैं, वो भारत के संरक्षक है l तिरंगा उनकी जान है, मान है स्वाभिमान है l भारत मां का ज्ञान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *