15th Pattontsav Day of Acharyashri Mahashramanji

युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी का 15 वां पट्टोंत्सव दिवस

युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी का 15 वां पट्टोंत्सव दिवस

 

धर्म की ज्योति जला ले हम ।
साधना पथ पर निरंतर कदम बढ़ाएं हम ।
ज्ञान को पुष्ट कर ले हम ।
धर्म से मन सदा बंधा रहे ।
लक्ष्य से इधर – उधर ना भटके ।
दुनिया की चकाचौंध में न फँसे ।
मोहक विषयों में न उलझे ।
कही कभी न यह अटके ।
ग्रंथि विमोचन सारतत्व है ।
सोई शक्ति जगाएं हम ।
धर्म की ज्योति जला ले हम ।
अहं रूपी दुर्भेद दीवार को ना बनाये ।
जो बनी है उसको अब हम तोड़े ।
जो घूम रहा मन सतत व्यर्थ ।
उस मन के धोड़े को मोड़े ।
हो पहचान स्वयं की स्वयं से ।
दिल में यह भाव जगाएं हम ।
धर्म की ज्योति जला ले हम ।
अपना हित अपने द्वारा हो ।
एक लक्ष्य ऐसा हो हमारा ।
जब मिल जाये भीतर में उजियारा ।
मिट जाये सारा अंधियारा ।
दुसरों की उन्नति देखकर ।
कण – कण विकसाएं हम ।
धर्म की ज्योति जला ले हम ।
इच्छायें आकांक्षाये असीम होती ।
हो प्रतिपल सबका सीमांकन ।
समता क्षमता मृदुता से ओत- प्रोत ।
सुखमय जीवन बन जाएँ ।
आलस्य और प्रमोद को त्याग कर ।
सत्पथ पर हम बढ़ जाएं ।
धर्म की ज्योति जला ले हम ।

प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़)

यह भी पढ़ें :-

आचार्य श्री महाश्रमण जी | Acharya Shri Mahashraman Ji

Similar Posts

  • गौरी नन्दन | Gauri Nandan

    गौरी नन्दन ( Gauri Nandan ) प्रभात वेला~ गणेश जी की होती प्रथम पूजा • गौरी नन्दन~ रिद्धि सिद्धि के दाता करूँ वन्दन • संकट हर्ता~ मूषक की सवारी सुख प्रदाता • गणाधिराज~ मिटा दो दुनिया से कोरोना राज • जगनायक~ जगत में हो शांति हे! विनायक • निर्मल जैन ‘नीर’ ऋषभदेव/राजस्थान यह भी पढ़ें…

  • प्यार | Kavita Pyar ki

    प्यार ( Pyar )    जहां पशुता और पुरुषत्व खत्म होता है वहाँ प्यार का फूल खिलता है जहां अधिकार की नहीं सम्मान की भाव हो वहीं प्यार फूलता और फलता है जहां वर्चस्व की कोई जगह नहीं बचता वहाँ पर ही प्यार पनपता है ना कोई छल कपट ना धोखा हो जहां वहाँ प्यार…

  • शिक्षक | Shikshak

    शिक्षक ( Shikshak )     शिक्षा का दीप जलाते शिक्षक ज्ञान का प्रकाश बिखराते शिक्षक। अज्ञानता और अशिक्षा के अंधकार से छुटकारा दिलाते शिक्षक।   ज्ञानदीप के उजियारे से चहुं ओर उजाला फैलाते शिक्षक। शिक्षा के प्रसार से लोगों को हर तरह से सक्षम बनाते शिक्षक।   बिना शिक्षा के जीवन अधूरा लोगों को ये…

  • हिंदी दिवस | Hindi diwas par poem

    हिंदी दिवस ( Hindi diwas ) मनहरण घनाक्षरी     हिंदी गौरव गान है, देश का अभिमान है। दिलों में बसने वाली, गुणगान गाइए।   सुर लय तान हिंदी, साज स्वर गान हिंदी। गीतों की झंकार हिंदी, होठों पे सजाइए।   राष्ट्र का उत्थान हिंदी, वीरों का सम्मान हिंदी। यश गाथा बांकूरो की, हूंकार लगाइए।…

  • एम.एस.ख़ान की कविताएं | M.S. Khan Hindi Poetry

    भाई बहिन है रक्षा के बंधन रक्षाबंधन जीवन में खुशियाँ लाया,बहिन ने ये बंधन फिर याद दिलाया।बचपन की मीठी वो यादें ताज़ा बातें,संग हँसी और प्यारी बातें हुई सौगातें।धागों में लिपटी सिर्फ़ दुआ नहीं होती,आँखों को नम करती छाया भी होती।भाई का सिर भी गर्व से ऊंचा होता,भाईबहिन का दिल मन सच्चा होता।बहिन की लंबी…

  • नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) द्वितीय दिवस

    नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) द्वितीय दिवस माता पर आस्था का सुखद सौपान हैं ।भुवाल माता पर विश्वास , आस्था ,श्रद्धा ,अनाशक्त साधना का पहला सौपान हैं ।मन की मजबूरियों का यही तो निदान हैं ।उजला बनाती मन को आस्था की धाराभटकते पथिक को मिलता माताके स्मरण से शीघ्र किनाराअपने से होती अपनी हो होअपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *