बरसो बादल

बरसो बादल | Kavita Barso Badal

बरसो बादल

( Barso Badal )

 

प्रतीक्षा पल पल करती अंखियां
अब तो सुन लो मानसून बात हमारी,
इंतजार कर अब ये नयन थक गए
कब बरसोगे रे बादल तुम प्यारे।।

इस धरती के तुम बिन मेघा प्यारी
सारे पौधे,वन उपवन गए मुरझाये,
तुम बिन नही कोयल कूके अब
लता पताका पुष्प गए कुम्हलाये।।

तपती धूप,जलती धरती की हर क्यारी ,
सुख रहे सब जंगल इंतजार में तुम्हारे!
अब तो सुन लो वर्षा कर दो जल्दी से,
मौसम आ गया तुम भी आओ बादल प्यारे ।।

कुदरत भी मुस्काती देखो फसल लहलाती
तुझसे ही तो ये धरती अपनी प्यास बुझाती।।
तुम्हारे आने पर वर्षा जब होती खिल उठते ,
किसानों के मुख भी प्यारे बादल जी हमारे ।।

उमड़ घुमड़ के अब तुम बरसो बादल प्यारे ,
झूम उठे हम भी तुम्हारे आने पर घर बहार
तृप्त होने को मन का पपिहा ये तुम्हे पुकारे
कब तक तुम्हारी राह ताके बोलो बादल प्यारे ।।

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

ईवीएम मशीन दुखियारी

Similar Posts

  • भारत के वीर जवान | Bharat ke Veer Jawan

    भारत के वीर जवान ( Bharat ke veer jawan )    हे भारत के वीर जवान तुम सबको है सादर प्रणाम, भारत माता के हृदय पर लिखा है तुम सच्चे सपूतों का नाम, तेरे अनुपम त्याग से ही हम सुखी जीवन बिताते हैं, तेरे अदम्य साहस से हम सुरक्षित रह पाते हैं, तेरी हिम्मत और…

  • आसमान तक पहुंच हो

    आसमान तक पहुंच हो   आसमान तक पहुंच हो, धरती पर हो पांव। कर लो शुभ कर्म ऐसे, रोशन हो जाए गांव। कीर्ति पताका नभ छाए, दुनिया में हो नाम। आओ मिलके हम करें, परोपकार के काम। लाठी का सहारा बने, स्नेह की बहती धारा। बस जाए दिलों में हम, आंखों का बन तारा। दुआओं…

  • प्यार जिंदगी है | Pyar Zindagi

    प्यार जिंदगी है ( Pyar zindagi hai )   परखते भी तो क्या परखते तुमको हैसियत और काबिलियत तुम्हारी।। दुनिया की तराजू में रख कर कभी किसी के प्रेम को तोला नहीं जाता।। तुमसे मिले तो जाना प्यार जिंदगी है अनुभव हुआ सुहाना तुमसे मिलकर , प्यार जिंदगी है, तुम प्रेम हो हमारी यह हर…

  • मैं औरत हूँ | Kavita main aurat hoon

    मैं औरत हूँ ( Main aurat hoon )   मैं औरत हूँ मैं नारी हूँ मैं न चाहूँ मंदिरों में ग्रंथों में मैं पूजी जाऊँ   मैं तो बस इतना चाहूँ दिलों में सबके मैं बस जाऊँ   माधुर्य, ममता की मूरत कहलाऊँ धरती समान ‘गर जननी हूँ तो उसकी तरह न मैं रौंधी जाऊँ…

  • तमन्ना | Tamanna

    तमन्ना ( Tamanna )   दिल में यही तमन्ना है कोई मेरे मन जैसा प्रेम करें आये जिन्दगी में तन्हाई दूर करे रूठे खुशियां को मनाए छुपी मुस्कराहट को होंठों पे लाए तमन्ना है प्रेम की कोई असीम प्रेम करे दर्द की सन्नाटों से दूर लाकर हंसी की ही आवाज सुनाए मचले मन को स्थिर…

  • इतिहास का सत्य | Kavita itihaas ka satya

    इतिहास का सत्य ( Itihaas ka satya ) इतिहास परख कर एक एक, देखों उसका परिणाम था क्या। किस कारण खण्डित हुई धरा, देखों उसका प्रमाण था क्या। तुम कही सुनी बातों से बचकर, हर तथ्यों से निष्कर्ष गढो, तब ही तुम सत्य को जानोगे, विध्वंस है क्या निर्माण था क्या। अंग्रेजों और मुगलों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *