चमौली हादसा

Hindi Kavita | Best Hindi Poetry -चमौली हादसा

चमौली हादसा

( Chamoli Haadsha )

**********

टूटा ग्लेशियर
फिसला हिमयुक्त पर्वत शिखर
बाढ़ नदियों में आई,
कीचड़युक्त मलबे में फंस
कईयों ने जान है गंवाई।
टनल में कार्यरत कई मजदूर अब भी हैं लापता,
जाने कहां से आई ऐसी ये आपदा?
शासन, प्रशासन ने दु:ख है जताया,
आपदा प्रबंधन दल ने पूरी मुस्तैदी से रेस्क्यू आपरेशन चलाया;
अथक प्रयास कर बहुत जान भी है बचाया।
खोज अभी जारी है,
फंसे मजदूरों गांव वालों को-
सुरक्षित ढ़ूंढ़ने की चुनौती भारी है।
दो तीन राज्यों को किया गया है अलर्ट,
रहें निवासी वहां के सतर्क।
हो सके तो सुरक्षित स्थान पर चले जाएं,
रखें धीरज , अधीर न हो जाएं।
हिम्मत से काम लें,
किसका बस चला है प्रकृति के सामने?
फिर भी जांबाज अफसरों द्वारा प्रयास है जारी,
आपरेशन संतोषजनक है सरकारी।
शायद बच जाए कुछ और जिंदगियां,
बची हुई है जिनकी सिसकियां।
यह संतोष की बात होगी,
जनता कुछ राहत की सांस लेगी।
ईश्वर से है प्रार्थना,
मृतक आश्रितों को अब तू ही संभालना।

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

Bhojpuri Kavita | Bhojpuri Poetry -बात मानीं देवर जी

 

Similar Posts

  • गौर किया कर | Kavita Gaur Kiya Kar

    गौर किया कर ( Gaur Kiya Kar ) जुमला है ये कठिन मगर कर, सोच समझ अपनाया कर, किसी को हानि न पहुचे वो कर, खुद को भी हर्षाया कर, जोड़ के अपने दोनो कर, सदा बड़ों का आदर कर, कहा गया जो सदा ही कर, प्रभु सम्मुख शीश झुकाया कर, मत औरों की निंदा…

  • कहां अब पहले से त्यौहार | Tyohar kavita

    कहां अब पहले से त्यौहार ( Kahan ab pehle se tyohar )     कहां अब पहले से त्यौहार रहा ना अपनापन प्यार बड़ों का होता सम्मान लुप्त हो रहे सभी संस्कार   सद्भावों की बहती गंगा घट घट उमड़ता प्यार बहन बेटी बुजुर्गों का होता तब आदर सत्कार   अतिथि को देव मानते पत्थर…

  • इन्वेस्टमेंट | Investment

    इन्वेस्टमेंट ( Investment )    स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट में बड़ी रिस्क होती है, किंतु हिंदी में निवेश में ज्ञान में वृद्धि होती है। एक ही शब्द के अलग-अलग मायने नज़र आते हैं, पर्यायवाची समानार्थी शब्दों में हम खो जाते हैं! तुकांत अतुकांत कहानी कविता ग़ज़ल लिखते हैं, दोहा छन्द चौपाई लेख धनाक्षरी में भी मन…

  • मनमोहक कृष्णा | Manmohak Krishna

    मनमोहक कृष्णा ( Manmohak Krishna ) मन को लुभा रही कान्हा तेरी चंचल चितवन। देखूं तुझको खो जाऊं सुंदर छवि में मनमोहन। तेरी बंसी की धुन सुनते ही रोम रोम हो मेरा तरंगित। तेरे दर्शन पा जाऊं तो तन मन हो जाए सुगंधित। मधुर मुस्कान तेरे होंठों की दिल चुरा ले जाए है छलिया। होंठों…

  • रामनवमी का त्योहार

    रामनवमी का त्योहार रामनवमीअसहयोगजो व्यक्ति अकेलाप्रभु भक्ति में रतरहकर जीवनजीना जानता हैं ,वह स्वयं मेंआनंद कोखोज लेता हैं ;उसे प्रभु श्री रामकी तरह असंयममें असहयोगकरने में कोईकठिनाई नहींहोती हैं ।क्योंकि उसकेमन में कोईचाह नहीं हैं ,आकांक्षा नहीं हैं ,वह स्वयं आत्मामें संतुष्ट हैं ।जो सन्तुष्टहै वह प्रभु श्रीराम की तरहकर सकता हैअसहयोग । प्रदीप छाजेड़(…

  • हे गगन के चन्द्रमा | Kavita

    हे गगन के चन्द्रमा ( He gagan ke chandrama )   तुम हो गगन के चन्द्रमा, मै हूँ जँमी की धूल। मुझको तुमसे प्रीत है, जो बन गयी है शूल। तेरे बिन ना कटती राते, दिल से मैं मजबूर, हे गगन के चन्द्रमा, तू आ जा बनके फूल।   रात अरू दिन के मिलन सा,क्षणिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *