चाय

चाय

चाय

**

अच्छी मीठी फीकी ग्रीन काली लाल

कड़क मसालेदार होती है,

नींबू वाली, धीमी आंच वाली,

दूध वाली, मलाई और बिना मलाई की,

लौंग इलायची अदरक वाली भी होती है।

मौसम और मूड के अनुसार-

लोग फरमाइश करते हैं,

तो कुछ डाक्टरों की सलाह पर-

मन मारकर फीकी ही पीने को विवश हैं।

यह हर किसी को भाती है,

जिसे सुबह सवेरे बिस्तर पर ही मिल जाए!

मानो उसकी लाटरी ही लग जाती है,

पर कईयों को तो स्वयं बनाकर पीनी पड़ती है;

यह स्थिति पीड़ादायक/दुखदाई है?

पर पीते ही सब छू-मंतर हो जाता है।

सुबह सुबह ना मिले तो मूड नहीं बनता ,

किसी काम में मन नहीं लगता?

सामने से आते देख है उछल पड़ता।

शरीर में एक अजीब सी हलचल होती है !

आंखों में चमक, बदन में फूर्ति,

सांसों को ठंडक मिलती है,

सुस्ती उदासी कहीं दूर चली जाती है;

सुबह सुबह कप दो मिल जाए?

तो नाश्ते की जरूरत नहीं रह जाती है।

यह नुकसानदायक है….

डाक्टर भी अब मना करने लगे हैं,

गैस शुगर से बचने को कहने लगे हैं।

कंपनियां भी होशियार हैं!

ग्रीन हर्बल मसाला टी लेकर आईं हैं,

शहद मिलाकर पीने को बतलायीं हैं।

आदमी भी कहां मानने वाले?

कंपनियों के भंवरजाल में तरह तरह की चाय आजमाते हैं,

फिर कुछ दिन बाद,

उसी पुरानी?

“कड़क मीठी चाय” पर आ जाते हैं।

कभी कभी शुगर बीपी भी नपवाने जाते हैं,

अभी नहीं है बीपी शुगर!

कह कह नहीं अघाते हैं।

हंसी ठिठोली के बीच दोस्तों संग बतीयाते हैं,

जो बंदे चालीस पार के होते हैं।

जिनका थोड़ा हाई हो?

वे सकुचाते हैं?

जल्दी नहीं बताते हैं,

सुबह सुबह टहलने की सलाह देकर आते हैं।

चाय का चीनी से क्या नाता?

कहकर गटकते जाते हैं।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

किताबें

 

Similar Posts

  • नादान | Nadan

    नादान ( Nadan )    धूप से गुजरकर ही पहुंचा हूं यहांतक हमने देखी ही अपनी परछाई इसीलिए रहता हूं हरदम औकात मे अपनी और,कुछ लोग इसी से मुझे नादान भी कहते हैं ,…. अक्सर चेहरे पर बदलते रंग और हर रंग पर बदलते चेहरे से वाकिफ रहा हूं मैं देखे हैं उनके हस्र भी…

  • सबको ही बहलाती कुर्सी | Poem in Hindi on Kursi

    सबको ही बहलाती कुर्सी   सबको ही बहलाती कुर्सी अपना रंग दिखाती कुर्सी दौड़ रहे हैं मंदिर-मस्जिद कसरत खूब कराती कुर्सी ख्वाबों में आ-आ ललचाऐ आपस में लड़वाती कुर्सी पैसे से है हासिल डिग्री कितनों को अब भाती कुर्सी ऊँचे- नीचे दम-खम भर कर मन-मन आग लगाती कुर्सी :सड़को से संसद तक वादे खूब उन्हें…

  • Kavita | प्यार

    प्यार  ( Pyar ) बड़ा-छोटा काला-गोरा मोटा-पतला अमीर-गरीब हर किसी को हो सकता है-किसी से प्यार , यह ना माने सरहदें, ना देखे दरो-दीवार, हसीं-बदसूरत,बुढ़ा-जवान,तंदरूस्त-बीमार, यहाँ सबके लिए खुले हैं – प्यार के किवार । मैं नहीं तुम नहीं आप नहीं हम नहीं एक है बंदा-संग लिए बैठा रिश्ते हज़ार, सिर्फ़ दिल की सुनो जब…

  • उम्मीदें | Ummide

    उम्मीदें  ( Ummide )   उम्मीदें अक्सर चोट पहुंचाती है, कमजोर होने का एहसास दिलाती है। प्रेम और मोह में फंसा व्यक्ति ,दूसरों से उम्मीदें रखता है , चोटिल होने पर वह ,एक बार फिर से बिखरता है। शिकायतों का दौर फिर ,कुछ यूं शुरू हो जाता है , उम्मीदें अक्सर चोट पहुंचाती है ,…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poem -उलझन

    उलझन ( Uljhan )   मचा  हुआ  है  द्वंद  हृदय में, कैसे इसको समझाए। यायावर सा भटक रहा मन, मंजिल तक कैसे जाए।   उलझी  है जीवन  हाथों की,टेढी मेढी  रेखाओ में। एक सुलझ न पायी अब तक,दूजी कैसे सुलझाए।   वो मुझको चाहत से देखे,  पर मन मेरे और कोई। मेरे मन मे रमा…

  • रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर | Ramlala Pran Pratistha Par

    रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर ( Ramlala Pran Pratistha Par )   रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर,सविनय हार्दिक निमंत्रण सह्रदय करबृद्ध निवेदन, सानुग्रह शुभ मंगल प्रयोजन। बाईस जनवरी दिव्य बेला, घर द्वार उत्सविक आयोजन । विधिवत भव्य आराधना स्तुति, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री चरण । रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर,सविनय हार्दिक निमंत्रण ।। दीप प्रज्वलन प्रकाश श्रृंगार, स्वच्छ परिवेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *