अटूट बंधन राखी | Rakhi par kavita

अटूट बंधन राखी

( Rakhi par kavita ) 

 

धागों का यह अटूट बंधन
पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन
सावन की पूर्णिमा आती
तिलक करे भाई का बहने

कलाई पर राखी बांधती
भाई करें रक्षा बहन की
है पवित्र प्यार का बंधन
अनमोल अटूट रक्षाबंधन

द्रोपदी के एक धागे की
लाज बचाई थी कृष्ण ने
कर्णावती ने भेजी राखी
मान रखा था हुमायूं ने

पहुंचे थे मेवाड़ बचाने
रोली अक्षत दीपक जला
मीठा राखी से थाली सजा
मुंह मीठा करवाती बहने

सूनी कलाई सजाती बहने
कामना लंबी उम्र की करे
भैया देता रक्षा का वचन
भाई बहन का प्यार राखी
पावन पुनीत त्यौहार राखी

 

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

पापा की यादें | Papa ki Yaadein

Similar Posts

  • हे नववर्ष अभिनन्दन है | Hindu nav varsh par kavita

    हे नववर्ष अभिनन्दन है ( He navavarsh abhinandan hai )   हिन्दू नववर्ष तुम्हारा अभिनन्दन है  हर्षित है जग सारा करता तुम्हारा वन्दन है  सूरज की नवल किरणें करती जग वन्दन है  अभिनन्दन अभिनन्दन नववर्ष तुम्हारा वन्दन है     फूले किंशुक पलाश फूली सरसों पीली  फूले फूल तीसी नीली नीली हुलसित  पक गई खेतों में…

  • पसीना | Paseena par kavita

    पसीना ( Paseena )    चाहे हो ऋतुराज अथवा सरस सावन का महीना। रक्त जलता है तब बनता है पसीना ।। स्वेद रस में सनके ही रोटी बनी है। ये भवन अट्टालिका चोटी बनी है। वो कुटज में रहता है थक-हार कर। खाली पेट सो गया मन मार कर। रिक्शे की पहिये से पूछो कितना…

  • शुभ दिवाली | Subh Diwali

    शुभ दिवाली ( Subh Diwali )    ढ़ेरों खुशियां और सिखलाई देती है दिवाली, प्यार से रहना हम सबको सिखाती दिवाली। जगमगाती रहे ज़िन्दगी कहती यही दिवाली, हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है शुभ दिवाली।। नौ रोज़ नवरात्रा व दसवा दिन दशहरा होता, बीसवे दिन दीवाली का पावन पर्व ये आता। दरिद्रता से न रहता…

  • विध्वंस | शैलेन्द्र शांत

    विध्वंस आदमी का फटे चाहे आसमान काकलेजाविध्वंस ही होता है अपमान बहुतदोहन भरपूरउपेक्षा अतिवादे अनवरत झूठेअहर्निश लूटहोती है भारी टूट-फूटकहीं, तब फटता है कलेजा टूट जाता है जब धैर्यप्रकृति काचाहे आदमी का विध्वंस ही होता है ( Destruction was published in the reputed magazine: The Hans. ) Destruction Whether it’s the heart of a manOr…

  • ज़मीर | Poem zameer

    ज़मीर ( Zameer )   आज फिर से ज़मीर का इक सवाल उठाती हूं मंचासीन के कानों तक ये आवाज़ पहुंचाती हूं   उनके स्वार्थ से बुझ गए हैं कुछ दीप खुशियों के ज़रा ठहरो कि पहले उनकी ज्योत जलाती हूं।   बना कर कुटुम्ब विशाल फिर क्यूँ आपस में लड़ते हो जिम्मेदारियाँ निभाने की…

  • दोहा सप्तक | जीवन इक कचहरी है,सबको मिलता न्याय

     जीवन इक कचहरी है,सबको मिलता न्याय ( Jeevan Ik Kachahari  Hai,Sabko Milata Nyaay )   जीवन इक कचहरी है,सबको मिलता न्याय। बिना मुकदमा केस का,समय सुनाये राय।   रखें मुखौटा बॉंधकर,घूमें मत बाजार। साफ सफाई से करें,कोरोना संहार।   नहीं सियासत में कभी,होता कोई मित्र। किन्तु शुभ संकेत नहीं,इसका रक्त चरित्र।   जीवन के कैनवास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *